Bihar Top News Today: लालू-राबड़ी राउज एवेन्यू कोर्ट में हाजिर, विधानसभा में विपक्ष का हंगामा

Feb 16, 2026 01:10 pm ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

लालू प्रसाद और राबड़ी देवी ने लैंड फॉर जॉब केस में राउज एवेन्यू कोर्ट में हाजिरी दी।  विधानसभा में विपक्षी सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया। मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना के तहत 25 लाख महिलाओं को रोजगार के लिए सरकार ने दस दस हजार की राशि भेज दी है। 

Bihar Top News Today: लालू-राबड़ी राउज एवेन्यू कोर्ट में हाजिर, विधानसभा में विपक्ष का हंगामा

Bihar Top News Today: सीएम नीतीश कुमार बिहार की 25 लाख महिलाओं को आज दस दस हजार की सौगात दी गई है।। मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना के तहत जीविका से जुड़ी महिलाओं को रोजगार के सरकार सहायता दे रही है। बिहार विधानमंडल बजट सत्र के दसवें दिन की कार्यवाही में विपक्षी सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया।। पटना युनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के लिए आज से नामांकन शुरु हो रहा है। नीट छात्रा मौत मामले में सीबीआई बिहार में छानबीन कर रही है। फुलवारी मे कोचिंग छात्रा की छत से गिरकर मौत मामले में आज पटना पुलिस सीन रिक्रिएट करेगी। शेखपुरा में 8 साल की बच्ची से रेप की वारदात के बाद दो समुदाय के बीच तनाव की स्थिति है। कल से होने वाली मैट्रिक परीक्षा को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है। प्रदेश की ताजा और महत्वपूर्ण खबरों के अपडेट लाइव हिन्दुस्तान पर पढ़ें।

लैंड फॉर जॉब केस में कोर्ट में हाजिर हुए

बिहार के पूर्व सीएम सह राष्ट्रीय जनता दल के बड़े चेहरे लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सोमवार को हाजिरी लगाई। लैंड फॉर जॉब घोटाला केस मे चार्ज फ्रेमिंग के बाद उन्हें सदेह हाजिर होकर चार्ज के मुद्दे पर अपना पक्ष रखना था। लालू यादव और राबड़ी देवी अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार कर दिया।

पेड़ से टकरायी कार, एक की मौत

मुंगेर में रविवार की देर रात्रि देवघरा मेला से घर दरियापुर लौटने के क्रम मैं देवघरा छाता के बीच बम काली माता स्थान के समीप आइटमन कार के एक पेंड़ में टकरा जाने से उस पर सवार दरियापुर निवासी 55 वर्षीय सीताराम पासवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि वाहन चालक एवं एक अन्य वाहन में बैठे जख्मी हो गये। घटना के बाद लोगों की काफी भीड़ घटनास्थल परी इकट्ठा हो गई घर से भी मृतक के परिजन दौड़े भागे घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं दूसरी ओर टेटिया थाना पुलिस भी जानकारी पाकर घटनास्थल पर पहुंची एवं जख्मी को टेटिया स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया एवं मृतक के शव को कब्जे मे कर पोस्टमार्टम हेतु मुंगेर भेज दिया। एवं दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जप्त कर लिया है ।

विधानपरिषद में उठा दुष्कर्म का मामला

बिहार विधान परिषद की कार्यवाही शुरू हुई। सूचना के तहत राजद के डॉ सुनील कुमार सिंह ने राज्य में आये दिन दुष्कर्म की घटना की जानकारी दी और कार्रवाई की मांग की। जबकि डॉ संजीव कुमार सिंह ने अतिथि शिक्षकों द्वारा धरना दिए जाने की जानकारी दी और सरकार से इनके समायोजन की मांग की। सोमवार को इसके साथ ही प्रश्नोत्तरकाल शुरू हो गया

मां ने बेटी के स्कूल बैग में भरी 7 ईंट, रोने लगी तो पीटा

बिहार के मुजफ्फरपुर से ममता को शर्मसार करने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है। बीच सड़क पर एक मां अपनी मासूम बेटी की दुश्मन बन गई। बच्ची ने स्कूल बैग भारी होने की शिकायत की तो बोझ कम करने के बजाए उसके बैग में 7 ईंट भरकर पीठ पर लाद दिया। यह देखकर स्थानीय लोग भड़क गए तो मां का जवाब सबको हैरान कर गया।

विपक्ष का सदन में जोरदार हंगामा

बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार नोंकझोंक हुई। विपक्षी सदस्यों ने 85 प्रतिशत आरक्षण और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर काफी हंगामा किया।

काहे कर रहे हैं, नीतीश ने प्रदर्शन कर रहे विपक्षी विधायकों को टोका

आरक्षण की सीमा 65 फीसदी किये जाने पर विपक्षी विधायक विस के पोर्टिको में प्रदर्शन कर रहे थे। तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने टोका कि क्यों प्रदर्शन कर रहे हैँ। इसका कोई फायदा है। झूठ का प्रदर्शन कर रहे हैँ। इसके बाद सीएम विधानसभा के अंदर आकर बैठ गये।

विधानसभा परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन

बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दसवें दिन विपक्षी सदस्यों ने सरकार को विधि व्यवस्था पर घेरा। विधानसभा परिसर में विधायकों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इधर सत्ताधारी विधायकों ने भी पोस्टर लहराकर विरोधियों को जवाब दिया।

दो लीटर दूध के लिए बुजुर्ग की हत्या

शिवहर के श्यामपुर भटहां थाना के बहुआरा गांव में दो लीटर दूध के विवाद में एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। 65 वर्षीय बच्चू सिंह को आकाश कुमार और दो साथियों ने ईंट से कुचलकर मार दिया।

मधुबनी में एनकाउंटर

मधुबनी में पुलिस ने कुख्यात मो. अरसद का हाफ एनकाउंटर कर दिया। एक बाइक पर सवार तीन संदिग्धों को जब रुकने का इशारा किया गया, तो उनमें से एक ने पुलिस टीम पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अपराधी अरसद के पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा।

बाइक सवार ने पेड़ में मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल

जमुई में एक सड़क दुर्घटना एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना रविवार की देर शाम गिधौर थाना के समीप की है। मृतक झाझा थाना के दादपुर गाँव का निवासी था। मृतक साला है जबकि घायल बहनोई बताया जाता है। दोनों साला बहनोई खैरा में एक चिमनी भट्टा में काम करते थे।

लालू-राबड़ी की कोर्ट में पेशी

बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव दिल्ली में हैं। आज राउज एवेन्यू कोर्ट में आईआरसीटीसी घपला केस में उनकी पेशी हो सकती है। रविवार को लालू और राबड़ी देवी पटना से दिल्ली गए।

महिलाओं को दस-दस हजार की सौगात

सीएम नीतीश कुमार आज बिहार की महिलाओं को रोजगार करने के लिए दस-दस हजार राशि की सौगात देंगे। रिमोट से बटन दबाकर रकम सीधे उनके खाते में भेजी जाएगी। अबतक सवा करोड़ से अधिक महिलाओं को इसका लाभ मिल चुका है। व्यवसाय ठीक से करने पर सरकार महिलाओं को रोजगार के विस्तार के लिए दो दो लाख देगी।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।