Bihar Trains Cancel Highlights: पटना से दिल्ली की चार ट्रेनें रद्द, पांच हजार यात्री रहे परेशान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Bihar Trains Cancel Highlights: दिल्ली के जंतर मंतर पर शनिवार 10 अक्टूबर को प्रस्तावित आन्दोलन को लेकर बिहार से जाने वालीं कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इनमें पटना-दिल्ली तेजस राजधानी, मगध एक्सप्रेस, अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। सीमांचल एक्सप्रेस को रद्द नहीं किया गया है। 

patna junction railway station delhi trains cancelled
पटना से दिल्ली जाने वाली तेजस राजधानी समेत चार ट्रेनें रद्द (फाइल फोटो)

Bihar Trains Cancel Highlights: बिहार से दिल्ली जाने वालीं कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को लेकर रेलवे ने यह फैसला लिया है। शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर पहुंचने वाली सभी ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। इसका असर बिहार में ट्रेन परिचालन पर भी दिखने लगा है। पटना से दिल्ली जाने वाली चार जोड़ी ट्रेनों को रद्द किया गया है। इनमें तेजस राजधानी और अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल है। वहीं, अररिया के जोगबनी से आनंद विहार जाने वाली सीमांचल एक्सप्रेस को रेलवे ने पहले रद्द किया था, लेकिन बाद में उसे तय समय पर चलने का आदेश जारी कर दिया। यानी कि सीमांचल एक्सप्रेस शनिवार को रद्द नहीं रहेगी। रेलवे ने एडवाइजरी जारी की है कि घर से निकलने से पहले यात्री अपनी ट्रेन का स्टेटस चेक कर लें। इसके लिए रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर भी कॉल कर सकते हैं। पटना से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों के रद्द होने से लगभग 5 हजार यात्री परेशान नजर आए।

ये ट्रेनें हुई हैं आज रद्द-

  • राजेंद्र नगर टर्मिनल से नई दिल्ली जाने वाली तेजस राजधानी एक्सप्रेस
  • राजेंद्र नगर- नई दिल्ली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस
  • राजेंद्र नगर- नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस
  • इस्लामपुर- नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस

Bihar Trains Cancel Highlights:

09:30 PM- Bihar Trains Cancel LIVE: पटना से दिल्ली जाने वाले पांच हजार यात्री हुए परेशान

दिल्ली में प्रस्तावित आंदोलन और सड़क जाम की समस्या को देखते हुए रेलवे ने पटना से खुलने वाली चार प्रमुख ट्रेनों को शुक्रवार को अचानक रद्द कर दिया। शुक्रवार को रद्द होने वाली ट्रेनों में राजेन्द्रनगर नई दिल्ली तेजस राजधानी, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, इस्लामपुर नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। इन चार ट्रेनों के रद्द होने से करीब पांच हजार यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई।

07:15 PM- Bihar Trains Cancel LIVE: शनिवार को रद्द रहेंगी ये ट्रेनें

  • 20802 मगध एक्सप्रेस - नई दिल्ली से इस्लामपुर
  • 12310 तेजस राजधानी एक्सप्रेस - नई दिल्ली से राजेंद्र नगर टर्मिनल
  • 12394 सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस - नई दिल्ली से राजेंद्र नगर टर्मिनल
  • 22362 अमृत भारत एक्सप्रेस - नई दिल्ली से राजेंद्र नगर टर्मिनल

06:00 PM- Bihar Trains Cancel LIVE: गयाजी से गुजरने वालीं दो राजधानी भी रद्द

दिल्ली जाने वाली ट्रेनों के परिचालन पर असर पटना तक सीमित नहीं रहा। गयाजी होकर दिल्ली जाने वाली 12301 हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और 12313 सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को भी रद्द कर दिया गया। इससे दिल्ली जाने के लिए राजधानी एक्सप्रेस से यात्रा की योजना बनाने वाले यात्रियों को भी अपनी यात्रा में बदलाव करना पड़ा।

03:40 PM- Bihar Trains Cancel LIVE: सीमांचल एक्सप्रेस रद्द नहीं, आज तय समय पर जोगबनी से चलेगी

दिल्ली क्षेत्र में संभावित परिस्थितियों और भीड़ के अनियंत्रित आवागमन की आशंका को देखते हुए पहले 9 अक्टूबर को ट्रेन संख्या 12487 (जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनल) सीमांचल एक्सप्रेस को रद्द करने का निर्देश जारी किया गया था। हालांकि, बाद में रेलवे ने इस रद्दीकरण आदेश को ही वापस ले लिया। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की ओर से शुक्रवार को जारी नए संदेश में स्पष्ट किया गया है कि ट्रेन अब अपने निर्धारित समय और पूर्व निर्धारित मार्ग के अनुसार चलेगी।

03:31 PM- Bihar Trains Cancel LIVE: दिल्ली से कल भी नहीं चलेंगी बिहार की ये ट्रेनें

बिहार से दिल्ली की रद्द की गईं आज की ट्रेनें, कल भी दिल्ली से नहीं चलेंगी। नई दिल्ली से पटना के बीच तेजस राजधानी एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को रद्द रहेगी। वहीं, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस नई दिल्ली से शनिवार को नहीं खुलेगी। नई दिल्ली से राजेंद्र नगर के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस भी शनिवार को रद्द रहेगी।

02: 47 PM- Bihar Trains Cancel LIVE: जोगबनी से आज सीमांचल एक्सप्रेस नहीं चलेगी

रेलवे के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 9 अक्टूबर को चलने वाली ट्रेन संख्या 12487 (जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनल) सीमांचल एक्सप्रेस का परिचालन जोगबनी से आनंद विहार टर्मिनल के बीच रद्द रहेगा। संबंधित रेल अधिकारियों को इसकी सूचना यात्री सूचना प्रणाली, हेल्पलाइन नंबर 139 सहित विभिन्न माध्यमों से व्यापक रूप से प्रसारित करने का निर्देश दिया गया है।

14: 34 PM- Bihar Trains Cancel LIVE: कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके ने कहा है कि उनका आन्दोलन होकर रहेगा। जंतर मंतर पर ही लोग जुटेंगे। संविधान उन्हें अपनी बात कहने का अधिकार देता है। परमिशन मिलने या नहीं मिलने का सवाल नहीं है।

13: 46 PM- Bihar Trains Cancel LIVE: आज 9 अक्टूबर दो बजे अपराह्न से नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन के लिए प्रस्थान करने वाली ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। कल 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से अपराह्न दो बजे तक पहुंचने वाली हैं।

13: 29 PM- Bihar Trains Cancel LIVE: ट्रेन कैंसिल किए जाने की अचानक घोषणा से यात्रियों की परेशानी काफी बढ़ गई है। जिन्हें अनिवार्य काम से दिल्ली जाना है वे वैकल्पिक ट्रांसपोर्ट का सहारा लेना पड़ रहा है।

13: 19 PM- Bihar Trains Cancel LIVE: दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर को घोषित प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है। कहा गया है कि प्रदर्शन की सुरक्षा संबंधी तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया। यह आरोप लगाया है कि पूर्व में सीजेपी ने अंडरटेकिंग में जो आश्वासन दिया था उन्हें पूरा नहीं किया।

13: 15 PM- Bihar Trains Cancel LIVE: पटना स्टेशन पर यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि दिल्ली की यात्रा करने वाले यात्री निकलने से पहले ट्रेन का स्टेटस चेक कर लें कि जिस गाड़ी से उन्हें जाना है वह कहां है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsपटना से दिल्ली की चार ट्रेनें रद्द, पांच हजार यात्री रहे परेशान