Hindi NewsBihar NewsBihar Top News 9 January Lalu Tejaswi Rabri Misa Tel Pratap LFJ case charge frame Nitish Samrat crime weather updates
Bihar Top News Today: पिता से मिले तेज प्रताप, LFJ केस में  लालू परिवार को बड़ा झटका

Bihar Top News Today: पिता से मिले तेज प्रताप, LFJ केस में लालू परिवार को बड़ा झटका

संक्षेप:

तेज प्रताप यादव 7 माह बाद पिता लालू प्रसाद यादव से मीसा भारती के आवास पर दिल्ली में मिले। लैंड फॉर जॉब केस में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में लालू यादव, तेजस्वी यादव, रबड़ी देवी, मीसा भारती, तेज प्रताप यादव, हेमा यादव समेत 40 से अधिक आरोपियों के खिलाफ आरोप गठित कर दिया है। 

Jan 09, 2026 03:23 pm ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bihar Top News Today 9anuary: राष्ट्रीय जनता दल(राजद) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के सदस्यों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लैंड फॉर जॉब केस में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में लालू यादव, तेजस्वी यादव, रबड़ी देवी, मीसा भारती, तेज प्रताप यादव, हेमा यादव समेत 40 से अधिक आरोपियों के खिलाफ आरोप गठित कर दिया है। इस मामले में कुल 103 अभियुक्तों के खिलाफ सीबीआई ने चार्ज फ्रेम किया था। उनमें से 52 को आरोप मु्क्त किया गया है। लेकिन लालू परिवार का कोई भी सदस्य आरोप से नहीं बच पाया। अब इनके खिलाफ कोर्ट में ट्रायल चलेगा। 29 जनवरी को मामले की अगली सुनवाई होगी। इधर बोधगया में झारखंड के युवक अनिल कुमार की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। पूरा बिहार भीषण ठंड की चपेट में है। कई जिलों में 8वीं तक के स्कूलों को बंद कर दिया गया है। प्रदेश की ताजा और महत्वपूर्ण खबरें के अपडेट लाइव हिन्दुस्तान पर पढ़ें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पिता लालू से मिले तेज प्रताप; क्या हुई बात, कहां थे तेजस्वी यादव?

राजद और परिवार से निकाले जाने के बाद जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नीतीश सरकार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव की लालू यादव से दिल्ली में मुलाकात हुई। अनुष्का यादव प्रकरण के बाद पिता और पुत्र के बीच सात माह बाद मुलाकात हुई। लैंड फॉर जॉब केस को लेकर राउज एवेन्यू कोर्ट में हाजिर होने के बाद तेज प्रताप यादव बहन मीसा भारती के आवास पर पहुंच गए। उन्होंने पिता से आशीर्वाद लिया और दही-चूड़ा भोज में शामिल होने का न्योता दिया।

बर्थडे पार्टी में बच्चे की मौसी से रेप

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बच्चे की बर्थडे पार्टी में उसकी मौसी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। अत्यधिक खून बहने से पीड़िता की हालत खराब होने पर एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। रेप की वारदात को पार्टी में आए डीजे ऑपरेटर ने अंजाम दिया। उसने पीड़िता को इतना डराया कि वह चटाई के नीचे जाकर छिप गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मुजफ्फरपुर के शिवाइपट्टी की है।

लालू, राबड़ी, तेजस्वी अपने पदों से इस्तीफा दें: JDU

लैंड फॉर जॉब केस में सीबीआई कोर्ट के फैसले पर जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने प्रतिक्रिया देते हुए लालू परिवार को घेरा। कहा कि कोर्ट का यह कहना कि क्रिमिनल पॉलिटिकल सिंडिकेट लालू परिवार चला रहा था, बहुत शर्मनाक है। लालू यादव राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दें। राबड़ी देवी के परिजन नाटा चौधरी से भी लालू यादव ने नौकरी के बदले जमीन ले लिया। उन्हें भी विधान परिषद से इस्तीफा दे देना चाहिए। तेजस्वी यादव के उपनाम तरुण के नाम से संपत्ति ली गई। उनके चाचा मंगरु राय से जमीन लिया गया। यह फेहरिस्त लंबी है। न्यायपालिका ने इसे सही माना है। तेजस्वी यादव भी इस्तीफा देकर मानकर स्थापित करें। उन्होंने न्यायालय से आग्रह किया कि जल्द सुनवाई करके इस मामले में फैसला सुनाया जाए।

लालू परिवार मुश्किल में, लैंड फॉर जॉब केस में चार्ज फ्रेम

बिहार के चर्चित नौकरी के लिए जमीन लेने के मामले में लालू प्रसाद और उनके पूरे परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी, मीसा भारती, हेमा और तेज प्रताप यादव समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ लैंड फॉर जॉब घोटाले में आरोप तय किए हैं। अदालत ने 52 आरोपियों को बरी भी कर दिया है।

बोध गया में झारखंड के युवक की हत्या

बिहार के गयाजी जिले के बोधगया में झारखंड के एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 34 लाल के राजू रंजन उर्फ शिवकुमार पासवान के रूप में हुई है। वह झारखंड के हंटरगंज का रहने वाला था। उसका शव दक्षिणी कटोरवा इलाके में सुअर फार्म के पास शुक्रवार सुबह मिला। बताया जा रहा है कि ईंट और पत्थर से मारकर युवक की हत्या की गई।

24 जिलों में कोल्ड का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने बिहार के 24 जिलों में शुक्रवार को भीषण ठंड पड़ने की चेतावनी जारी की है। राजधानी पटना में भी हाड़ कंपाने वाली ठंड से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं। उत्तर बिहार के 8 जिलों में घना कोहरा छाए रहने का भी अलर्ट है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।