Hindi NewsBihar NewsBihar Top News Today 7 January Nitish Tejaswi Tej Pratap Lalu Samrat weather Politics Crime update
Bihar Top News Today: विजय सिन्हा के घर पहुंचे तेज प्रताप, जस्टिस संगम साहू पटना HC के CJ के रूप में शपथ ली

Bihar Top News Today: विजय सिन्हा के घर पहुंचे तेज प्रताप, जस्टिस संगम साहू पटना HC के CJ के रूप में शपथ ली

संक्षेप:

तेज प्रताप यादव ने डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के आवास पहुंच कर चूड़ा दही भोज का न्योता दिया। जस्टिस संगम कुमार साहू पटना हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है। 

Jan 07, 2026 05:01 pm ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bihar Top News Today 7 January: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के घर पहुंच कर चूड़ा दही भोज का न्योता दिया। जस्टिस संगम कुमार साहू पटना हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश बनाए गए हैं। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। बिहार में जम्मू कश्मीर से अधिक ठंड पड़ रही है। अभी चार दिनों तक कंपकंपी से राहत नहीं मिलेगी। तेज प्रताप अपने आवास पर मकर संक्रांति का चू़ड़ा दली भोज करेंगे। वे नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को भी न्योता भेजेंगे। मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना परिसर से तस्करी के माल लदे दो ट्रक गायब हो गए। वैशाली में दो नाबालिगों ने मिलकर छात्रा का गैंगरेप किया। बिहार में पांच नए स्टेट हाईवे बनने का रास्ता साफ हो गया है। पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने आत्महत्या कर ली। प्रदेश की ताजा और महत्वपूर्ण खबरों की खबरें लाइव हिन्दुस्तान पर पढ़ें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लालू के लाल तेज की मकर संक्रांति पार्टी में NDA नेताओं को न्योता

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव बुधवार को डिप्टी सीएम सह भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आवास पर पहुंच गए। दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक बात हुई। तेज प्रताप ने विजय सिन्हा को मंकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित होने वाले दही-चूड़ा भोज में शामिल होने का न्योता दिया। तेज प्रताप ने विजय सिन्हा के साथ फोटो खिचवाया और सोशल मीडिया पर खुद शेयर कर इसकी जानकारी दी। तेज प्रताप ने नीतीश सरकार में पंचायती राज मंत्री और उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को भी निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार समेत सभी नेताओं को निमंत्रण दिया जाएगा।

निगरानी टीम ने बिजली विभाग के जेई को 5 हजार घूस लेते दबोचा

मुजफ्फरपुर के साहेबगंज में बिजली कंपनी के दो कर्मियों को विशेष निगरानी इकाई ने 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में जूनियर इंजीनियर गौतम कुमार और लाइनमैन मुनचुन राय शामिल है। मामले में शिकायतकर्ता मो जाहिद ने आरोप लगाया था कि उनके विद्युत कनेक्शन और मीटर लगाने के एवज में दोनों आरोपियों द्वारा ₹12 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी। रिश्वत नहीं देने पर कनेक्शन और मीटर नहीं लगाने के साथ-साथ एफआईआर करने की धमकी भी दी जा रही थी।

357 विकास योजनाओं को हरी झंडी

बिहार में विकास की 357 विकास प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी मिल गई है। इन योजनाओं पर 16887 करोड़ खर्च होंगे। योजना एवं विकास मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने दी जानकारी है। मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री 7 निश्चय स्वयं सहायता योजना के तहत 8.76 लाख युवाओं को 1267 करोड़ की सहायता दी गयी है।

जी राम जी योजना से गांवों, मजदूरों और गरीबों के विकास में तेजी आएगी: NDA

विकसित भारत जी राम जी योजना से गांवों, मजदूरों और गरीबों के विकास में तेजी आएगी। पर, केंद्र सरकार के हर अच्छे काम के विरोध का संकल्प विपक्ष ने लिया है। इसलिए इस बिल का भी विरोध कर रहा है। एडीए नेताओं की ओर से यह बयान दिाय गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने पार्टी कार्यालय में संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि इस योजना के नाम में राम शब्द जुड़ा है और विपक्ष को इस नाम से मिर्ची लगती है। उन्होंने यह भी कहा कि मनरेगा भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ था। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि जी राम जी योजना को लेकर विपक्ष भ्रामक प्रचार कर रहा है। मौके पर लोजपा आर के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, हम के प्रधान महासचिव राजेश पांडेय और रालोमो के महामंत्री सुभाष चंद्रवंशी भी उपस्थित थे।

बेटी शादी के लिए लड़का देखने जा रहे पिता की मौत

बगहा नगर प्रतिनिधि बगहा–भैरोगंज मुख्य सड़क पर सिकटी पुल के समीप मंगलवार की रात सड़क हादसे में बाइक चालक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक चिउटाहां थाना क्षेत्र के चिउटाहां गांव निवासी हामिद अंसारी (40 वर्ष ) है। जो अपनी पुत्री की शादी के लिए लड़का देखने देउरवा जा रहे थे। भैरोगंज थानाध्यक्ष सीता केवट ने बताया कि मंगलवार की रात करीब साढ़े सात बजे ग्रामीणों से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के सिकटी पुल के पास एक व्यक्ति सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना पर डायल 112 पुलिस टीम को तत्काल घटना स्थल पर पहुंची।112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अनुमंडलीय अस्पताल, बगहा पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. विनय कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू पटना हाईकोर्ट के नए सीजे के रूप में ली शपथ

पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू को पद और गोपनीयता की शपथ राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने दिलाई है। पटना के लोकभवन में शपथ समारोह का आयोजन हुआ है।

जालसाजी कर युवक के खाते से चार लाख रुपये उड़ाये

जहानाबाद में साइबर ठगों और जालसाजों से सतर्क रहने की लगातार सलाह दी जाती रही है। बावजूद इसके मोबाइल फोन पर लोग जालसाज गिरोह के चक्कर में पड़ जा रहे हैं और अपने खाते से रुपए गवां बैठते हैं। जालसाजी की एक नई घटना शहर के पंचमहला के निवासी आयुष कुमार नामक एक व्यक्ति के साथ हुई। इनके खाते से चार लाख सात हजार रुपये की निकासी कर ली गयी। इसकी सूचना मंगलवार को उक्त व्यक्ति के द्वारा साइबर थाने की पुलिस को दी गई है।

थाना से लाइसेंसी पिस्टल गायब

कटिहार में सहायक थाना में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। थाना परिसर में जमा एक लाइसेंसधारी पिस्टल रहस्यमय ढंग से गायब हो गई है। हैरानी की बात यह है कि पिस्टल बिना मैगजीन की थी, इसके बावजूद उसका थाना से गायब होना पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संबंधित लाइसेंसधारी द्वारा चुनाव के दौरान पिस्टल विधिवत रूप से सहायक थाना में जमा कराई गई थी। लेकिन हाल में जब हथियारों की जांच की गई तो उक्त पिस्टल गायब पाई गई। मामले की पुष्टि होते ही थाना परिसर में हड़कंप मच गया।

नाबालिग छात्रा से गैंगरेप

वैशाली में दो नाबालिगों ने मिलकर एक छात्रा के साथ गैंगरेप किया। दोनों आरोपित टोटो चलाते हैं। दोनों लड़के छात्रा को उसके घर के समीप से जबरन मुंह बंद कर गांव के बाहर ले गए और हैवानियत की। घटना के बाद छात्रा किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई।

थाने से तस्करी का माल लदे दो ट्रकों की चोरी

मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाने से दो ट्रक गायब हो गए। इन पर तस्करी का माल लदा था। दारोगा उमाशंकर सिंह के बयान पर दर्ज एफआईआर में कहा है कि थाना का कोई सरकारी भवन नहीं होने के कारण मोतीपुर चीनी मिल के पुराने भवन में थाना संचालित हो रहा है। मिल के खुले मैदान में जब्त गाड़ियों को रखा जाता है।

जस्टिस संगम कुमार साहू पटना हाईकोर्ट के नये मुख्य न्यायाधीश

स्टिस संगम कुमार साहू पटना हाईकोर्ट के नये मुख्य न्यायाधीश बने हैं। 5 जून, 1964 को जन्में संगम कुमार साहू ने कटक के नुअबाजार हाई स्कूल से मैट्रिक परीक्षा पास कर स्टीवर्ट साइंस कॉलेज से विज्ञान में इंटर और स्नातक की डिग्री ली। इसके बाद उत्कल विश्वविद्यालय से अंग्रेजी एंव उड़िया में स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की। बुधवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।