
Bihar Results Tej Pratap Yadav JJD Seats: तेज प्रताप यादव हारे, जेजेडी का खाता भी नहीं खुला
संक्षेप: Bihar Results Tej Pratap Yadav JJD Seats: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में तेज प्रताप यादव की जनशक्ति जनता दल (JJD) को झटका लगा है। महुआ विधानसभा सीट से इस बार तेज प्रताप यादव खुद हार गए हैं।
Bihar Result Tej Pratap Yadav JJD Seats: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में तेज प्रताप यादव की जनशक्ति जनता दल (JJD) को तगड़ा झटका लगा है। महुआ विधानसभा सीट से जेजेडी उम्मीदवार तेज प्रताप यादव हार गए। उनकी पार्टी जेजेडी का कोई उम्मीदवार जीत नहीं पाया। जनशक्ति जनता दल बिहार की राजनीति में नई पार्टी है, जिसकी स्थापना पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अगस्त 2025 में किया। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से निष्कासित किया गया था। वह जेजेडी को जनता की शक्ति को मजबूत करने और सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी बताते रहे।

जेजेडी का प्रदर्शन कुछ ऐसा रहा-
शाम 7:20- जेजेडी के मुखिया तेज प्रताप यादव महुआ विधानसभा सीट से हार गए हैं। इस विधानसभा चुनाव में तेज प्रताप की पार्टी का एक भी उम्मीदवार जीत दर्ज नहीं कर पाया।
शाम 6:20- तेज प्रताप यादव की हार तय लग रही है। वह महुआ विधानसभा सीट पर तीसरे नंबर पर रह जाएंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक, JJD का इस बार खाता खुलता नहीं दिख रहा है।
शाम 5:25- चुनाव आयोग के मुताबिक, महुआ विधानसभा सीट पर 27 राउंड में से अब तक 22 राउंड तक वोटों की गिनती हो गई है। जनशक्ति जनता दल के तेज प्रताप यादव अभी भी तीसरे नंबर पर बने हुए हैं।
दोपहर 4:40- महुआ विधानसभा सीट से लोजपा (रामविलास) के उम्मीदवार संजय कुमार सिंह आगे चल रहे हैं। जेजेडी के तेज प्रताप यादव तीसरे नंबर पर हैं। उनकी पार्टी का कोई भी उम्मीदवार लीड नहीं कर पाया है।
दोपहर 3:48- तेज प्रताप यादव महुआ विधानसभा सीट से आगे नहीं निकल पाए हैं। वह अभी भी तीसरे स्थान पर ही है। संजय सिंह 31830 वोटों से लीड कर रहे हैं।
दोपहर 2:55- तेज प्रताप यादव अभी भी महुआ विधानसभा सीट से पीछे चल रहे हैं। वह तीसरे स्थान पर हैं। तेज प्रताप की पार्टी का कोई भी कैंडिडेट लीड नहीं कर रह है।
दोपहर 2:02- तेज प्रताप यादव खुद महुआ विधानसभा सीट से पीछे चल रहे हैं। अब वह तीसरे नंबर पर आ गए हैं। संजय सिंह उनके 26041 वोटों से आगे चल रहे हैं।
दोपहर 1:10- तेज प्रताप यादव की जनशक्ति जनता दल (JJD) का प्रदर्शन निराशाजनक है। महुआ विधानसभा सीट से जेजेडी के उम्मीदवार तेज प्रताप यादव लगातार चौथे नंबर पर बने हुए हैं।
दोपहर 12:20- बिहार विधानसभा चुनाव में तेज प्रताप यादव की जनशक्ति जनता दल (JJD) का खराब प्रदर्शन नजर आ रहा है। महुआ विधानसभा सीट से जेजेडी के उम्मीदवार तेज प्रताप यादव चौथे नंबर पर ही हैं। लोजपा (रामविलास) के संजय कुमार सिंह 8567 वोटों से आगे चल रहे हैं।
सुबह 11:30- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में तेज प्रताप यादव की जनशक्ति जनता दल (JJD) को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। महुआ विधानसभा सीट से जेजेडी के उम्मीदवार तेज प्रताप यादव खुद चौथे नंबर पर चले गए हैं। लोजपा (रामविलास) के संजय कुमार सिंह 5 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।
सुबह 10:03- बिहार विधानसभा चुनाव के वोटों की गितनी सुबह 8 बजे से चल रही है। ताजा रुझान में तेज प्रताप यादव की जेजेडी को झटका लगता दिख रहा है। तेज प्रताप खुद महुआ से पीछे हैं।
सुबह 9:22- बिहार विधानसभा चुनाव के वोटों की गितनी सुबह 8 बजे से जारी है। अब तक के रुझान में तेज प्रताप यादव की जेजेडी को 01 सीट पर बढ़त हासिल है, जिसमें तेज प्रताप खुद महुआ से आगे हैं।
सुबह 8:25- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के वोटों की गितनी शुरू है। शुरुआती रुझान में तेज प्रताप यादव की जेजेडी को 01 सीट पर बढ़त हासिल है, जिसमें तेज प्रताप खुद महुआ से आगे चल रहे हैं।
सुबह 8 बजे- आज सुबह 8 बजे मतगणना का शुभारंभ। प्रथम 30 मिनट पोस्टल बैलट गिने जाएंगे, उसके बाद 8:30 से ईवीएम की बारी।
सुबह 7:35 बजे - बिहार विधानसभा चुनाव के मतों की आज गणना होगी। 38 जिलों में फैले 46 केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त हैं। पटना में मतगणना व्यवस्था के चलते शुक्रवार को सभी विद्यालय बंद रखे जाएंगे, अधिकारियों की जानकारी के अनुसार।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जनशक्ति जनता दल ने 43 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। जेजेडी की कैंडिडेट लिस्ट में तेज प्रताप यादव का नाम सबसे ऊपर है, जो वैशाली जिले की महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। यह सीट उनके लिए भावनात्मक महत्व रखती है, क्योंकि वे यहां से पहले भी विधायक रह चुके हैं। अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में महनार से जय सिंह राठी, हिसुआ से रवि राज कुमार, शाहपुर से मदन यादव और पटना साहिब से मीनू कुमारी शामिल हैं। पार्टी ने दो महिलाओं को टिकट देकर लैंगिक समानता दिखाई है। सुगौली से श्याम किशोर चौधरी को भी टिकट मिला, लेकिन उन्होंने महागठबंधन का समर्थन करने पर पार्टी से नाराजगी झेली।
तेज प्रताप यादव ने नामांकन के दौरान अपनी दादी की फोटो लेकर भावुक अपील की, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। तेज प्रताप ने दावा किया कि जेजेडी 10 से 15 सीटें जीतेगी और सरकार गठन में किंगमेकर की भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कहा, '14 नवंबर को सब स्पष्ट हो जाएगा।' यह दावा बिहार की मौजूदा राजनीति में विवादास्पद मालूम होता है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि नई पार्टी को वोट ट्रांसफर करने में चुनौतियां पेश आएंगी। इसके बावजूद, तेज प्रताप की सोशल मीडिया उपस्थिति और अपील से पार्टी को समर्थन मिल रहा है। यह देखना बेहद दिलचस्प होगी कि तेज प्रताप यादव की पार्टी कितनी सीटों पर जीत दर्ज कर पाती है।





