Hindi NewsBihar NewsBihar Top News Today Nitin Nabin in Patna Assembly session Pappu yadav Nitish Tejaswi Samrat Tej pratap weather crime
Bihar Top News Today: पटना में बीजेपी अधयक्ष नितिन नवीन, विधान परिषद में दरभंगा कांड पर हंगामा

Bihar Top News Today: पटना में बीजेपी अधयक्ष नितिन नवीन, विधान परिषद में दरभंगा कांड पर हंगामा

संक्षेप:

Bihar Top News Today:  बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पटना पहुंच गए हैं। विधानमंडल के सत्र में दरभंगा रेप-मर्डर कांड पर विपक्षी सदस्यों ने प्रदर्शन किया। पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर राजनीति जारी है।

Feb 09, 2026 04:36 pm ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bihar Top News Today: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। बापू सभागार में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है। पटना और भागलपुर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल आने के बाद हड़कंप मच गया है। पटना कोर्ट को खाली करने का आदेश दिया गया है। बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज पाँचवें दिन विधानसभा परिसर ने विपक्षी सदस्यों ने प्रदर्शन किया। राजधानी में उनका रोड शो होने वाला है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सियासत जारी है। रविवार को उन्हें पीएमसीएच से बेऊर जेल भेज दिया गया पूर्वी चंपारण में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की कथा में भीड़ के कारण भगदड़ जैसी स्थिति बन रही है। अनुष्का यादव से संबंध को खारिज करते हुए तेज प्रताप यादव ने उनके खिलाफ भारी साजिश का आरोप लगाया है। पटना में आज ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर 7 लाख छात्र-छात्राओं का ब्योरा गलत होने पर शिक्षा विभाग ने 24 डीपीओ को शोकॉज नोटिश जारी किया है। प्रदेश की ताजा और महत्वपूर्ण खबरों के अपडेट लाइव हिन्दुस्तान पर पढ़ें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ट्रेन की चपेट में अज्ञात वृद्ध की हुई मौत, पहचान में जुटी पुलिस

खगड़िया जिले के मानसी रेलवे जंक्शन के पश्चिमी रेलवे ढाला के निकट सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रेन संख्या 22233 वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक 60 वर्षीय अज्ञात वृद्ध की कटकर मौत हो गई। घटना के संबंध में मानसी जीआरपी रेल थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि यह हादसा मानसी रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 30, स्पेशल पोल संख्या 115/23 एवं 115/25 के पास हुआ। घटना की जानकारी के अनुसार वृद्ध व्यक्ति रेलवे ट्रैक आर पार कर रहा था कि ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इधर

मानसी जीआरपी रेल थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है ताकि मृतक की पहचान हो सके। घटना के बाद कुछ देर आसपास अफरातफरी का माहौल रहा।

बारात गए युवक की हत्या

बारात गये युवक इरफान अंसारी (20)वर्ष का शव सोमबार को महनागनी पंचायत के बलकोड़वा सरेह स्थित नर्दनवा पोखरा में मिला। शव के बायी ओर की कलाई तथा दाहिने हाथ और सिर पर जख्म का निशान है। कलाई को कपड़ा से बांधा गया है।शरीर के ऊपरी भाग में कपड़ा नही है ,जबकि कमर में जीन्स पहना दिख रहा है।बेतिया मुफसिल पुलिस ने पोखरे से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जीएमसीएच बेतिया भेजा। एसएचओ सम्राट सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।

ई रिक्शा व बाइक की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल

तुरकौलिया थाने के महनवा -सेमरा पथ में बेलवा राय स्कूल के समीप सुबह घने कोहरे में ई रिक्शा व बाइक में टक्कर हो गई।जिसमें बाइक सवार युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। जबकि ई रिक्शा चालक सहित तीन यात्री जख्मी हो गए।

मृत युवक मो. कैफ बेलवा मननपुर के अजमत मियां का पुत्र था। जख्मी यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर तुरकौलिया पुलिस मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम में भेजने में जुटी है।

न्यायालय को ई मेल भेज कर बम से उड़ाने की धमकी

औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय परिसर और दाउदनगर अनुमंडल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हड़कंप मच गया। सोमवार को औरंगाबाद जिला के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को ईमेल भेजकर यह धमकी दी गई थी कि बम परिसर में कोर्ट परिसर में बम लगाया गया है जिसे एक बजे लंच के समय विस्फोट करा दिया जाएगा। इसके बाद मामले की सूचना औरंगाबाद एसपी को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम और बम निरोधक दस्ता ने सभी कोर्ट में जांच शुरू कर दी। इसके अलावा कार्यालय और विभिन्न जगहों पर भी जांच की गई। बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया। कोर्ट परिसर को खाली करा कर कई घंटे तक जांच चलती रही।

विक्रमशिला विश्वविद्यालय की धरोहर देखने पहुंचे 15 राज्यों के बच्चे

भारत सरकार के एनएसएस द्वारा राष्ट्रीय एकता शिविर (एनआईसी) में पहुंचे 15 राज्यों के बच्चों ने सोमवार को कहलगांव स्थित विक्रमशिला का ऐतिहासिक पुरातत्व स्थल देखा। उन्होंने वहां के म्यूजियम का भी अवलोकन किया। उन्हें विक्रमशिला के ऐतिहासिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। टीएमबीयू के एनएसएस समन्वयक डॉ. राहुल कुमार के नेतृत्व में टीम गई है।

पटना पहुंचे नितिन नवीन

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। बापू सभागार में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समेत कई नेताओं ने उनकी आगवानी की और पुष्प गुच्छ देकर स्वागतकिया।

दरभंगा रेप-मर्डर कांड पर विधान परिषद में हंगामा

बिहार विधान परिषद की कार्यवाही विपक्ष के शोर गुल के कारण 15 मिनट में ही स्थगित कर दी गयी। सोमवार को 12 बजे से परिषद के कार्यवाही शुरू हुई। प्रश्नकाल शुरू होने के साथ ही विपक्ष के अब्दुल बारी सिद्दीकी ने दरभंगा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या पर सरकार से संज्ञान लेने की मांग की। उस वक्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी सदन में मौजूद थे। सदन की कार्यवाही के दौरान विपक्षी सदस्यों ने शोर गुल किया फिर उसके बाद वेल में आकर नारेबाजी करने लगे और मुख्यमंत्री से जवाब देने की मांग की। इस बीच मुख्यमंत्री ने विपक्ष की ओर मुखातिब होकर कहा कि इन लोगों ने कभी कोई काम नहीं किया है। जब से हम लोग आए हैं, तब से एक एक काम कर रहे हैं। तब से बिहार में तेजी से विकास हो रहा है। भारी शोर गुल के बीच ही शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने परिनियत कार्य के तहत चार दस्तावेज पेश किया। इसके बाद सदन की कार्यवाही 2.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

पटना और भागलपुर कोर्ट को उड़ाने की धमकी

भालपुर और पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी है। ईमेल भेजकर बदमाशों ने धमकी दी है। मेल को देखते हुए दोनों कोर्ट में सनसनी फैल गई है। दोनों जिलों में पुलिस चौकन्नी हो गई है। कोर्ट के चप्पे चप्पे की जांच की जा रही है। कोर्ट परिसर को खाली करने का आदेश दिया गया है। आसपास के भवनों में जांच पड़ताल की जा रही है।

विधानसभा परिसर में नारेबाजी

बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में भाग लेने विपक्षी सदस्यों ने पो र्टिको में विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। दरभंगा में छह साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या पर राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप लगाया।

जाली नेपाली करंसी के साथ एक धराया, पूछताछ जारी

भारतीय क्षेत्र से सटे नेपाल के सुनसनी में पुलिस ने जाली नेपाली करंसी के साथ एक धंधेबाज को धर दबोचा। हालांकि अभी तक राशि का खुलासा नहीं हुआ। धंधेबाज से पूछताछ जारी है। कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय विराटनगर ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज बहिश मियां इनरवा नगरपालिका वार्ड 10 का रहने वाला है। पांच मार्च को नेपाल में चुनाव को लेकर पुलिस की लगातार गश्ती और चेकिंग जारी है। इसी चेकिंग के दौरान नेपाली पुलिस को यह सफलता मिली है।

बक्सर के युवक की राजस्थान में दर्दनाक मौत

डुमरांव थाना क्षेत्र के रजडीहा गांव निवासी रामानंद तिवारी नामक युवक की राजस्थान के अलवर में मौत हो गई। मृतक पिछले तीन साल से अलवर में पोकलेन चलाता था। घटना के दिन पहाड़ तोड़ रहा था। तभी पहाड़ का बड़ा भाग टूटकर पोकलेन पर गिर पड़ा। इससे पोकलेन के साथ युवक खाई में गिर पड़ा। पुलिस शव और पोकलेन की तलाश में जुट गई है। मौत की खबर आते ही रजडीहा गांव में मातम पसर गया है।

फंदे से लटकती लाश मिली

बक्सर के नया भोजपुर थाना क्षेत्र के पुराना भोजपुर फोरलेन के ओवरब्रिज के समीप रविवार की रात एक अधेड़ ने फंदे पर झूलकर खुदकशी कर ली। सोमवार की सुबह फंदे से लटका शव देखते ही सनसनी फैल गई। ओवरब्रिज के समीप रहकर मवेशी पालन करता था।मृतक पुराना भोजपुर का रहने वाला था। उसने खुदकशी क्यों की यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

4602 प्राइवेट स्कूलों पर कार्रवाई की तैयारी

राज्य के 4602 प्राइवेट स्कूलों पर कार्रवाई की तैयारी है। जिलों से प्राप्त जांच रिपोर्टों के आलोक में संबंधित प्राइवेट स्कूलों को भुगतान की कार्रवाई की जा रही है। अब तक जिन जिलों से जांच रिपोर्ट नहीं मिली हैं, उन्हें तुरंत जांच रिपोर्ट शिक्षा विभाग के पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। आरटीई का पालन नहीं करने का आरोप है।

सैनिकों और विधवाओं पर भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग का विशेष ध्यान

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सेवारत सैनिक और विधवाओं के राजस्व मामले का निबटारा प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने को कहा है। विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल की ओर से इस बाबत जिलों को निर्देश भेजा गया है। पत्र में कहा गया है कि सरकार के संज्ञान में यह आया है कि राष्ट्र की सेवा कर रहे सैनिक और विधवाओं को प्राय: प्रतिकूल सामाजिक व आर्थिक स्थितियों का सामना करना पड़ता है। राजस्व संबंधी मामलों का विलंब से निस्तारण होने से गंभीर स्थिति उत्पन्न जाती है। वर्ष 2011 में ही गृह विभाग ने सैनिकों के राजस्व मामले का निबटारा प्राथमिकता से पूरा करने का आदेश जारी किया था।

आनंद पुष्कर ने जदयू का दामन थामा

पूर्व विधानपार्षद सीपीआई नेता स्व. केदार नाथ पांडेय के पुत्र समाजसेवी आनंद पुष्कर ने रविवार को जदयू का दामन थामा। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने उन्हें पार्टी कार्यालय में प्राथमिक सदस्यता दिलाई। साथ ही हार्दिक शुभकामनाओं के साथ जदयू परिवार में उनका स्वागत किया।

नितिन नवीन पटना में

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज से दिवसीय दौरे पर बिहार की राजधानी पटना में हैं। पटना में उनके भव्य स्वागत की तैयारी कार्यकर्ताओं ने की है। पटना एयरपोर्ट से लेकर गांधी मैदान तक कार्यकर्ता उनके स्वागत में रहेंगे। गांधी मैदान के समीप स्थित बापू सभागार में उनका स्वागत समारोह होगा। भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद वह पहली बार पटना आ रहे हैं। स्वागत समारोह में नवीन पार्टी पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे। पटना एयरपोर्ट से बापू सभागार के बीच सभी सड़कें पोस्टर और बैनरों से पट गई हैं।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।