Bihar Top News Today: उपेंद्र कुशवाहा ने आलोक सिंह को बनाया RLM का प्रदेश अध्यक्ष

Jan 30, 2026 02:08 pm ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रालोमो चीफ उपेंद्र कुशवाहा ने विधायक आलोक सिंह को बनाया RLM प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। बिहार सरकार ने सरकारी कर्मियों के सोशल मीडिया पोस्ट पर आचार संहिता आयत कर दिया है। 

Bihar Top News Today: उपेंद्र कुशवाहा ने आलोक सिंह को बनाया RLM का प्रदेश अध्यक्ष

Bihar Top News Today 30 January: रालोमो चीफ उपेंद्र कुशवाहा ने विधायक आलोक सिंह को बनाया RLM प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पटना यूनिवर्सिटी की छात्राएं आज सड़कों उतर कर प्रदर्शन करेंगी। बिहार में सरकार ने उद्योग के लिए 1 रुपए में एक एकड़ जमीन देने की योजना बनाई है। इसकी रजिस्ट्री भी मुफ्त में होगी। प्रदेश में सरकारी कर्मियों पर सरकार ने सोशल मीडिया में अभिव्यक्ति पर आचार संहिता आयत कर दी है। इसे कैबिनेट से पास भी कर दिया गया है। पटना में नीट छात्रा की मौत मामले में एसआईटी ने छह संदिग्धों को हिरासत में लिया है। यूजीसी के नए नियम का विरोध प्रदेश भर में सवर्ण समाज के द्वारा किया जा रहा है। गलत इस्तेमाल की आशंका के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल इस पर रोक लगा दी। बिहार की ताजा और महत्वपूर्ण खबरों के अपडेट लाइव हिन्दुस्तान पर पढ़ें।

चिराग ने अरूण भारती, शांभवी भारती समेत 12 नेताओं को एलजेपी-आर का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया

लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर 12 पदाधिकारियों को राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत किया गया है। इनमें धीरेंद्र कुमार सिन्हा ‘मुन्ना’, अरूण भारती, राजेश वर्मा, शांभवी चौधरी, राजू तिवारी, अजय पांडेय, मुरारी गौतम, राजेश भट्ट, विनीत सिंह, रितेश कुमार शर्मा, आलोक रंजन एवं प्रणव कुमार शामिल हैं। शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार, पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक ने इनके मनोनयन की सूचना जारी कर दी है।

आलोक सिंह रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष बने

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी विधायक आलोक सिंह को दी गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने शुक्रवार को यह घोषणा की। उपेंद्र कुशवाहा ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि प्रशांत पंकज और सुभाष चंद्रवंशी को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। हिमांशु पटेल प्रदेश प्रधान महासचिव बनाए गए हैं। अभी तक प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे मदन चौधरी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है

युवक की हत्या कर शव को बधार में फेंका

जहानाबाद के करपी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के निकट शुक्रवार की सुबह पुलिस ने 30 वर्षीय एक युवक का शव बरामद किया है।शव के निकट ग्लैमर मोटरसाइकिल गिरी हुई थी। युवक का शरीर खून से लथपथ था। लेकिन घटनास्थल पर खून नहीं गिरा हुआ है। इससे मामला संदिग्ध लग रहा है। सूचना मिलते ही करपी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है तथा शव की पहचान करने में जुटी हुई है। घटनास्थल पर पटना जिले के खीरी मोड थाना तथा इमामगंज थाना भी पहुंची हुई है। संभावना व्यक्त किया जा रहा है कि युवक की हत्या अन्यत्र करने के बाद शव को लाकर दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि शव खिरी मोड़ थाना क्षेत्र के गौसगंज का निवासी है। शव की पहचान करवाने की कोशिश की जा रही है।

जाली भारतीय मुद्रा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

एसएसबी 48वीं वाहिनी जयनगर के कार्यक्षेत्र में पिपरौन एसएसबी कैम्प के जवानों ने भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में जाली भारतीय मुद्रा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ बिहार के साथ मिलकर आसूचना आधारित संयुक्त अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई है, ऐसी सूचना एसएसबी द्वारा मिली है। एसएसबी से मिली जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई बॉर्डर पिलर संख्या 284/20 के समीप नो-मैन्स-लैंड से लगभग 200 मीटर भारत की ओर यह कार्रवाई की गई है। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया कि जाली मुद्रा नेपाल से भारत लाई जा रही थी

वाहन की चपेट में आए 12 वर्षीय बच्चे की मौत

मधुबनी लौकहा मेन रोड पर जटही गांव स्थित आरएन स्वीट्स के पास बीती रात करीब 9.30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक 12 वर्षीय बच्चे की मौके पर मौत हो गई। बताया गया कि अज्ञात वाहन ने बच्चे को रौंद दिया और चालक वाहन लेकर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मृतक बच्चे बच्चों के समूह में सड़क किनारे खेल रहा था। तभी तेज रफ्तार वाहन ने बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी।मृतक बच्चा नेपाल के सिरहा जिला अंतर्गत आभे नगर गांव का निवासी था। वह जटही गांव में परीक्षण यादव की बच्ची की शादी में रिश्तेदारों के साथ आया हुआ था। इस घटना के बाद शादी वाले घर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।

उपेंद्र कुशवाहा का प्रेस कान्फ्रेंस आज

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज प्रेस प्रेस वार्ता करने वाले हैं। उन्होंने सोशल मीडिया से इसकी जानकारी दी है। दोपहर 01:30 बजे, मौर्य होटल, पटना में प्रेस एवं मीडिया के साथियों को संबोधित करेंगे। इस पीसी पर सबकी नजरें टिकी हैं कि कुशवाहा कौन सा ऐलान करने वाले हैं। बेटे को बिना चुनाव लड़ाए मंत्री बनाने पर वे आलोचकों के निशाने पर हैंं।

ट्रेन के इंजन से शराब बरामद

बक्सर स्टेशन पर पहुंची एक पैसेंजर ट्रेन से पुलिस ने शराब बरामद की है। पैसेंजर ट्रेन संख्या 63234 के बीच के बंद इंजन से आरपीएफ ने 60 लीटर से अधिक शराब बरामद किया है। गुप्त सूचना पर पैसेंजर ट्रेन के बक्सर स्टेशन पहुंचने पर बीच के बंद इंजन को खुलवाकर चेक किया गया तो उसके इंजन में ट्यूब के साथ अन्य जगहों पर शराब छिपा कर रखी गई थी। बरामद कुल शराब 60.585 लीटर है जिसकी कुल कीमत लगभग 43 हजार 100 रुपए है।

नीट छात्रा मौत मामले में छह डिटेन

पटना के हॉस्टल में जहानाबाद की नीट छात्रा की मौत के मामले में पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। इस मामले की जांच कर रही एसआईटी में एक आईपीएस समेत 20 और पुलिसकर्मी जुड़े हैं।

सरकारी कर्मी सोशल मीडिया पर न करें तीन पांच

बिहार में सरकारी कर्मचारी अब सोशल मीडिया का दुरुपयोग नहीं कर सकेंगे। सोशल मीडिया पर कोई विवादित पोस्ट करने, किसी पार्टी के समर्थन में कमेंट करने और सरकारी कार्यक्रमों के प्रसारण पर रोक लगा दी गई है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

पुलिस वैन में रील, कानून को ठेंगा दिखाने वाले संवाद से बवाल

सुपौल में पुलिस विभाग जहां एक ओर अनुशासन, कानून के राज और जवाबदेही की दंभ भरता है, वहीं भारत-नेपाल सीमा से सटे सुपौल जिले के कुनौली थाना से सामने आया मामला इन दावों को कटघरे में खड़ा करता नजर आ रहा है। कुनौली थानाध्यक्ष रोशन कुमार और उनके कथित निजी ड्राइवर राजेश कुमार की पुलिस वैन में बनाई गई रील और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन वीडियो में न सिर्फ सरकारी वाहन के दुरुपयोग के आरोप हैं, बल्कि कानून और न्याय व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाले संवाद भी सुनाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में थानाध्यक्ष वर्दी में पुलिस वैन के भीतर मोबाइल पर बातचीत करते दिखते हैं, जबकि वाहन चला रहा व्यक्ति रील बनाता नजर आता है। बैकग्राउंड में “तू तारीख लड़ते रह जेबी, हम जजवे के खरीद लेबो”, “हई जिला के बाहुबली” जैसे संवाद और गानों का इस्तेमाल किया गया है।

ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार शिक्षक की मौत

जहानाबाद जिले के मखदुमपुर और नगर थाना क्षेत्र में हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में गुरुवार की शाम एक सरकारी शिक्षक की जान चली गई जबकि दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। मृत शिक्षक मुकेश कुमार मखदुमपुर के दया विगहा गांव के निवासी थे। घायलों में मई मठिया गांव के निवासी रामाश्रय कुमार और टेहटा के देवकुली मठ के रहने वाले राकेश कुमार शामिल हैं। जहानाबाद सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पीएमसीएच रेफर किया गया है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि मखदुमपुर के जियतिया स्कूल में कार्यरत सरकारी शिक्षक मुकेश कुमार 45 वर्ष स्कूल से निकलने के बाद बाइक से अपने घर वापस दया विगहा जा रहे थे। गांव से थोड़ी ही दूर पर एक ट्रैक्टर के चालक ने उनकी बाइक में धक्का मारा जिसमें वह जख्मी हो गए। लोगों की भीड़ लग गई। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल लाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल में लाने के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पाते हीं पुलिस ने ड्राइवर समेत चालक को गिरफ्तार किया है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें