
Bihar Top News Today: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे नीतीश, IRCTC केस में दिल्ली, थानेदार-CO की लाठी से पिटाई
सीएम नीतीश कुमार सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी के जन्मदिन पर उनके आवास पर जाकर बधाई दी। लालू यादव ने IRCTC केस में राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है। बर्फीली हवा ने बिहार में कंपकंपी बढ़ा दी है।
Bihar Top News Today 4 January: सीएम नीतीश कुमार सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी के जन्मदिन पर उनके आवास पर जाकर बधाई दी। आईआरसीटीसी केस में आरोप झेल रहे लालू प्रसाद यादव ने दिल्ली हाईकोर्ट की शरण ली है। चार्ज फ्रेमिंग पर ट्रायल कोर्ट के फैसले को चुनौती दी है। सीतामढ़ी में रामबाबू के बदमाशों ने घर के पास गोलियों से भून दिया। बिहार के अधिकांश जिले ठंड की चपेच में हैं। बेतिया में जमीन मापी टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। थानेदार और सीओ की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। पूर्व मंत्री बृजबिहारी हत्याकांड में सजायाफ्ता मुन्ना शुक्ला को भागलपुर जेल से बेऊर जेल शिफ्ट कर दिया गया है। प्रदेश की ताजा और महत्वपूर्ण खबरों के अपडेट लाइव हिंदुस्तान पर पढ़ें।
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के घर पहुंचे सीएम नीतीश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सरकारी आवास पर पहुंचे। सीएम ने उनके पिता शकुनी चौधरी को जन्मदिन की बधाई दी। पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी 90 वर्ष के हो गए हैं। सीएम ने पिता के सामने सम्राट चौधरी की तारीफ की। कहा कि सम्राट काफी अच्छा काम कर रहे हैं। वे काफी आगे जाएंगे। शकुनी चौधरी के जन्मदिन पर समारोह का आयोजन किया गया।
सड़क क्रॉस करते ट्रक की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत
किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास एनएच 27 क्रॉस करने के दौरान ट्रक की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत हो गई।घटना रविवार सुबह नौ बजे के करीब की है।मृतक व्यक्ति की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस शव की पहचान कर रही है।मृतक व्यक्ति पीले रंग का स्वेटर पहनने हुए था।बताया जाता है की मृतक व्यक्ति बस स्टैंड के मुख्य प्रवेश द्वार वाले रास्ते के पास से आगे की ओर बढ़ रहा था।तभी एनएच 27 पर तीव्र गति से आ रही ट्रक की चपेट में आ गया।ट्रक से ठोकर लगते ही उक्त व्यक्ति दूर जाकर जमीन में गिर गया। ट्रक ने युवक को इतनी बुरी तरह से कुचला है की मृतक के सर का आगे का भाग बूरी तरह से जख्मी हो गया है।जिससे शव की पहचान नहीं हो पा रही थी।इधर घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। पुलिस ने ट्रक को भी जप्त कर लिया है।
चोर पकड़ने गई पुलिस ने की चोरी
बिहार के वैशाली में चोर को पकड़ने गई पुलिस खुद चोर बन गई। आरोपी के ठिकाने से पुलिस ने भारी मात्रा में सोना और नगद रुपए चुरा लिए। पुलिस की छवि धूमिल करने के आरोप में एसपी ने कड़ा एक्शन लिया है। लालगंज थानेदार को सस्पेंड कर दिया गया है जबकि एक अन्य दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
दिल्ली हाईकोर्ट की शरण में लालू
आईआरसीसीटी घोटाले में चार्जफ्रेमिंग पर ट्रायल कोर्ट के फैसले के खिलाफ लालू प्रसाद यादव ने दिल्ली हाईकोर्ट में अपील की है। उनकी याचिका पर सोमवार को जस्टिस स्वर्ण कांत शर्मा की बेंच सुनवाई करेगी।
चोरी के मोबाइल के साथ दो आरोपित गिरफ्तार
भभुआ सदर थाने की पुलिस ने चोरी का मोबाइल उपयोग करते दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शहर से गिरफ्तार आरोपितों में भगवानपुर थाना क्षेत्र के बल्लीपुर गांव के जयप्रकाश राम के पुत्र कृष्णा कुमार व मौला राम के पुत्र विकास कुमार शामिल हैं। मोबाइल चोरी का थाने पर आवेदन आया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल के साथ दोनों को गिरफ्तार किया।
सीतामढ़ी में घर के पास रामबाबू को भूना
सीतामढ़ी में बेखौफ बदमाशों ने रामबाबू नामक युवक को घर के पास भून दिया। हत्या के बाद तीनों बदमाश फायरिंग करते हुए रेलवे गुमटी के रास्ते एनएच-22 की ओर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। गोलीबारी के बाद भीसा लक्ष्मी चौक की सभी दुकानें बंद हो गईं और पूरा इलाका सुनसान हो गया।
पटना में लड़के सेक्स की कोशिश
पटना में एक लड़के को एसके पुरी स्थित एक अपार्टमेंट की छत पर ले गए। वहां पिटाई की और कपड़े उतारकर नग्न वीडियो बनाया। साथ ही आप्राकृतिक यौनाचार का प्रयास किया। इसके बाद आरोपितों ने डराकर छात्र की सोने की चेन, ब्लूटूथ डिवाइस और पांच हजार छीन लिए।
पटना में छात्रा से छेड़छाड़, गला दबाया
पटना में छात्रा द्वारा बात से इनकार करने पर आनंद राज ने गाली गलौज के बाद छेड़खानी शुरू कर दी। पीछा करता हुआ आरोपित गर्ल्स हॉस्टल पहुंच गया और वहां जमकर हंगामा किया। डर से छात्रा ने उससे बात करने की कोशिश की तो युवक ने पीड़िता का फोन छीन लिया।





