Hindi NewsBihar NewsBihar trusts Narendra Nitish track record Modi says first phase voting creates panic in MGB
नरेंद्र-नीतीश के ट्रैक रिकॉर्ड पर बिहार को भरोसा, मोदी बोले- फर्स्ट फेज की वोटिंग से MGB में खलबली

नरेंद्र-नीतीश के ट्रैक रिकॉर्ड पर बिहार को भरोसा, मोदी बोले- फर्स्ट फेज की वोटिंग से MGB में खलबली

संक्षेप:

PM Modi Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि बिहार के लोगों ने पहले चरण के मतदान में सारे रिकार्ड तोड़ कर एनडीए सरकार की वापसी तय कर दिया है। इससे गठबंधन में खलबली मच गई है।  

Nov 07, 2025 03:10 pm ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

PM Modi Bihar Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि बिहार चुनाव के पहले चरण में माताओं, बहनों, युवाओं और किसानों ने मिलकर बंपर वोटिंग करके अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। तय हो गया है कि बिहार में फिर एक बार एनडीए सरकार। माताओं बहनों ने नीतीश सररकार की वापसी का मोर्चा संभाल लिया है और यहां की जनता को अपने भाई नरेंद्र और नीतीश के ट्रैक रिकॉर्ड पर भरोसा है। इससे विपक्षी खेमा महागठबंधन में खलबली मच गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पीएम ने शुक्रवार को औरंगाबाद के देव में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पहले चरण में बंपर वोटिंग के लिए बिहार के लोगों को बधाई दी। कहा कि बिहार के इतिहास का अब तक का सबसे अधिक मतदान हुआ है। इसमें हमारी माता वालों की भूमिका बहुत अच्छी रही। उन्होंने पिछला सारा रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसके लिए सुबह से ही कतार में लग गईं। यह दिखाता है कि एनडीए सरकार की वापसी का मोर्चा खुद बिहार की माताओं, बहनों, किसानों और नौजवानों ने संभाल लिया है।

ये भी पढ़ें:LIVE: कट्टा सरकार नहीं चाहिए; कांग्रेस-RJD पर PM का वार, बोले- ये धोखा देंगे

पहले चरण के मतदान से साफ हो गया है कि लोग अब जंगल राज को लौटाने देना नहीं चाहते हैं। बिहार का नौजवान राजद के झूठे वादों पर नहीं, एनडीए के ईमानदार इरादों पर वोट दे रहा है। राजद ने झूठे वादों का भ्रम फैलाने की पूरी कोशिश की। उनके वादों पर तो खुद कांग्रेस को ही भरोसा नहीं है। इसलिए कांग्रेस के नेता राजद की घोषणा पत्र की बात ही नहीं करते हैं। बिहार के लोगों ने राजद के झूठ के पिटारे को खारिज कर दिया। इससे उनके खेमे में खलबली मच गई है।

मोदी और नीतीश का ट्रैक रिकॉर्ड सबके सामने है। मोदी जो कहता है वह करके दिखाता है। मोदी ने कहा था कि राम मंदिर बनेगा तो बनाकर दिखा दिया। 500 सालों का अधूरा वादा पूरा कर दिया। हमने आर्टिकल 370 की दीवार गिरा दी। पहलगाम के अपराधियों से ऑपरेशन सिंदूर चला कर बदला ले लिया। वन रैंक वन पेंशन के वायदे को पूरा कर दिखाया। 11 साल पहले 7 नवंबर को ही से लागू किया गया था। सैनिक परिवार 4 दशकों से इसकी मांग कर रहे थे लेकिन कांग्रेस ने पूरा नहीं किया।

ये भी पढ़ें:गुंडा, मवाली, बिहार को बर्बाद किया; भाई वीरेंद्र पर फिर भड़के तेजप्रताप
Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।