Hindi NewsBihar NewsBihar Top News Today 18 January Nitish Lalu Tejaswi Samrat Vijay crime politics weather updates
Bihar Top News Today:  RJD की कमान जल्द तेजस्वी के हाथ?  3 माह की बच्ची की हत्या, 24 शराब माफिया पर शिकंजा टाइट

Bihar Top News Today: RJD की कमान जल्द तेजस्वी के हाथ? 3 माह की बच्ची की हत्या, 24 शराब माफिया पर शिकंजा टाइट

संक्षेप:

राजद में तेजस्वी युग की शुरुआत होने वाली है। उन्हें पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनित किया जा सकता है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला बोला है। अरवल में घरेलु विवाद में तीन माह की बच्ची की हत्या कर दी गई। 24 शराब माफिया की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई तेज हो गई है।

Jan 18, 2026 02:20 pm ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bihar Top News Today 18 January: तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय जनता दल का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला बोला है। रविवार को जारी बयान में तेजस्वी ने कहा कि भ्रष्ट तंत्र व मशीनी यंत्र निर्मित डबल इंजन की एनडीए सरकार अत्याचारियों, भ्रष्टाचारियों, अपराधियों और ब्लात्कारियों का विश्वसनीय उपकरण बन चुकी है। बिहार के समस्तीपुर मैं कार्यरत एक ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की पत्नी को झारखंड में गोली मार दी गयी। गोड्डा कोर्ट में तलाक का मामला चल रहा। सुनवाई से लौट रही पत्नी पर जानलेवा हमला किया गया। दहेज के लिए जान मारने की कोशिश का आरोप लगाया गया है। अरवल में घरेलू विवाद में ईंट पत्थर चले। ईंट लगने से तीन माह की बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में चाचा-चाची को हिरासत में लिया है। बिहार के 24 शराब माफिया पर सरकार ने शिकंजा कस दिया है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आदेश पर संपत्ति जब्ती की कार्रवाई तेज कर दी गई है। गया जी में स्कूल के लिए घर से निकलीं चार छात्राएं लापता हैं। अगले तीन दिनों में बिहार वासियों को ठंड से राहत मिल सकती है। प्रदेश की ताजा और महत्वपूर्ण खबरों के अपडेट लाइव हिन्दुस्तान पर पढ़ें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कुकर फटने से मां सहित दो बेटियां झुलसी

बेतिया के बस्ठा गांव में खाना बनाने के दौरान कुकर फटने से दो युवितयां सहित उनकी मां भी झुलस गयी।आनन फानन में इलाज के लिए दोनों बहनों को इलाज के सीएचसी लाया गया।जबकि मां का इलाज स्थानीय स्तर पर किया गया। जानकारी के अनुसार बस्ठा के डोमा मियां के घर शनिवार के शाम उनके परिवार के सदस्य कुकर में दाल बना रहे थे।उसी समय कुकर फट गया।जिसके कारण डोमा मियां की पत्नी लैला खातुन और बेटी रवीना खातुन व शबनम खातुन झुलस गये। दोनों बहनों का इलाज सीएचसी में किया गया। चिकित्सक अजीत कुमार ने बताया कि दोनों बहनों का इलाज किया गया। स्थिति ठीक है।उधर लैला खातुन का इलाज परिजनों ने स्थानीय स्तर पर कराया।

तेजस्वी के हाथ RJD की कमान? कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष की चर्चा

राष्ट्रीय जनता दल(आरजेडी) की कमान पूरी तरह से तेजस्वी यादव के हाथों में आने वाली है। चर्चा है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनित किया जाएगा। लालू प्रसाद यादव अभी राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। जानकारी मिल रही है कि 25 जनवरी को इसका ऐलान कर दिया जाएगा। विदेश यात्रा से लौटने के बाद तेजस्वी यादव ऐक्शन में हैं।

तेजस्वी ने नीतीश सरकार को घेरा

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला बोला है। रविवार को जारी बयान में तेजस्वी ने कहा कि भ्रष्ट तंत्र व मशीनी यंत्र निर्मित डबल इंजन की एनडीए सरकार अत्याचारियों, भ्रष्टाचारियों, अपराधियों और ब्लात्कारियों का विश्वसनीय उपकरण बन चुकी है। वोट खरीदी से बनी बिहार की असंवेदनशील बिहार सरकार संपूर्ण बिहार में नाबालिग बच्चियों, छात्राओं, बेटियों और महिलाओं पर जुल्म ढा रही है। सत्ता संपोषित अत्याचार होने के कारण सरकार के कर्ता-धर्ता रौंगटे खड़े करने वाली इन वीभत्स घटनाओं पर मौन धारण कर महात्मा बनने का स्वांग रच रहे है।

रीगा में पिस्टल के बल पर बाइक की लूट

रीगा-परसौनी मुख्य पथ में रेवासी और भगवानपुर के बीच एक आम के बगीचा के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल के बल पर एक बाइक की लूट की है। रीगा के तरफ आ रहे एक व्यक्ति को रोककर बाइक लूट कर परसौनी की तरफ भाग निकला। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कुसुमपुर बखरी गांव निवासी राम स्वार्थ ठाकुर के पुत्र संतोष कुमार अपने ससुराल शिवहर जिले के हरनहिया से लौट रहे थे। परसौनी से रीगा की तरफ निकलने पर भगवानपुर और रेवासी के बीच पीछे से ओवरटेक कर बाइक सवार तीन बदमाशों ने आगे से पिस्टल तान दिया और पिस्टल की नोक पर बाइक से उतार कर बाइक लेकर परसौनी की तरफ फरार हो गया।

करंट लगने से पांचवी क्लास के छात्र की गई जान

जहानाबाद में किंजर के समीप बाला विगहा गांव के निवासी पांचवी क्लास के छात्र रवि रंजन कुमार (12 वर्ष) की जान चली गई। यह घटना शनिवार की दोपहर में हुई। इस घटना के बाद मृत छात्र के परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो - रोकर बुरा हाल था। छात्र रवि रंजन अपने गांव बाला विगहा स्थित अपने घर से निकला था। वह गांव के समीप पुल की तरफ गया था। विद्युत प्रवाहित तार टूट कर गिरा हुआ था जिस पर उसकी नजर नहीं पड़ी और उससे वह स्पर्श कर गया जिस उसकी जान चली गई। लोगों ने उसे इलाज के लिए यहां लाया लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पाते हीं मातम पसर गया।

नीट छात्रा की मोबाइल खोलेगा मौत का राज

पटना में नीट छात्रा मौत मामले में पुलिस ने मृतका का मोबाइल जब्त किया है। घटना से एक दिन पहले और घटना वाले दिन जिन नंबरों पर सबसे अधिक बातचीत हुई, उनकी जांच की जा रही है।

24 शराब माफियाओं पर शिकंजा

बिहार में शराब की अवैध आपूर्ति और बिक्री में लगे माफियाओं पर सरकार ने शिकंजा कस दिया है। पहले चरण में आठ जिलों के 24 शराब माफियाओं को चिह्नित किया गया है, जिन पर 167 मामले दर्ज हैं।

तीन दिनों में ठंड से राहत के आसार

बिहार में अगले तीन दिनों तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी, जिससे ठंड में कुछ कमी आएगी। हालांकि सुबह-शाम ठंड बनी रहेगी और एक-दो स्थानों पर कोहरा छा सकता है।

दहेज हत्या आरोपियों के घर पर इश्तेहार चस्पा

पश्चिमी चंपारण के चनपटिया में दहेज हत्या मामले के फरार आरोपित सत्यम कुमार, उसकी पत्नी रेखा देवी और मां मुन्नी देवी के घर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चस्पा किया। समय पर आत्मसमर्पण नहीं करने पर संपत्ति कुर्क की जाएगी।

घर से स्कूल गईं चार छात्राएं लापता

गया जी के डेल्हा थाना क्षेत्र से मैट्रिक का एडमिट कार्ड लेने निकली एक ही मोहल्ले की चार छात्राएं लापता हो गई हैं। घटना से इलाके में हड़कंप है। एसएसपी सुशील कुमार ने टाउन डीएसपी-2 के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी की जांच की जा रही है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।