Bihar Assembly 18 Feb Highlights: मेरी डिग्री नकली साबित करें तो इस्तीफा दे दूंगा, अशोक चौधरी ने सुनील सिंह को दी चुनौती

Feb 18, 2026 09:29 pm ISTNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share

Bihar Assembly 18 Feb Highlights: कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन ने कहा कि राज्य सरकार के पदाधिकारी-कर्मचारियों की जांच होगी तो शराबबंदी कानून की पोल खुल जाएगी। विधानसभा परिसर में उन्होंने कहा कि होम डिलीवरी से शराब हर जगह पहुंच रही है। डिमांड करने पर विधानसभा में भी शराब पहुंच जाएगी।

Bihar Assembly 18 Feb Highlights: मेरी डिग्री नकली साबित करें तो इस्तीफा दे दूंगा, अशोक चौधरी ने सुनील सिंह को दी चुनौती

Bihar Assembly 18 Feb Highlights: : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बजट सत्र के दौरान सदन के अंदर अलग-अलग मुद्दों पर पक्ष- विपक्ष में जबरदस्त तकरार देखने को मिल रहा है। आज यानी बुधवार को भी अलग-अलग मुद्दों पर पक्ष-विपक्ष में तकरार देखने को मिल रहा है। विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू हुई थी। विपक्षी सदस्यों ने बिहार में शराबबंदी और आरक्षण को लेकर जबरदस्त हंगामा किया। बिहार सरकार द्वारा लिए गए 65% आरक्षण के निर्णय को संविधान की 9 वीं सूची में शामिल करने की मांग को लेकर विधानसभा के वेल में आकर विपक्ष के सदस्य ने प्रदर्शन किया है।

इधर विधायक संदीप सौरव ने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून पूरी तरह फेल हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि खुलेआम घरों में शराब बनाई जा रही है और इसे एक बिजनेस का रूप दे दिया गया है। कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन ने कहा कि राज्य सरकार के पदाधिकारी-कर्मचारियों की जांच होगी तो शराबबंदी कानून की पोल खुल जाएगी। विधानसभा परिसर में उन्होंने कहा कि होम डिलीवरी से शराब हर जगह पहुंच रही है। डिमांड करने पर विधानसभा में भी शराब पहुंच जाएगी।

Bihar Vidhan Sabha LIVE Updates-:

16.00 PM - Bihar Vidhan Sabha LIVE: अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन ने अनुसूचित जाति आयोग एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्यों से इस वर्ग के लोगों के टोलों में जाकर स्थिति की समीक्षा करने और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का अनुरोध किया। बुधवार को दोनों आयोगों के अध्यक्ष एवं सदस्यों के साथ कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में उन्होंने विशेष रूप से आरटीई के तहत बच्चों के नामांकन की जानकारी लेने पर जोर दिया।

15.26 PM - Bihar Vidhan Sabha LIVE: विधान सभा की दूसरी पाली में राजद विधायक आलोक कुमार मेहता ने कहा कि बिहार सरकार के एक मंत्री ने कहा है कि सदन के सभी सदस्य शराब पीते हैं , ऐसा बयान देने वाले मंत्री को उनके पद से हटाया जाए । यह सदन और सभी सदस्य का अपमान है।

संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि किसी के द्वारा यह कहना कि सदन के सभी सदस्य शराब पीते हैं यह बिल्कुल गलत है। यह कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में शराब बंदी की नीति अपनाई गई और सदन के सभी दलों के सदस्यों ने एक स्वर से इसका समर्थन किया था ।

हम लोगों को यह संज्ञान में नहीं है कि यह बात किसने कही है। वहीं राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने कि सदन के सभी सदस्य शराब पीते हैं और उनकी जांच होनी चाहिए और यह बिल्कुल गलत है। इसलिए इस तरह का बयान जिसने भी दिया गलत है।

14.02 PM - Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। ग्रामीण कार्य विभाग के बजट पर विमर्श शुरू हुआ है। विभाग के मंत्री अशोक चौधरी ने 11312 करोड़ की मांग रखी।

13.52 PM - Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधान परिषद में बुधवार को उपमुख्यमंत्री सह राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बेतिया राज की जमीन से जुड़े ध्यानाकर्षण के जवाब में कहा कि इस संबंध में एक्ट बनाया जा रहा है। इसके बाद स्थिति स्पष्ट होगी। उन्होंने नोटिस भेजे जाने पर कहा कि यह जटिल मामला है, इस पर सभी सम्बंधित लोगों, जिलाधिकारी और कमिश्नर से बातचीत कर समस्या के समाधान पर विचार होगा। उन्होंने कहा कि यह संवेदनशील मामला है, इस पर तुरंत निर्णय दिया जाना ठीक नही है। इसके पूर्व इससे सम्बंधित महेश्वर सिंह द्वारा प्रश्नोतर काल मे सवाल भी किया गया था।

13.40 PM - Bihar Vidhan Sabha LIVE: कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री के बिना किसी भी किसान को योजना से वंचित नहीं किया जाएगा। पीएम किसान की अगली क़िस्त सभी किसानों को जाएगी। सूचना भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि किसानों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। प्रेस वार्ता में प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल भी मौजूद रहे।

13.24 PM - Bihar Vidhan Sabha LIVE: विधानपरिषद में मंत्री अशोक चौधरी और राजद विधानपार्षद सुनिल कुमार सिंह के बीच बहस। सुनिल सिंह ने टिप्पणी की- नकली डिग्री कैसे मिली, ये पता है। मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि चुनौती देते हैं, नकली डिग्री साबित करें नहीं तो इस्तीफा दें। इसपर सुनिल सिंह ने कहा कि मंत्री को भी पूरक पूछने पर ज्ञान को लेकर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।

13.17 PM - Bihar Vidhan Sabha LIVE: ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि अगले तीन सालों में 11020 टोले में संपर्क पथ बना दिए जाएंगे। इन टोलों में 14 हजार किलोमीटर सड़क का निर्माण होगा। ये सभी टोले 100-150 की आबादी वाले हैं। मंत्री बुधवार को विधानसभा में आए सवाल का जवाब दे रहे थे।

13.00 PM - Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधानसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्धगित कर दी गई है।

12.47 PM - Bihar Vidhan Sabha LIVE: CPI (ML) प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने विधानसभा में कहा कि नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत के वार्ड पार्षदों का मासिक भत्ता बढ़ाने पर राज्य सरकार विचार करेगी। वह बुधवार को तारकिशोर प्रसाद के ध्यानाकर्षण का जवाब दे रहे थे। वर्तमान में इन पार्षदों को क्रमशः 2500, 1500 और 1000 रुपये मासिक भत्ता दिया जाता है।

12.35 PM - Bihar Vidhan Sabha LIVE: CPI (ML) विधायक संदीप सौरव ने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून पूरी तरह फेल हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि खुलेआम घरों में शराब बनाई जा रही है और इसे एक बिजनेस का रूप दे दिया गया है।

12.14 PM - Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधान परिषद की कार्यवाही बुधवार को शुरू हुई। प्रश्नकाल शुरू होने के पहले सूचना पर महेश्वर सिंह ने इसरो के वैज्ञानिकों के कार्यक्रम को लेकर सभापति को धन्यवाद ज्ञापित किया और इसका कैसेट उपलब्ध कराने या इसरो का भ्रमण कराने का अनुरोध किया।

वहीं, भाकपा माले की शशि यादव ने इंटर की परीक्षा देने में वाली छात्रा द्वारा मसौढ़ी में आत्महत्या करने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुखद है कि 5 मिनट लेट होने पर परीक्षार्थियों को परीक्षा से वंचित किया जा रहा है। इस पर संजीव कुमार सिंह, नवल किशोर यादव, उर्मिला ठाकुर ने भी सरकार से संज्ञान लेने की मांग की।

12.11 PM - Bihar Vidhan Sabha LIVE: विपक्षी सदस्य विधानसभा से वाकआउट कर गए हैं।

12.07 PM - Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार सरकार द्वारा लिए गए 65% आरक्षण के निर्णय को संविधान की 9 वीं सूची में शामिल करने की मांग को लेकर विधानसभा के वेल में आकर विपक्ष के सदस्य लाल प्रदर्शन कर रहे हैं।

12.04 PM - Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधानसभा में प्रवासी मजदूरों की मौत से जुड़े मुद्दे पर AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान ने सवाल उठाया है। इसपर मंत्री संजय टाइगर ने जवाब देते हुए कहा कि इस पर कोई सुझाव है तो दीजिए, सरकार मुआवजे और विदेश से शव मंगवाने के प्रावधान पर विचार करेगी।

11.54 AM - Bihar Vidhan Sabha LIVE: श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के मंत्री संजय टाइगर ने कहा कि प्रवासी श्रमिकों की सामान्य मृत्यु पर भी उनके पार्थिव शरीर को अन्य प्रदेशों और विदेश से सरकारी खर्च पर उनके घर तक लाने पर सरकार विचार करेगी। वर्तमान में यह व्यवस्था दुर्घटना में प्रवासी श्रमिकों की मृत्यु पर लागू है।

11.45 AM - Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने बिहार में ग्रामीण सड़कों के निर्माण को लेकर पूछे गए सवाल पर विपक्ष के सदस्य आलोक मेहता की पार्टी RJD के कार्यकाल में पूरे बिहार में सिर्फ 8 हजार किमी ग्रामीण सड़क थी। सिर्फ प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से काम होता था। इनके राज में मुख्यमंत्री सड़क योजना तक नहीं थी। अगर 15 साल इन्होंने चिंता की होती, तो आज इनको चिंता करने की नौबत ही नहीं आती।' आलोक मेहता ने ग्रामीण सड़कों पर उठाए थे सवाल। मंत्री अशोक चौधरी ने दिया करारा जवाब।

11.30 AM - Bihar Vidhan Sabha LIVE: CPI विधायक अजय कुमार ने कहा कि बिहार में शराबबंदी का कानून तो लागू है, लेकिन खुलेआम शराब बिक रही है। उन्होंने कहा कि जिस दिन नेता और अधिकारी शराब पीना छोड़ देंगे, उसी दिन बिहार में शराबबंदी सही मायनों में लागू हो पाएगी।

11.12 AM - Bihar Vidhan Sabha LIVE: कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन ने कहा कि राज्य सरकार के पदाधिकारी-कर्मचारियों की जांच होगी तो शराबबंदी कानून की पोल खुल जाएगी। विधानसभा परिसर में उन्होंने कहा कि होम डिलीवरी से शराब हर जगह पहुंच रही है। डिमांड करने पर विधानसभा में भी शराब पहुंच जाएगी।

11.06 AM - Bihar Vidhan Sabha LIVE: रालोमो विधायक माधव आनंद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग की है कि शराबबंदी कानून की विस्तृत समीक्षा होनी चाहिए। माधव आनंद बुधवार को विधानसभा परिसर में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री इसकी समीक्षा करेंगे और आवश्यक निर्णय लेंगे।

11.00 AM - Bihar Vidhan Sabha LIVE: आरक्षण का दायरा बढाकर 65% करने के बिहार सरकार के निर्णय को संविधान की 9वीं सूची में शामिल करने की मांग पर विपक्ष के सदस्य विधानसभा मुख्य द्वार पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

10.54 AM - Bihar Vidhan Sabha LIVE: कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन ने कहा कि राज्य सरकार के पदाधिकारी-कर्मचारियों की जांच होगी तो शराबबंदी कानून की पोल खुल जाएगी। विधानसभा परिसर में उन्होंने कहा कि होम डिलीवरी से शराब हर जगह पहुंच रही है। डिमांड करने पर विधानसभा में भी शराब पहुंच जाएगी।

10.37 AM - Bihar Vidhan Sabha LIVE: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार विधानसभा पहुंच चुके हैं। थोड़ी देर में कार्यवाही शुरू होगी।

10.37 AM - Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार के स्वास्थ्य संस्थानों से निकलने वाले बायो मेडिकल कचरा के निस्तारण केंद्रों की संख्या बढ़ायी जाएगी। इसकी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वर्तमान में बिहार को चार भागों में बांट कर पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और गयाजी में केंद्र बनाये गये हैं। इसके लिए चार एजेंसियों को जिम्मेदारी दी गई है, जिनके द्वारा वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण होता है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने मंगलवार को विधान परिषद में महेश्वर सिंह के एक सवाल के जवाब में उक्त जानकारी दी।

10.20 AM - Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार में अल्पसंख्यक समुदाय के आधार पर जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने का प्रावधान नहीं है। यहां धर्म नहीं बल्कि जाति के आधार पर प्रमाण पत्र निर्गत किया जाता है। मंगलवार को विधानसभा में रत्नेश कुमार व अन्य के ध्यानाकर्षण के जवाब में यह जानकारी प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने दी।

मंत्री ने कहा कि यह सही है कि सिख समुदाय अल्पसंख्यक में आते हैं। सिख समुदाय के प्रति सरकार संवेदनशील है, लेकिन बिहार में धर्म के आधार पर मुस्लिम, जैन, ईसाई या किसी भी समुदाय के व्यक्ति का प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया जाता है। यह अनुमान्य ही नहीं है।

10.10 AM - Bihar Vidhan Sabha LIVE: विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मंगलवार को जेईई मेन्स 2026 के प्रथम चरण के परिणाम में गया जी के शुभम कुमार के बिहार में प्रथम स्थान हासिल करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत गौरव का विषय है कि वह सौ पर्सेंटाइल लाकर बिहार में अव्वल आने के साथ देशभर में तीसरे स्थान पर रहे हैं। यह उनकी प्रतिभा का परिचायक है। मैं मेधावी छात्र शुभम कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

9.58 AM - Bihar Vidhan Sabha LIVE: मिथिलेश तिवारी के अल्पसूचित प्रश्न के जवाब में मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता 45 हजार से अधिक शिक्षकों की बहाली है। इसके बाद विशेष शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। तब कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से परिचारी या लिपिकों की बहाली होगी। वैसे अनुकंपा के आधार पर इन पदों पर पांच हजार से अधिक बहाली हुई है। समीक्षा के बाद और बहाल किए जाएंगे।

9.50 AM - Bihar Vidhan Sabha LIVE: शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा है कि स्कूलों की निगरानी और शिक्षा के विकास व सरकारी योजनाओं का विद्यालय स्तर तक प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए राज्य में हरेक 10 पंचायत पर एक सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी बहाल किए जाएंगे।

इसके लिए 935 पदों का सृजन किया गया है। मंगलवार को विधानसभा में गायत्री देवी के तारांकित प्रश्न के जवाब में शिक्षा मंत्री ने कहा कि इन पदों पर बहाली के लिए बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से विज्ञापन प्रकाशित कर अग्रेत्तर कार्रवाई हो रही है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।