
Bihar Top News Today: रोहिणी आचार्या की नीतीश सरकार के अहम मांग, मायके में बेटियों को दिलाएं सम्मान
लालू की बेटी रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नीतीश सरकार से बड़ी मांग की है। मुजफ्फरपुर में बेकाबू पिकअप पलट गई जिसमें 5 बच्चे दब गए। एक की मौत हो चुकी है। पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी समेत सभी अभियुक्तों पर चार्ज फ्रेमिंग पर फैसला फिर टल गया है।
Bihar Top News Today 11 December 2025: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्वी चंपारण के दौरे पर हैं। लैंड फॉर जॉब केस में लालू परिवार को 5 दिनों की हारत मिल गई हैै। इस केस में बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी समेत सभी अभियुक्तों पर चार्ज फ्रेमिंग को लेकर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई 15 दिसम्बर को होगी। 10 दिसम्बर की सुनावाई में कोर्ट ने इसे आज तक के लिए टाल दिया था। सीबीआई अभियुक्तों का स्टेटस रिपोर्ट दाखिल नहीं कर पाई थी। पटना में सुबह-सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने एक अपराधी को गोली मार दी। उसका इलाज चल रहा है। तेज प्रताप यादव अपनी पार्टी जन शक्ति जनता दल का सदस्यता अभियान कल से शुरु करने जा रहे हैं। इससे लालू और तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। छपरा में एक अधेड़ की आंखें फोड़ दी गई और प्राइवेट पार्ट कुलकर हत्या कर दी गई। बिहार की खबरों की अपडेट लाइव हिन्दुस्तान पर पढ़ें।

अवैध बालू खनन पर ऐक्शन में विजय सिन्हा, बोले- किसी को बख्शा नहीं जाएगा
उपमुख्यमंत्री सह खान एवं भूतत्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अवैध बालू खनन तंत्र में शामिल किसी भी व्यक्ति या अधिकारी पर सख्त कार्रवाई होगी। गुरुवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कुछ थाना क्षेत्रों से ऐसे मामलों की शिकायतें मिली हैं, जहां बिना नंबर प्लेट वाले बालू लदे ट्रैक्टर आसानी से निकल जा रहे हैं। यह चिंताजनक है और इस पर तुरंत रोक लगाने के लिए नए निर्देश जारी किए गए हैं।
नीतीश सरकार की चौखट पर लालू परिवार में हक लड़ाई
पिता लालू प्रसाद यादव को अपनी किडनी देकर नया जीवन देने वाली बेटी रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया से माध्यम से सरकार के समक्ष बड़ी मांग रखी है। उन्होंने साइकिल, पोषाक, दस हजार जैसे सरकारी उपादानों को अपर्याप्त बताते हुए बेटियों के लिए मायके में मान-सम्मान और अधिकारों की रक्षा की मांग की है। रोहिणी आचार्या विधानसभा चुनाव के बाद लालू-राबड़ी के घर से रोती हुई निकली थीं। उन्होंने भाई तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाए थे। लंबी चुप्पी के बाद उन्होंने सियासत के लिहाज से सनसनीखेज पोस्ट किया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें- नीतीश सरकार की चौखट पर लालू परिवार में हक लड़ाई? रोहिणी आचार्या ने रखी बड़ी मांग
अनियंत्रत पिकअप पलटी, पांच बच्चे दबे, एक की मौत, भीड़ ने किया हंगामा
मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा में बीएमपी-6 के पास में गुरुवार सुबह नौ बजे पिकअप पलट गई। ईंट लेने जा रही पिकअप पर पांच बच्चे सवार थे। पांचो पिकअप के नीचे दब गए। एक की मौके पर मौत हो गई। चार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दुर्घटना के बाद सड़क जाम कर स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल किया। पुलिस मौके पर पहुंची हंगामा कर रहे लोग भी पुलिस से भिर गए। हाथपायी की नौबत आ गई। काफी मशक्कत के बाद लोग शांत हुए। इससे पूर्व घायलों को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृत किशोरी की पहचान कोठिया गांव निवासी राज कुमार राम के 13 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार के रूप में हुई है।
21 लख रुपए के प्रतिबंधित हेरोइन के साथ तीन तस्कर धाराए
बेगूसराय।गढ़हरा थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस व एसटीएफ की बुधवार की रात संयुक्त छापेमारी में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। छापामारी के दौरान उनके पास से 89. 76 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोइन बरामद किए गए। बरामद हेरोइन की बाजार कीमत 21 लाख रुपया आँकी गई है। पुलिस हत्थे चढ़े तस्करों में वैशाली जिले के राजा पकड़ थाना क्षेत्र के दोबारा कोठी निवासी राज कपूर राय का पुत्र सोनू कुमार, बखरी गांव निवासी स्व मिथिलेश चौधरी का पुत्र रामप्रिया कुमार व यहीं के दोबारा कोठी के ही उपेंद्र राय का पुत्र अविनाश कुमार का नाम शामिल हैं।
जमीनी विवाद को ले हुये मारपीट में सात लोग घायल
मैनाटाड़ थाना क्षेत्र के बेलबनिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुये हुये दो मारपीट में तीन महिला सहित सात लोग घायल । घटना बुधवार की है। घायलों में एक पक्ष के रिंकी देवी,राजन साह एवं मनीष कुमार शामिल हैं।वही दूसरे पक्ष के लीलावती देवी, ललिता कुमारी, श्यामजी साह एवं अर्जुन साह है । सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया । वही मामले को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है
पटना में STET अभ्यर्थियों का हल्लाबोल
पटना में एसटीईटी अभ्यर्थियों ने बिहार बोर्ड ऑफिस के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। रिवाइज्ड आंसर की जारी करने की मांग को लेकर बोर्ड का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जारी आंसर की में कई गलतियां हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें- बीएसईबी ऑफिस पर प्रदर्शन
सीएम नीतीश कुमार ने केसरिया में टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर का किया निरीक्षण
सीएम नीतीश कुमार गुरुवार को केसरिया पहुंचे। यहां उन्होंने टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर का निरीक्षण किया। करीब 23 करोड़ की लागत से इसका निर्माण हो रहा है। इसका निर्माण बौद्ध स्तूप के ठीक सामने कैफिटेरिया परिसर में हो रहा है। सुबह 11.05 बजे सीएम हेलीकॉप्टर से बौद्ध स्तूप के कैफिटेरिया के निकट बने हैलीपेड पहुंचे। यहां से वे कैफिटेरिया पहुंचे। सीएम के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी , मंत्री विजय चौधरी व सुनील कुमार आए थे। यहां से वे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर ताजपुर पहुंचे। यहां स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। यहां जीविका के स्टॉल को भी देखा। इसके बाद सीएम राजकीय मध्य विद्यालय केसरिया पहुंचे।
लालू परिवार को पांच दिनों की राहत
लैंड फॉर जॉब केस में लालू परिवार समेत 103 अभियुक्तों को फिलहाल राहत मिल गई है। राउज एवन्यू कोर्ट दिल्ली में चार्ज फ्रेम करने पर आज सुनवाई हुई जिसमें फैसला टाल दिया गया। अब अगली सुनवाई 15 दिसम्बर को होगी। सीबीआई मामले की जांच कर रही है।
लड़की को भगाने वाला गिरफ्तार
पूर्णिया की चम्पानगर थाना पुलिस ने बहला फुसलाकर भगायी गयी एक नाबालिग लड़की को बरामद करते हुए आरोपी का गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अनुपम राज ने बताया कि अपहरण एवं पॉक्सो एक्ट में कांड संख्या-71/2025 के तहत फरार चल रहे गिरफ्तार नामजद अभियुक्त थाना क्षेत्र के ही गोकुलपुर पंचायत के हाट धनहरा गाँव निवासी शंभु पासवान का 24 वर्षीय पुत्र करण कुमार है। जिसे अररिया जिले के रानीगंज थाना अंतर्गत परियारी गांव से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया है।
बैंककर्मी से रंगदारी मांगने के आरोपित को पुलिस ने मारी गोली
पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र की हुई मुठभेड़। बैंककर्मी के घर की रेकी करने के दौरान पुलिस से बदमाशों का सामना हो गया। भागने के दौरान पुलिस पर गोली चलाई गई। हवाई फायरिंग के बाद पुलिस में पैर में मार दी। आरोपित राकेश कुमार के पास से कट्टा और गोली बरामद किए गए हैं। उसे एम्स में भर्ती कराया गया
पटना में ईंट से कुचलकर हत्या
पटना के फुलवारीशरीफ में ईंट से कुचलकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। टमटम पड़ाव कब्रिस्तान में एक शव मिला है। ईंट से कूच कर हत्या करने के बाद शव को पानी भरे गड्ढे में डाला गया। फुलवारीशरीफ डीएसपी और थानेदार पहुंच कर शव की पहचान में जुटे हुए हैं l
24 किलो गांजा के साथ तीन धराये, पूछताछ जारी
अररिया में सीमा पार नेपाल पुलिस ने बीती रात दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 24 किलो गांजा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। तीनो से पूछताछ जारी है।पुलिस के अनुसार सुनसरी के बराहक्षेत्र नगरपालिका से 19 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार जबकि इलाका प्रहरी कार्यालय ईटहरी में पांच किलो गांजा के साथ एक धराया। प्राप्त जानकारी अनुसार सुनसरी के बराहक्षेत्र नगरपालिका वार्ड 11 में स्थानीय मधुबन पुलिस ने 19 किलो गांजा के साथ भारतीय नागरिक भूषण यादव और स्थानीय कोशी गांवपालिका वार्ड 6 निवासी रामनाथ यादव को गिरफ्तार किया है । इसी प्रकार इलाका प्रहरी कार्यालय ईटहरी ने भी 5 किलो गांजा के साथ धनकुट्टा निवासी वीरेंद्र राई को गिरफ्तार किया है । तीनो से पूछताछ जारी है।
बुजुर्ग की पाइवेट पार्ट कुचलकर अधेड़ की हत्या
बिहार के छपरा में एक अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गयी। हत्यारों ने उनकी आंखें फोड़ दी और प्राइवेट पार्ट को कुचल दिया। मृतक की पहचान 55 वर्षीय सूरज प्रसाद के रूप में की गई है। पुलिस छानबीन कर रही है।
पूरी खबर यहां पढ़ें- दोनों आखें फोड़ दी, प्राइवेट पार्ट कुचला
यूपी से आए कवियों को मिला सम्मान
अखिल भारतीय साहित्य परिषद की जिला इकाई की ओर से साहित्यकारों का सम्मान और कवि गोष्ठी सोगरा स्टेट परिसर में कवयित्री लोककला साधिका ऊषा किरण श्रीवास्तव के संयोजन में आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश के साहित्यकार कवि पद्म कांत शर्मा प्रभात का सम्मान किया गया। इस अवसर पर ऊषा किरण और अंजनी कुमार पाठक को मेधा सम्मान से विभूषित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार सत्येंद्र कुमार "सत्येन " ने की। मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार पद्म कांत प्रभात ने कहा कि "साहित्यकार समाज को संस्कारशील बनाता है। साहित्य जन जागरण का काम करता है।
मोकामा विधायक को पटना में मिला डुप्लेक्स
मोकामा के विधायक अनंत सिंह को पटना में सरकारी आवास मिल गया है। वीरचंद पटेल पथ में उन्हें एक डुप्लेस फ्टैल दिया गया है। अनंत सिंह फिलहार दुलारचंद यादव हत्याकांड में बेऊर जेल में बंद हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें- अनंत सिंह के घोड़े कहां रहेंगे
घर से खींच कर ले गए, खंभे से बांध कर पीटा
पटना से सटे बाढ़ में कुछ दबंग एक किशोर को घर से खींच कर ले गए और खंभे से बांध कर पीटा। युवक पर गोली चलाने का आरोप है। किशोर की मां की शिकायत पर बाढ़ थाने में तीन नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।
कब नॉर्मल होगी इंडिगो की उड़ान
पटना एयरपोर्ट से अभी भी इंडिगो एयरलाइंस की कई उड़ाने रद्द हैं। इस बीच यात्रियों को पैसे वापस करने का सिलसिला शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि 15 दिसम्बर से उड़ानें नॉर्मल हो सकती हैं। गुरुवार को भी एयरपोर्ट पर यात्री भटकते दिखे। परेशानी अभी कम नहीं हुई हैं। कई लोगों की नौकरी पर भी संकट है क्योंकि वे जॉइन करने नहीं पहुंच पा रहे हैं।
पटना में सूखे नशे के इंजेक्शन के साथ महिला गिरफ्तार
पटना के कंकरबाग में नशे का कारोबार करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस ने नशे के इंजेक्शन के साथ महिला समेत तीन तस्करों को गिफ्तार किया है। ये लोग छात्रों और युवाओं को नशे की दवा उपलब्ध कराते थे।



