Bihar Top News Today:समृद्धि यात्रा पर सीतामढ़ी पहुंचे नीतीश, निशांत पर सियासी घमासान
नीतीश कुमार आज समृद्धि यात्रा पर सीतामढ़ी पहुंच गए हैं। सीएम करोड़ों की लागत वाली योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। नीतीश कुमार के बेटे निशांत को कांग्रेस ने पार्टी जॉइन करने का न्योता दिया है।

Bihar Top News Today 19 January: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समृद्धि यात्रा पर सीतामढ़ी पहुंच गए हैं। उन्होंने करोड़ों की लागत वाली याजनों का शिलान्यास और उद्घाटन किया। नीतीश कुमार के बेटे निशांत के पॉलिटिक्स जॉइन करने पर घमासान छिड़ गया है। बिहार में दो दिनों तक मौसम अभी सर्द रहेगा। बिहार में दुग्ध उत्पादों की होम डिलीवरी की जाएगी। गया एयरपोर्ट पर एक विदेशी नागरिक के हैंड बैग से जीपीएस ट्रैकर मिलने से सनसनी फैल गई। नीट छात्रा मौत मामले में हॉस्टल मालिक मनीष रंजन पर सेक्स रैकेट चलाने के आरोप लग रहे हैं। संचालिका नीलम अग्रवाल की तलाश की जा रही है। वैशाली में दहेज के लिए हत्या मामले में दारोगा की स्कॉर्पियो से मृतका के बाल और खून मिले हैं। प्रदेश की ताजा और महत्वपूर्ण खबरों के अपडेट लाइव हिन्दुस्तान पर पढ़ें।
सड़क दुर्घटना में दो की मौत, चार जख्मी
मधेपुरा में सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के कमरगामा में सोमवार को दिन के करीब साढ़े तीन बजे ऑटो–कार की भीषण टक्कर में पिता-पुत्री की मौके पर मौत। दुर्घटना में चार लोग जख्मी हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में चीख–पुकार मच गई। मृतकों की पहचान कमरगामा निवासी गौरी शंकर भगत और उनकी पुत्री लक्ष्मी कुमारी के रूप में हुई है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
स्कॉर्पियो - बाइक की टक्कर में युवक की मौत
ढाका - मोतिहारी मुख्य पथ में मीरपुर गांव में स्कॉर्पियो व बाइक की सीधी टक्कर में एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान चिरैया थाना क्षेत्र के गोखुला गांव निवासी मो. मुस्ताक के पुत्र साजिद आलम(18) के रूप में हुई है। घटना के समय वह मीरपुर नगर चौक से अपने घर वापस लौट रहा था। इसी क्रम में रामचंद्र प्रसाद डीलर के घर के सामने वाली गली से एक स्कॉर्पियो तीव्र गति से मेन रोड पर आ गई। जिसके कारण दोनों गाड़ियों की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।जबकि स्कॉर्पियो चालक गाड़ी को लेकर भाग निकला । घटना के बाद चिरैया पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से उसे मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम में ले गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
तुरकौलिया में ट्रैक्टर की ठोकर से जेवर व्यवसायी की मौत
मझौलिया के बखरिया के सोना चांदी के व्यवसायी आदर्श सराफ 27 वर्ष की मौत तुरकौलिया में रविबार की रात ससुराल जाने के दौरान गन्ना लदा ट्रैक्टर ट्रॉली की ठोकर से हो गयी।वे अपने बुलेट मोटरसाइकिल से ससुराल जा रहे थे।01 बजे तक शव मोतिहारी से बखरिया आयेगा।दुर्घटना से हुई मौत से मचा कोहराम।
निशांत पर घमासान, कांग्रेस ने दिया न्योता
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अपने पुस्तैनी गांव पुहंचे और एक निजी समारोह में शामिल होने के बाद विकास कार्यों की जानकारी ली। उनकी सक्रियता से एक बार फिर पॉलिटिक्स में उनकी एंट्री पर चर्चा तेज हो गई है। इस मसले पर राजनीति भी गर्म हो गई है। कांग्रेस ने जहां उन्हें अपनी पार्टी से राजनीतिक पारी शुरू करने की सलाह दी है।
अपहृत युवती का दो माह बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं
सासाराम में ब्यूटी पार्लर का समान ख़रीदने नोखा बाजार गई बेटी को ग़ायब हुए दो माह पूर्ण हो गए फिर भी अभी तक कोई सुराग नहीं मिलने से परिजन सदमे में हैं। लाचार अभिभावक थाना पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिए हैं।वैसे पुलिस बांका में पदस्थापित फॉरेस्टर जो कांड का मुख्य नामजद अभियुक्त हैं उसे बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।बरामदगी हेतु अभियुक्त को रिमांड पर लेने की कार्रवाई जारी है।
एसटीएफ ने कुख्यात चंदन को दबोचा
वैशाली जिले के नए पुलिस कप्तान विक्रम सिहाग के आदेश पर लालगंज से जिले के टॉप टेन अपराधियों में शामिल कुख्यात चंदन राय को एसटीएफ, वैशाली डीआईयू और लालगंज पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में दबोच लिया। कई कांडों में फरार चल रहा था कुख्यात अपराधी चंदन राय।
गया एरपोर्ट पर विदेशी नागरिक के बैग से जीपीएस ट्रैकर बरामद
गयाजी एयरपोर्ट पर रविवार को सुरक्षा जांच के दौरान एक चिली नागरिक के बैग से दो जीपीएस ट्रैकर मिलने से सनसनी फैल गई। वह बैंकॉक जाने वाला था। हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।
दो दनों तक रहेगा सर्दी का प्रकोप
बिहार में दो दिनों तक सर्दी सताएगी। रविवार को 21 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा। सबसे कम 5.0 डिग्री राजगीर में और सवार्धिक 27.8 डिग्री तापमान कैमूर में रहा। पटना में सोमवार धूप निकलने के आसार हैं।
डेयरी प्रॉडक्ट की होम डिलीवरी
बिहार में डेयरी उत्पादों की होम डिलीवरी की जाएगी। विभाग इसके लिए इलेक्ट्रिक कार्ट खरीदेगा। नीतीश सरकार के मंत्री सुरेंद्र मेहता ने आत्मनिर्भर बिहार के संकल्प को साकार करने की दिशा में सात निश्चय–3 के तहत चलाई जाने वाली प्रस्तावित योजनाओं की तैयारियों की समीक्षा की।
डॉक्टरों से विकल्प पूछे सरकारः भाषा
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने सरकारी डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर रोक लगाने का ऐलान कर दिया। इस पर प्रशासनिक अधिकारियों के संगठन भासा ने कहा कि चिकित्सकों के निजी प्रैक्टिस रोकने के लिए विकल्प (च्वाइस) पूछा जाना चाहिए। जो प्रैक्टिस छोड़कर एनपीए लेना चाहते हैं उनको एनपीए दिया जाय। प्रैक्टिस बंद करने के पहले भासा और चिकित्सकों की कमेटी से वार्ता करनी चाहिए।
नीट छात्रा मौत में गिरफ्तार मनीष रंजन का आचरण संदिग्ध
नीट छात्रा मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। छात्रा और गिरफ्तार मनीष रंजन का मोबाइल लोकेशन एक जगह मिला है। छात्रा ट्रेन से जहानाबाद से पटना आई थी। जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर छात्रा के पिताजी छोड़ने आए थे। छात्रा का मोबाइल लोकेशन उस दिन जहानाबाद से पटना की ओर बताया गया है। जबकि मामले में गिरफ्तार शंभू गर्ल्स हॉस्टल के मालिक मनीष रंजन का लोकेशन भी वहीं मिला है।
लेखक के बारे में
Sudhir Kumarटीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।
और पढ़ें

