Hindi NewsBihar NewsBihar Top News Today 19 December Nitish kumar Lalu Rabri LFJ IRCTC case Samrat Tejaswi crime politics weather updates
Bihar Top News Today: लैंड फॉर जॉब केस में लालू परिवार को तगड़ा झटका,  नितिन नबीन पटना में करेंगे रोड शो

Bihar Top News Today: लैंड फॉर जॉब केस में लालू परिवार को तगड़ा झटका, नितिन नबीन पटना में करेंगे रोड शो

संक्षेप:

लैंड फॉर जॉब केस में लालू परिवार को बड़ा झटका लगा है। केस ट्रासंफर की राबड़ी देवी की याचिका राउज एवेन्यू कोर्ट ने खारिज कर दिया है। बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पटना में रोड शो करेंगे। 

Dec 19, 2025 05:58 pm ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

Bihar Top News Today 19 December: बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पटना में रोड शो करेंगे। 23 दिसम्बर को वे पटना आ रहे हैं। राजगीर महोत्सव का आगाज आज से हो रहा है। सीएम नीतीश कुमार इसका उद्घाटन करेंगे। इस दौरान सम्राट चौधरी समेत अन्य मंत्री मौजूद रहेंगे। राजगीर में 3 दिनों के विभिन्न आयोजन के पहले दिन कैलाश खेर का कार्यक्रम है। आईआरसीटीसी टेंडर और लैंड फॉर जॉब केस को दूसरे कोर्ट में स्थानांतरित करने की राबड़ी देवी की अर्जियों पर दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत शुक्रवार को फैसला सुनाएगी। बिहार में घना कोहरे की वजह से जनजीवन अस्तव्यस्त है। आज भी 25 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है, ट्रेनें लेट चल रही हैं, फ्लाइट रद्द हो रही हैं। ओडिशा हाई कोर्ट के जज संगम कुमार साहू पटना हाईकोर्ट के अगले चीफ जस्टिस होंगे। प्रदेश की ताजा खबरों की अपडेट लाइव हिन्दुस्तान पर पढ़ें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दिलीप जायसवाल ने की समीक्षा बैठक

विभाग का पदभार संभालने के अगले ही दिन शुक्रवार को पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने राज्य में चल रही सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की। विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने राज्य में चल रही सड़क व पुल परियोजनाओं की जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि राज्य में चल रही सड़क परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण व समय पर पूरी की जाए।

लैंड फॉर जॉब केस में लालू परिवार को तगड़ा झटका

लालू परिवार के खिलाफ लैंड फॉर जॉब केस में राउज एवेन्यू कोर्ट ने राबड़ी देवी की याचिका खारिज कर दिया है। राबड़ी देवी ने दूसरे कोर्ट में केस ट्रांसफर करने की याचिका दाखिल की थी। उन्होंने जज विशाल गोगने पर पूर्वाग्रह से ग्रसित होने का आरोप लगाया था और मौजूदा कोर्ट में निष्पक्ष सुनवाई का भरोसा नहीं होने पर दूसरे जज की अदालत में सुनवाई की मांग की थी। ताजा फैसले से लालू फैमिली को बड़ा झटका लगा है। केस में लालू, राबड़ी,तेजस्वी, तेज प्रताप, मीसा भारती समेत कई अभियुक्त हैं।

संपत्ति विवाद में सगे बड़े भाई की गोली मारकर हत्या

संपत्ति के विवाद में सगे भाई ने अपने बड़े भाई की सोई अवस्था में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना राजेश्वरी थानाक्षेत्र की चुन्नी पंचायत वार्ड 13 स्थित कामत किशुनगंज में शुक्रवार अलसुबह करीब तीन बजे की है। संपत्ति बिवाद में आरोपी गजेंद्र साह अपने बड़े भाई अरविंद साह (38) को उसकी पत्नी के सामने गोली मार कर मौके से भाग निकला।

23 दिसम्बर को नितिन नबीन का पटना में रोड शो

भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के बिहार दौरे की तारीख आ गई है। नई जिम्मेदारी संभालने के बाद वे पहली बार घर आ रहे हैं। नितिन नबीन 23 दिसंबर को पटना आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर भाजपा में खुशी की लहर है। राजधानी पटना में उनके भव्य अभिन्ंदन की तैयारी बीजेपी कर रही है। पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने यह जानकारी दी।

भालू के हमले में युवती गंभीर रूप से हुई जख्मी, रेफर

बेतिया के रामनगर के गुदगुदी पंचायत के सेवरही बरवा गांव के समीप शौच के लिए खेत में गई एक युवती पर भालू ने हमला कर दिया । जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गई। युवती के शोर मचाने पर पहुँचे लोगों के हो - हल्ला करने पर भालू घटनास्थल से भागा। घटना शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े छः बजे की बताई गई हैं।जख्मी युवती फूलवंती कुमारी 18 वर्ष सेवरही बरवा गांव निवासी हरेन्द्र कुशवाहा की पुत्री हैं। परिजन ग्रामीणों के सहयोग से आनन फानन में उसको लेकर रामनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे।

चोरों ने एसबीआई का एटीएम काट लाखों रुपये उड़ाए

बेतिया नगर के आलोक भारती चौक व नौतन थाना क्षेत्र के गहीरी स्थित एसबीआई का एटीएम मशीन काट कर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये उड़ा लिए है। अज्ञात चोरों ने गुरुवार की देर रात इस घटना को अंजाम दिया है । घटना रात करीब 12 से एक के बीच की बताई जा रही है। गैस कटर के मदद से दोनों एटीएम मशीन को काटा गया है। पुलिस को देर रात में ही घटना की जानकारी मिल गई । रात में ही नगर के अपर थानाध्यक्ष नितिन कुमार ने जिले के सभी थानो को सूचना दे दी । पुलिस के साथ एफएसएल टीम व डॉग स्क्वायड की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की है ।

कपड़ा व्यवसायी को मारी गोली, हालत गंभीर

नवादा के अकबरपुर मेंबाइक सवार दो बदमाशों ने कपड़ा व्यवसायी को गोली मारकर जख्मी कर दिया। घटना के बाद बदमाश फरार हो गए। व्यवसायी। गुरुवार की देर रात दुकान बंद कर अपने घर जा रहे थे। पुलिस छानबीन में जुट गई है।

10.88 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार धंधेबाज गिरफ्तार

नेपाल के सीमावर्ती कोशी क्षेत्र में ब्राउन शुगर कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। बीती रात गुप्त सूचना पर नेपाली पुलिस ने मोरंग , झापा ,सुनसरी के विभिन्न जगहों पर छापेमारी अभियान चलाकर 10 ग्राम 880 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार धंधेबाज गिरफ्तार किया है। कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार चारों धंधेबाज से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है।

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, तीसरा गंभीर

जमुई में गुरुवार देर रात सोनो–झाझा एनएच-333 पर पंचपहाड़ी लोहा मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। भीषण टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे में खैरा थाना क्षेत्र के कोदवारी निवासी शिक्षक रामकुमार यादव के पुत्र अंकित कुमार (20) और झाझा थाना क्षेत्र के अंबा निवासी रामचंद्र यादव के पुत्र मनीष कुमार (22) की मौत हो गई। व

छापेमारी में देशी कट्टा व फरसा बरामद

सासाराम में बिक्रमगंज पुलिस को अपराध नियंत्रण में एक बड़ी सफलता मिली है। उसे यह सफलता शहर के धारूपुर गांव छापेमारी के दौरान मिली। सहायक पुलिस अधीक्षक सह एसडीपीओ साकेत कुमार ने बताया कि बीते 17 दिसंबर को करीब 22.05 बजे थानाध्यक्ष, बिक्रमगंज को सूचना मिली कि धारूपुर में मृत्युंजय सिंह एवं मुन्नी सिंह दोनो भाई आपस में लडाई झगड़ा कर है। जहाँ थानाध्यक्ष अपनी टीम को छान-बीन के लिए भेजे। पुलिस वाहन को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा तो भाग रहे व्यक्ति को सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ा गया। घटनास्थल धारूपुर गांव स्थित मुन्नी सिंह के घर में रखे काला बैग से एक देशी कट्टा एवं एक फरसा बरामद किया गया। इस दौरान धारूपुर निवासी स्व० सूर्यवंश सिंह के पुत्र मुन्नी सिंह को गिरफ्तार किया गया हैं।

मौसम की मार, बदल गया स्कूल टाइम

शीतलहर को देखते हुए सारण के सभी निजी,सरकारी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र 21 दिसम्बर तक बन्द रखेंगे। आंगनबाड़ी केंद्र में 12 बजे से 2 बजे तक बच्चों को गर्म मिड डे मील उपलब्ध कराया जाएगा। मिशन दक्ष और बोर्ड परीक्षा से जुड़ी गतिविधि को इस आदेश से मुक्त रखा गया है। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की पढ़ाई एहतियात बरतते हुए 10 बजे से 4 बजे तक संचालित की जाएगी।।

राजगीर महोत्सव आज से, नीतीश करेंगे उद्घाटन

पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन नालंदा का तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को होगा। उद्घाटन सीएम नीतीश कुमार करेंगे। पर्यटन विभाग ने गुरुवार को बताया कि इसकी सारी प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो गई है। 19, 20 एवं 21 दिसंबर को मुख्य कार्यक्रम आरआईसीसी और राजगीर हॉकी मैदान के निकट खाली भूखंड में होगा। राजगीर महोत्सव में पहले दिन प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक कैलाश खेर, दूसरे दिन बॉलीवुड गायक सलमान अली और तीसरे दिन गायिका भाव्या पंडित की प्रस्तुति होगी।

पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो अपराधी घायल

छपरा नगर थाना क्षेत्र के साधनापुरी में बुधवार की रात डॉक्टर सजल कुमार को अगवा करने की कोशिश में शामिल अपराधियों से गुरुवार की शाम पुलिस की मुठभेड़ हो गयी, जिसमें दो अपराधी जख्मी हो गए। दोनों के पैर में गोली लगी है। दोनों का सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। पूरी खबर यहां पढ़ें- पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो अपराधी घायल

जस्टिस संगम साहू होंगे पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

प्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुरुवार को केंद्र सरकार से देश भर के अलग-अलग हाईकोर्ट में पांच जज को मुख्य न्यायाधीश के तौर पर पदोन्नत करने की सिफारिश की।शीर्ष अदालत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने यह फैसला लिया। ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस संगम कुमार साहू को पटना हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश होंगे।

राबड़ी देवी की अर्जी पर फैसला आज

आईआरसीटीसी टेंडर और जमीन के बदले नौकरी मामले को दूसरे कोर्ट में स्थानांतरित करने की राबड़ी देवी की अर्जियों पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया। राउज एवेन्यू कोर्ट के प्रधान जज शुक्रवार को फैसला सुनाएंगे।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।