Siwan Seat Result: सीवान में मंगल पांडेय की एकतरफा जीत, अवध बिहारी की बुरी हार

Siwan Seat Result: सीवान में मंगल पांडेय की एकतरफा जीत, अवध बिहारी की बुरी हार

संक्षेप:

Siwan Assembly Seat Result: बिहार विधानसभा चुनाव की हाई प्रोफाइल सीट सीवान के नतीजे आ गए हैं। बीजेपी के मंगल पांडेय सीवान सीट पर मनोज पांडेय ने बंपर जीत दर्ज की है। मुकाबला भारतीय जनता पार्टी बनाम राष्ट्रीय जनता दल था। राजद के अवध बिहारी वाजपेयी की करारी हार हुई है।

Nov 14, 2025 07:19 pm ISTUtkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, सीवान
share

19:04 PM सीवान सीट पर बीजेपी के मंगल पांडेय जीते, राजद के अवध बिहारी को हराया

सीवान सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने बंपर जीत दर्ज की है। यहां से राजद के अवध बिहारी वाजपेयी की करारी हार हुई है। भारतीय जनता पार्टी के मंगल पांडेय ने अवध बिहारी चौधरी को 9370 वोटों से हरा दिया है। मंगल पांडेय को 92379 वोट मिले हैं। अवध बिहरी चौधरी को कुल 83009 वोट मिले हैं।

16:10 PM- सीवान में बीजेपी जीत की ओर बढ़ी, मंगल पांडेय से पीछे चल रहे हैं अवध बिहारी

सीवान सीट पर 20 राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के मंगल पांडेय 8685 वोटों से आगे चल रहे हैं। राजद के अवध बिहारी चौधरी लगातार पीछे चल रहे हैं।

15:02 PM- 16 राउंड बाद भी नहीं पीछे कर पाई राजद, बीजेपी के मंगल पांडेय जीत की ओर

सीवान सीट पर 16 राउंड की काउंटिंग के बाद भी राजद पीछे ही चल रही है। मंगल पांडेय ने अवध बिहारी को 9449 वोटों से पीछे कर रखा है।

14:07 PM सीवान में 13 राउंड की काउंटिंग के बाद भी नहीं कम हुआ फासला, BJP आगे

सीवान विधानसभा सीट पर 13 राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। 13 राउंड बाद बीजेपी के मंगल पांडेय आरजेडी के अवध बिहारी चौधरी से 12462 वोटों से आगे हैं।

12:14 PM- सीवान में 9 राउंड की काउंटिंग खत्म, बीजेपी की बढ़त बरकरार

सीवान सीट पर 9 राउंड की काउंटिंग के बाद भारतीय जनतचा पार्टी के मंगल पांडेय काफी आगे चल रहे हैं। उन्होंने राजद के अवध बिहारी चौधरी को 8941 वोटों के अंतर से पीछे किए हुए हैं।

11:08 AM- 5 राउंड की वोटिंग पूरी, बीजेपी की बंपर बढ़त बरकरार,जेडीयू काफी पीछे

सीवान में 5 राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के मंगल पांडेय राजद के अवध बिहारी चौधरी से काफी आगे चल रहे हैं। भाजपा के मंगल पांडेय को 20690 वोट मिल चुके हैं और वहीं अवध बिहारी चौधरी को 14244 वोट अब तक मिले हैं। दोनों के बीच 6446 वोटों का अंतर है।

10:41 AM- बीजेपी के मंगल पांडेय को तगड़ी बढ़त, आरजेडी के अवध बिहारी काफी पीछे

चार राउंड की काउंटिंग के बाद भारतीय जनता पार्टी के मंगल पांडेय काफी आगे चले गए हैं। उन्होंने राजद के अवध बिहारी चौधरी को 4130 वोटों के अंतर से पीछे कर रखा है।

9:50 AM- दूसरे राउंड में बीजेपी के मंगल पांडेय फिर आगे, राजद के अवध बिहारी पीछे

सीवान सीट में दूसरे राउंड की गिनती में बीजेपी के मंगल पांडेय आगे चल रहे हैं। उनसे पीछे राजद के अवध बिहारी चौधरी पीछे हो गए हैं। मंगल पांडे को 7832 वोट मिले हैं। अवध बिहारी चौधरी को 6761 वोट मिले हैं।

9:26 AM- सीवान में पिछड़े बीजेपी के मंगल पांडेय

शुरूआती रुझानों में आगे हुए सीवान से बीजेपी उम्मीदवार मंगल पांडेय पीछे हो गए हैं। पहले राउंड के काउंटिंग के बाद राजद के अवध बिहारी चौधरी 191 मतों से आगे हैं।

8:38 AM- सीवान से बीजेपी के मंगल पांडेय आगे, आरजेडी के अवध बिहारी पिछड़े

ताजा रुझानों में बिहार की हाई प्रोफाइल सीट सीवान पर भारतीय जनता पार्टी के मंगल पांडेय आगे चल रहे हैं। उनसे पीछे राष्ट्रीय जनता दल के अवध बिहारी चौधरी हैं।

सीवान के बारे में

सीवान बिहार के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित एक जिला-स्तरीय शहर है। यह उत्तर प्रदेश की सीमा के करीब है। घाघरा और दाहा जैसी नदियां यहां के खेतों को सींचती हैं साथ ही इसकी सड़कें और रेलवे इसे प्रमुख शहरों से जोड़ते हैं। सीवान का एक गौरवशाली इतिहास है। भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ.राजेंद्र प्रसाद का यह गृह जिला है। यहां की जीवंत भोजपुरी संस्कृति इसकी अनूठी पहचान में चार चांद लगाती है। सीवान के उत्तर में गोपालगंज और पूर्व में सारण जिला स्थित है। यह पश्चिम में उत्तर प्रदेश के देवरिया और दक्षिण में बलिया जिलों से घिरा हुआ है।

इसके आस-पास के शहरों में छपरा (65 किमी दक्षिण-पूर्व), गोपालगंज (40 किमी उत्तर), देवरिया (50 किमी पश्चिम), बलिया (55 किमी दक्षिण-पश्चिम) और गोरखपुर (125 किमी उत्तर-पूर्व) शामिल हैं,जबकि राज्य की राजधानी पटना सीवान से 140 किमी दक्षिण-पूर्व में है।

सीवान का एक समृद्ध प्राचीन इतिहास है और इसका नाम स्वयं किंवदंतियों में गहराई से निहित है। माना जाता है कि 'सीवान' नाम संस्कृत शब्द 'सव्यान' (अर्थात् अर्थी) से लिया गया है। लोककथाओं के अनुसार गौतम बुद्ध की अर्थी को अंतिम संस्कार के लिए कुशीनगर ले जाते समय कुछ समय के लिए यहां रखा गया था। ऐतिहासिक रूप से यह कोसल साम्राज्य का हिस्सा था और ब्रिटिश शासकों द्वारा 1924 में सीवान नगर परिषद की स्थापना की गई थी। सीवान का संबंध बौद्ध विरासत से रहा है,जिसकी पुष्टि धर्म से जुड़ी विभिन्न खुदाई की गई संरचनाओं से होती है। इसके अलावा एक खुदाई के दौरान भेड़बनिया गांव में भगवान विष्णु की एक प्राचीन मूर्ति भी मिली थी।

राजनीतिक ज्ञान

सीवान विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सीवान लोकसभा सीट के छह हिस्सों में से एक है,जिसकी स्थापना 1951 में हुई थी। यह एक सामान्य सीट है। इसमें सीवान सामुदायिक विकास खंड (Community Development Block),जिसमें सीवान नगर परिषद (Municipal Council) शामिल है और साथ ही बरहरिया सामुदायिक विकास खंड की आठ ग्राम पंचायतें भी आती हैं।

इसकी स्थापना के बाद से सीवान में 18 बार मतदान हो चुका है जिसमें 1959 में हुआ एक उप-चुनाव भी शामिल है। चूंकि वर्षों से जनादेश बदलता रहा है,इसलिए कोई भी पार्टी इस सीट को अपना गढ़ होने का दावा नहीं कर सकती है। बीजेपी ने इस सीट को सात बार जीता है,जिसमें इसके पुराने स्वरूप भारतीय जनसंघ की दो जीत शामिल हैं। कांग्रेस पार्टी ने पहले पांच चुनावों में से चार में जीत हासिल की थी,जिसमें 1967 में मिली अंतिम जीत शामिल है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने तीन बार जीत हासिल की है,जिसमें 2020 का चुनाव भी शामिल है। जनता पार्टी और जनता दल ने भी यह सीट दो-दो बार जीती है। वर्तमान विधायक अवध बिहारी चौधरी, इस सीट को छह बार जीत चुके हैं। आरजेडी के टिकट पर तीन बार,जनता दल के उम्मीदवार के रूप में दो बार और जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में एक बार।

पिछले दो चुनावों में कौन किसपर रहा भारी?

2020 में आरजेडी ने मारी थी बाजी

उम्मीदवार (पार्टी)वोटजीत/हार
अवध बिहारी चौधरी (RJD)76785जीत
ओम प्रकाश यादव (BJP)74812हार
विनोद कुमार श्रीवास्तव (IND)2582हार
,

2015 में बीजेपी के खाते में आई थी सीट

उम्मीदवार (पार्टी)वोटजीत/हार
व्यास देव प्रसाद (BJP)55156जीत
बबलू प्रसाद (JDU)51622हार
अवध बिहारी चौधरी (IND)28450हार
,
Utkarsh Gaharwar

लेखक के बारे में

Utkarsh Gaharwar
एमिटी और बेनेट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता के गुर सीखने के बाद अमर उजाला से करियर की शुरुआत हुई। अमर उजाला में बतौर एंकर सेवाएं देने के बाद 3 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हूं। एंकरिंग और लेखन के अलावा मिमिक्री और थोड़ा बहुत गायन भी कर लेता हूं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।