Bihar Top News Today: महिला दारोगा की हादसे में मौत LFJ केस में लालू-तेजस्वी को राहत नहीं, समस्तीपुर में नीतीश

Jan 29, 2026 03:48 pm ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

औरंगाबाद में सड़क हादसे में महिला दारोगा की मौत हो गई। लैंड फॉर जॉब मामले में दिल्ली की कोर्ट में लालू यादव और तेजस्वी को पेशी से राहत नहीं मिली। उन्हें हाजिर होना पड़ेगा। 

Bihar Top News Today: महिला दारोगा की हादसे में  मौत LFJ केस में लालू-तेजस्वी को राहत नहीं, समस्तीपुर में नीतीश

Bihar Top News Today 29 January: नौकरी के लिए जमीन मामले में दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनवाई के बाद लालू यादव और तेजस्वी यादव तलब किया है। उन्हें सशरीर हाजिर होना पड़ेगा। गुरुवार को मीसा भारती और हेमा यादव हाजिर हुईं। इस केस में 9 मार्च से नियमित सुनवाई चलेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के दूसरे चरण के तहत आज समस्तीपुर पहुंच गए हैं। उन्होंने करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। वे जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों से सीधा संवाद कर योजनाओं को लेकर फीडबैक भी लेंगे। मधेपुर में प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को शादी के लिए बुलाकर चार दोस्तों के साथ गैंगरेप किया। पटना से पूरी और भागलपुर से राउरकेरा के लिए सीधी बस चलेगी। बिहार की ताजा और महत्वपूर्ण खबरों के अपडेट लाइव हिन्दुस्तान पर पढ़ें।

हादसे में महिला दारोगा की मौत, सिपाही जख्मी

जमुई के लछुआड़ थाना क्षेत्र के भुललो गांव की दरोगा रिंकी कुमारी की औरंगाबाद में मौत हो गई। वह औरंगाबाद के ढिबरा थाना में पदस्थापित थीं। जानकारी के अनुसार औरंगाबाद से कॉर्ट कार्य करने उपरांत थाना वापस जाने के क्रम में एक्सीडेंट हो गया और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना में एक कान्सटेबल जख्मी हो गया। शहीद दारोगा स्व० रिंकी कुमारी के पार्थिव शरीर को पुलिस केन्द्र औरंगाबाद मे पुलिस अधीक्षक औरंगाबाद,SDPO सदर-02, DYSP साइबर एवं अन्य पुलिसकर्मियों के द्वारा विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित उपरांत पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव (ग्राम-भुल्लो थाना लछुआई जिला जमुई) भेजा गया।

पोखर खुदाई के दौरान जेसीबी चालक की संदिग्ध मौत

बांका के शंभूगंज थाना क्षेत्र के रामचुआ गांव में पोखर खुदाई कार्य के दौरान एक जेसीबी चालक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान पांडव कुमार (23 वर्ष) पिता रंजीत यादव, निवासी मौधरा, तारापुर (मुंगेर) के रूप में हुई है। वह शंभूगंज में अशोक सिंह के पोखर की खुदाई के कार्य में जेसीबी चला रहा था। घटना की सूचना मिलते ही शंभूगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच के तहत जेसीबी मशीन एवं एक ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है और पुलिस सभी पहलुओं से जांच-पड़ताल कर रही है।

घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। शंभूगंज में परिजन दहाड़ मारकर रोते नजर आए। मृतक की पत्नी गुड़िया कुमारी पति के शव से लिपटकर बार-बार बेहोश हो रही थी, वहीं मां निर्मला देवी सदमे में हैं। बताया गया कि पांडव यादव पांच भाइयों में सबसे छोटा था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

बुजुर्ग ने लगाई फांसी

भभुआ थाना क्षेत्र के सोनडिहरा गांव के 70 वर्षीय उमा पासवान ने बुधवार की रात गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में गई पुलिस टीम परिजनों से घटना की जानकारी ले रही है। थानाध्यक्ष के अनुसार, भूमि विवाद को लेकर उमा पासवान काफी दिनों से तनाव में चल रहे थे।

लालू-तेजस्वी को लैंड फॉर जॉब केस में राहत नहीं

रेलवे में नौकरी के लिए जमीनी घोटाले में लालू यादव और तेजस्वी यादव को कोर्ट से झटका लगा है। लाख प्रयास के बावजूद इन्हें राहत नहीं मिली। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने इन्हें सशरीर हाजिर होकर अपनी बात रखने का आदेश दिया है। मामले में 9 मार्च से ट्रायल चलेगा। गुरुवार को सांसद मीसा भारती और लालू की दूसरी बेटी हेमा यादव कोर्ट में उपस्थित हुईं।

लालू परिवार के लिए अहम दिन

Land For Job Case: लैंड फॉर जॉब केस में लालू परिवार के सदस्य कोर्ट में हाजिर हो सकते हैं। केस में आज सुनवाई है। इससे पहले राउज एवेन्यू कोर्ट ने इसी महीने सीबीआई की चार्जशीट पर लालू, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी, तेजप्रताप यादव, हेमा यादव और मीसा भारती समेत 46 लोगों के खिलाफ आरोप तय किए थे

उत्पाद विभाग की टीम पर हमला

जहानाबाद में घोसी थाना क्षेत्र के शेखपुरा नट टोली में उत्पाद विभाग की टीम पर हमला किया गया। गुरूवार की अहले सुबह 5:00 बजे छापामारी करने पहुंची पुलिस माफिया के गुर्गों ने हमला बोल दिया। इसमें लगभग 6 पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। - घायलों में सिपाही संगम कुमार, विकास कुमार ,चंदन कुमार, संतोष कुमार, मनोज कुमार गुप्ता, अनीश कुमार, अजय कुमार शामिल हैं।

मधेपुरा में छात्रा से गैंगरेप, प्रेमी और दोस्तों पर आरोप

छात्रा ने बताया कि मोबाइल पर बातचीत कर छात्रा को प्रेम प्रसंग में फंसाया। शादी करने के नाम पर युवक ने छात्रा को बुलाया। वहां पहले से उसके चार दोस्त मौजूद थे। पांचो दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

बहन के लिए खाना लेकर अस्पताल जा रही बड़ी बहन की मौत

वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के कारगिल गेट के समीप देर रात अस्पताल में भर्ती बहन के लिए खाना लेकर गई बड़ी बहन की सड़क हादसे में मौत। मृत रेखा देवी बिदुपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी संतोष राय की पत्नी थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

कोचिंग जा रही नाबालिग के साथ दुष्कर्म

जहानाबाद में परस बिगहा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में उल्लेख किया है कि मेरी पुत्री कोचिंग के लिए घर से निकली थी रास्ते में गांव के हीं एक लड़के ने अकेला देख अपने चाचा के सुनसान घर में हाथ खींच कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना की सूचना पीड़िता के भाई को पता चला तो वह दौड़ता हुआ आया और बंद दरवाजे को चिल्लाकर खुलवाया जहां किसी तरह आरोपी फरार हो गया। भाई ने अपनी बहन को लेकर थाने पहुंचा जहां पीड़ित ने आपबीती बात बताई। इस संबंध में थानाध्यक्ष श्यामाकांत पांडे ने बताया कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में लड़की की मां के आवेदन पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें