
बिहार में टीचरों के पास तबादला रोकने का मौका, आवेदन वापस कैसे लें; जानें
संक्षेप:
शिक्षा विभाग के एसीएस डॉ. एस. सिद्धार्थ ने बताया कि तबादला के लिए आवेदन देने वाले शिक्षक आवेदन वापस ले सकते हैं, इसके लिए पोर्टल खोला जा रहा है। जो आवेदन वापस ले लेंगे, वे जिस स्कूल में हैं, वहीं बने रहेंगे।
Jun 03, 2025 07:03 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
बिहार में शिक्षा विभाग ने ऐच्छिक तबादला के लिए आवेदन देने वाले 1.90 लाख शिक्षकों को आवेदन वापस लेने का मौका दिया है। तबादला संबंधी आवेदन वापस लेने के लिए आज ई शिक्षा कोष पोर्टल खुल जाएगा।
तबादला पाने वाले 1.30 लाख शिक्षकों में से उनको इससे विशेष राहत मिलेगी, जो तबादला वाले विद्यालय से संतुष्ट नहीं हैं। अब वे चाहते हैं कि अभी स्कूल में ही बने रहें। ऐसे शिक्षक आईडी व पासवर्ड का उपयोग कर ई शिक्षा कोष पोर्टल पर आवेदन वापस ले सकते हैं। इससे अन्य शिक्षकों के लिए तबादला का विकल्प बढ़ जाएगा।
शिक्षा विभाग के एसीएस डॉ. एस. सिद्धार्थ ने बताया कि तबादला के लिए आवेदन देने वाले शिक्षक आवेदन वापस ले सकते हैं, इसके लिए पोर्टल खोला जा रहा है। जो आवेदन वापस ले लेंगे, वे जिस स्कूल में हैं, वहीं बने रहेंगे।

लेखक के बारे में
Nishant Nandanएक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




