Hindi NewsBihar NewsBihar Top News Today 25 December Nitish Kumar PM Modi Tejaswi Samrat Lalu crime weather politics update
Bihar Top News Today: RLM में खटपट? 3 विधायक नितिन नवीन से मिले, हाजीपुर में रोडरेज में मर्डर

Bihar Top News Today: RLM में खटपट? 3 विधायक नितिन नवीन से मिले, हाजीपुर में रोडरेज में मर्डर

संक्षेप:

आरएलएम के तीन विधायक उपेंद्र कुशवाहा की लिट्टी पार्टी से दूरी बनाई। दिल्ली जाकर नितिन नवीन से मुलाकात की। मुजफ्फरपुर के मुशहरी में जमीनी विवाद में बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत मचा दिया।  हाजीपुर में रोडरेज में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई।  

Dec 25, 2025 02:44 pm ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bihar Top News Today 25 December: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएम के तीन विधायकों ने उनकी लिट्टी पार्टी से दूरी बनाते हुए दिल्ली जाकर नितिन नवीन से मुलाकात की। मुजफ्फरपुर में जमीनी विवाद में बाइक सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करके दहशत मचा दिया। हाजीपुर में रोडरेज में एक युवक की हत्या कर दी गयी। सासाराम में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद लोगों ने सड़क पर बवाल काटा। सांसद खेल महोत्सव का आज अंतिम दिन है। पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन करेंगे। बिहार में आज सर्दी से थोड़ी राहत मिलती दिख रही है। तीन दिनों बाद धूप निकली है। मनेर और रक्सौल में चार करोड़ की सूखे नशे की खेप बरामद की गई है। गोपालगंज के थावे मंदिर में भीषण चोरी का कनेक्शन थाईलैंड से जुड़ रहा है। अपार्टमेंट में फ्लैट लेने वालों के पक्ष में सरकार ने कानून में बदलाव किया है। अब फ्लैट की एक जमाबंदी कायम की जाएगी। प्रदेश की ताजा खबरों की अपडेट लाइव हिन्दुस्तान पर पढ़ें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उपेंद्र कुशवाहा की लिट्टी पार्टी से रहे दूर, रालोमो में खटपट?

बिहार की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर है। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के तीन विधायकों ने दिल्ली जाकर भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की तो दूसरी ओर अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की लिट्टी चोखा पार्टी से किनारा कर लिया। पहले भी रालोमो के भीतर खटपट की खबरें आ चुकी हैं।

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला मुजफ्फरपुर

बिहार के मुजफ्फरपुर में जमीन विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग कर भू माफिया ने सरकार की कड़ी चुनौती दी है। जमीन मालिक की शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया। दहशत फैलाने की नियत से बाइक सवार दो बदमाशों ने मुशहरी थाना के रोहुआ में व्यस्त रोड किनारे स्थित के कैंपस में गेट पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई।

हाजीपुर में रोडरेज में मर्डर

हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के मलमल्ला चौड़ में बुधवार की रात करीब 10:50 बजे गाड़ी पासिंग के दौरान हुई चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। मृतक युवक पातेपुर थाना क्षेत्र के बलडीहा गांव निवासी स्वर्गीय रामकिशन राय के 25 वर्ष से पुत्र चंद्रशेखर कुमार था। बताया गया कि डस्टर गाड़ी सवार ने फॉर्च्यूनर सवार व्यक्ति से पास मांगा था। इसी बात पर हुआ था झगड़ा।

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार छात्र की मौत

सहरसा सदर थाना क्षेत्र के गोबरगढा समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बीस वर्षीय युवक की मौके पर हीं मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहरा थाना क्षेत्र के सत्तर गांव वार्ड दो निवासी राहुल के रुप में हुई। मामले की जानकारी मिलने पर डायल 112 और सदर थाना पुलिस मौके पर जाकर छानबीन किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है ।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अज्ञात वाहन के संबध में जानकारी ले रही है। घर के युवा सदस्य की दर्दनाक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घनी कुहासे के कारण दुर्घटना होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। परिजनों ने ठोकर मार कर जान लेने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है।मृतक एमएलटी कालेज का छात्र था। जो सुबह पांच बजे प्रतिदिन की तरह घर से बाइक से कोचिंग जाने के लिए निकला था।

सिपाही भर्ती की तैयारी कर रहे दो युवकों को रौंदा, एक की मौत

रोहतास थाना क्षेत्र के समहुता नागाबाबा के समीप डेहरी बंजारी मुख्य सड़क मार्ग पर गुरुवार की अहले सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मॉर्निंग वॉक पर निकले दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान एक युवक की मौत हो गई।जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है।घायल युवकों की पहचान जागेश्वर बैठा के 22 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार एवं हुल्लास यादव के 20 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार के रूप में हुई है।

थावे मंदिर चोरी का थाईलैंड कनेक्शन

गोपालगंज के प्रसिद्ध थावे मंदिर से 51 लाख के मुकुट चोरी मामले का थाईलैंड कनेक्शन उजागर हुआ है। पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।

कलियुगी बेटे की दिल दहला देने वाली करतूत

बिहार के खगड़िया में कलियुगी बेटे ने हथौड़ी से मारकर मां की हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी पुत्र घर छोड़कर फरार है।

अपार्टमेंट में अब हर फ्लैट की जमाबंदी होगी

अपार्टमेंट में अब फ्लैट की एक जमाबंदी कायम होगी। नई नियमावली के प्रावधान नए अपार्टमेंट के फ्लैट पर लागू होंगे। वैसे पुराने अपार्टमेंट वाले भी चाहेंगे तो वे अपनी जमाबंदी में बदलाव कर सकेंगे। विभागीय मंत्री की सहमति मिलते ही नियमावली जल्द लागू हो जाएगी।

मनेर और रक्सौल में चार करोड़ की हशीश जब्त

बिहार में नए साल पर नशे के बड़े खेल का खुलासा हुआ है। पुलिस ने दोनों स्थानों से चार करोड़ की हशीष जब्त किया है। चार तस्करों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।