मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी, इंस्टा वीडियो में अश्लील शब्द बोले गए; FIR दर्ज

हिन्दुस्तान, पटना, वरीय संवाददाता
Follow us on Google News
share

वीडियो में एक शख्स मुख्यमंत्री को अपशब्द बोलता हुआ दिख रहा था। आरोपित ने पिस्टल ले रखा था और एक जाति का नाम लेकर अश्लील भाषा का प्रयोग भी कर रहा था।

samrat choudhary

CM Samrat Choudhary Dhamki: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी देने का मामले सामने आया है। एक शख्स ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर धमकी दी है। आरोपित ने मुख्यमंत्री को अपशब्द बोले और उनके खिलाफ अश्लील भाषा का प्रयोग भी किया। मामला संज्ञान में आने के बाद साइबर थाना के एएसआई संभव शर्मा के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में त्वरित कार्रवाई कर रही है।

डीएसपी व साइबर थाना प्रभारी नीतीश चंद्र धारिया ने बताया कि आरोपित की पहचान की कोशिश की जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा। बीते दिनों साइबर थाना के पुलिसकर्मियों ने इंस्टाग्राम पर एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट देखा। उस वीडियो में एक शख्स मुख्यमंत्री को अपशब्द बोलता हुआ दिख रहा था। आरोपित ने पिस्टल ले रखा था और एक जाति का नाम लेकर अश्लील भाषा का प्रयोग भी कर रहा था। सीएम के खिलाफ पब्लिक डोमेन में ऐसे शब्दों का उपयोग करना गैरकानूनी है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एएसआई के बयान पर केस दर्ज

डीएसपी ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद इस संबंध में ओडी अधिकारी संभव शर्मा के आवेदन पर साइबर थाना में 29 जून को प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस इंस्टाग्राम आईडी से मुख्यमंत्री को धमकी देने वाले आरोपित की पहचान करने में जुट गई है।

पहले भी मिल चुकी है धमकी

सम्राट चौधरी को धमकी देने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ऐसी वारदात हो चुकी है। इससे पहले बांका के युवक शेखर यादव ने गुजरात से बिहार सीएम को जान से मार देने की धमकी दी थी। इस मामले में मुंगेर में कांड दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी युवक को गुजरात जाकर गिरफ्तार किया था। वह गुजरात के साणंद में काम के सिलसिले में रहता था और फोन पर धमकी दी थी। गिरफ्तारी के बाद उसने अपना गुनाह कबुल किया था। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। शेखर यादव बांका जिले के बेलहर खेरौधा गांव का रहने वाला है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपराध और भ्रष्टाचार के मामले में काफी सख्त हैं। उनके राज में पुलिस कई अपराधियों का एनकाउंटर कर चुकी है। सीएम ने साफ कर दिया है कि क्राइम और करप्शन में कोई भी लिप्त हो, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यहां तक कि मंत्रियों, विधायकों तथा शीर्ष से लेकर निचले स्तर तक के अधिकारियों के विरुद्ध सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने निर्देश दिया है कि भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, विशेष निगरानी इकाई तथा आर्थिक अपराध इकाई सीधे कार्रवाई करे।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।