JDU Chunav Result: जेडीयू को 85 सीट पर मिली जीत, बीजेपी से फिर पिछड़ गए नीतीश कुमार

JDU Chunav Result: जेडीयू को 85 सीट पर मिली जीत, बीजेपी से फिर पिछड़ गए नीतीश कुमार

संक्षेप:

JDU Chunav Result: नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड को बिहार विधानसभा चुनाव में 85 सीट पर जीत मिली है। जेडीयू, बीजेपी के बाद दूसरी अधिक सीट जीतने वाली पार्टी बन गई है। 

Nov 14, 2025 10:01 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

JDU Chunav Result Winning Seats : नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जनता दल यूनाइटेड को इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में 85 सीट पर जीत मिली है। पार्टी ने 2020 के मुकाबले इस बार काफी शानदार प्रदर्शन किया है। लेकिन नीतीश कुमार के जेडीयू एक बार फिर से भाजपा से पिछड़ गई है। भाजपा के खाते में 89 सीट आई है। बता दें, दोनों पार्टियों ने 101-101 सीट पर अपने उम्मीदवार उतार थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
read moreये भी पढ़ें:
बीजेपी को 89 सीट पर मिली जीत, बिहार में पार्टी बनी नंबर -01, देखें कहां कौन जीता

रात्रि 9.24 बजे - नीतीश कुमार की अगुवाई में बिहार में जेडीयू का प्रदर्शन इस बार के विधानसभा चुनावों में शानदार रहा है। पार्टी 75 सीट पर जीत हासिल कर चुकी है। वहीं, 10 सीट पर आगे चल रही है। 2020 के विधानसभा चुनाव के नतीजों को पार्टी ने बहुत पीछे छोड़ दिया है। बता दें, बीजेपी के बाद जेडीयू संख्या के मामले में विधानसभा में दूसरे नंबर पर है।

रात्रि 7.40 बजे - बिहार में जेडीयू ने 2020 के प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए इस बार 67 सीट पर जीत हासिल कर ली है। पार्टी अब भी 17 सीटों पर आगे है। नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जेडीयू को 84 सीट मिलती हुए दिखाई दे रहा है। भाजपा अब भी एनडीए में नंबर एक पार्टी बनी हुई है। अब तक चुके परिणामों और रुझानों के अनुसार बीजेपी को 89 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है।

शाम 7.40 बजे – जनता दल यूनाइटेड ने भी जीत का अर्द्धशतक लगा दिया है। नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अबतक 51 सीट पर जीत हासिल हो चुकी है। वहीं, 33 सीट पर नीतीश कुमार की पार्टी की लीड बनी हुई है।

शाम 7.06 बजे – नीतीश कुमार की पार्टी को जेडीयू ने 41 सीट पर जीत हासिल कर ली है। वहीं, पार्टी रुझानों में 43 सीट पर आगे चल रही है। हालांकि, जेडीयू एनडीए गठबंधन में एक बार से दूसरे नंबर पर खिसक गई है।

शाम 6.43 बजे …. बिहार में जेडीयू दूसरे नंबर की पार्टी बनकर उभरी है। पार्टी को 32 सीट पर जीत मिल चुकी है। वहीं, 51 सीट पर नीतीश कुमार की पार्टी अब भी आगे है। हालांकि, बीजेपी के मुकाबले नीतीश की पार्टी को कम सीटें अबतक मिली है।

शाम 5.49 बजे नीतीश कुमार की पार्टी को 2025 के विधानसभा चुनाव में शानदार सफलता मिली है। पार्टी 20 सीट पर जीत चुकी है। वहीं, जेडीयू 62 सीट पर आगे है। रुझानों में पार्टी को 80 से अधिक सीट मिलते हुए दिखाई दे रही है। हालांकि, गठबंधन में पार्टी दूसरे नंबर पर ही है। बीजेपी वहां जेडीयू से आगे है।

शाम 5.26 बजे - बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत हुई है। जेडीयू 10 सीट पर आगे चल रही है। वहीं, पार्टी ने 73 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने एनडीए की जीत पर बधाई दी है। लेकिन उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में नीतीश कुमार का कोई जिक्र नहीं किया है। जिसके बाद से सीएम कुर्सी को लेकर सस्पेंस बढ़ गया है।

दोपहर 4:20 बजे: जेडीयू कार्यालय पर भी जश्न शुरू हो गया है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार 5 सीट पर जेडीयू जीत चुकी है। वहीं, 79 सीट पर पार्टी आगे चल रही है। अब एक बार फिर से नीतीश कुमार की सरकार वापसी लगभग तय हो गई है।

दोपहर 3:20 मिनट - जेडीयू इस समय 84 सीट पर आगे चल रही है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार भाजपा 94 सीट पर आगे चल रही है। यानी एक बार फिर से जेडीयू एनडीए में ‘छोटा भाई’ ही रहेगी। हालांकि, 2020 की तुलना में पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

दोपहर - जेडीयू के अनंत सिंह को मोकामा से जीत मिल गई है। जेल में रहकर अनंत सिंह विधायक बन गए हैं। यह दूसरी सीट है जहां जेडीयू को सफलता मिली है। इससे पहले केसरिया सीट पर जेडीयू को जीत मिली थी।

दोपहर 1.59 बजे - एनडीए को पहली सीट पर जीत मिल गई है। जेडीयू उम्मीदवार को केसरिया में जीत मिली है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार जेडीयू 80 सीट पर आगे है। तो वहीं भाजपा 91 सीट पर आगे चल रही है।

दोपहर 1.30 बजे - बिहार में बीजेपी सबसे बड़ दल के तौर पर उभर रही है। इस बीच जेडीयू आईटी ने मुख्यमंत्री पोस्ट को लेकर बड़ा दावा पेश किया था।। पार्टी के एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा गया था कि ‘न भूतो न भविष्यति.. नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री थे, हैं और रहेंगे।’

बिहार में बीजेपी रुझानों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। पार्टी इस समय 87 सीट पर आगे चल रही है। वहीं, जेडीयू 79 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री भाजपा अपना बनाता है या फिर नीतीश कुमार को ही सीएम कुर्सी मिलेगी।

दोपहर 1.09 बजे - बिहार की जनता ने एक बार फिर से नीतीश कुमार के नाम पर मुहर लगा दी है। जेडीयू इस समय 79 सीट पर आगे चल रही है। वहीं, भाजपा 88 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। एनडीए 197 सीट पर आगे चल रही है। रुझानों से साफ पता चल रहा है कि महा गठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया है।

दोपहर 12.11 बजे - भाजपा ने जेडीयू को रुझानों में पीछे छोड़ दिया है। बीजेपी 87 और जेडीयू 74 सीट पर आगे है। इस बीच पटना से खबर आई है की नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी के नेताओं के साथ बात की है। साथ ही भाजपा के सीनियर लीडर से भी बात हुई है। अब देखना होगा कि क्या भाजपा नीतीश कुमार को फिर से सीएम बनाएगी या नहीं?

सुबह 10.51 बजे - 3 घंटे से अधिक का मतगणना पूरा होने के बाद जेडीयू कार्यालय में जश्न शुरू हो गया है। जेडीयू 75 सीट पर आगे चल रही है। बिहार जेडीयू कार्यालय पर नीतीश कुमार के सीएम बनाने को लेकर नारे लगे हैं। जेडीयू कार्यकर्ताओं ने ‘बिहार का CM कैसा हो नीतीश कुमार जैसा हो’ का नारा लगाया है।

एनडीए में किसको कितनी सीट?

बीजेपी - 87

जेडीयू - 75

एलजेपी - 22

हम - 5

आरएलएम - 3 सीट पर आगे

सुबह 11.41 बजे - करीब दो घंटे की बढ़त बनाने के बाद अब जेडीयू बीजेपी से पिछड़ गई है। जेडीयू जहां 78 सीट पर आगे चल रही है। तो वहीं बीजेपी 82 सीट पर आगे चल रही है। दोनों पार्टियों ने 2025 के विधानसभा चुनाव में 101-101 सीट पर चुनाव लड़ा था।

सुबह 11.09 बजे- बिहार में जेडीयू की स्थिति काफी मजबूत दिखाई दे रहा है। चुनाव आयोग के रुझानों में 83 सीट पर जेडीयू आगे चल रही है। वहीं, भाजपा 76 सीट पर आगे चल रही है।

बिहार में जेडीयू की अगुवाई में एनडीए शानदार प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रही है। करीब 2 घंटे की मतगणना पूरा होने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बड़ा बयान आया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार एक बार फिर से सीएम बनेंगे। उन्होंने कहा कि यह सवाल बनना ही नहीं चाहिए। इलेक्शन कमीशन रुझानों में जेडीयू 79 सीट पर आगे है।

बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई में एनडीए का प्रदर्शन शानदार दिखाई दे रहा है। रुझानों में जेडीयू की बढ़त 70 के पार बरकरार है।

कुशेश्वरस्थान- अतिरेक कुमार, जदयू

बेनीपुर- विनय चौधरी, जदयू

विजय कुमार चौधरी - जदयू - आगे

सुबह 8.52 मिनट - शुरुआती रुझानों में जेडीयू के हिस्से में 50 सीट जाते हुई दिखाई दे रहा है। वहीं, एनडीए शुरुआती रुझानों में बहुत के बेहद की करीब पहुंच गई है। एनडीए में बीजेपी और जेडीयू का प्रदर्शन अबतक शानदार रहा है।

सुबह 8.47 मिनट - शुरुआती रुझानों में एनडीए का शतक लग चुका है। एनडीए 100 से अधिक सीट पर बढ़त बनाने में सफल रहा है। वहीं, जेडीयू ने 44 सीट पर बढ़त बनाई है।

सुबह 8.23- जेडीयू ने 16 सीट पर बढ़त बना ली है। पोस्टल बैलेट की गिनती बिहार में जारी है। हाफ सेंचुरी की ओर एनडीए ने कदम बढ़ा दिया है।

सुबह 8.10- शुरुआती रुझानों में जेडीयू का खाता खुल गया है। जेडीयू ने एक सीट पर बढ़त बनाई है। सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। 8.30 बजे से ईवीएम खुलेगा।

सुबह 10.11 बजे - नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जेडीयू शुरुआती रुझानों में काफी आगे निकल गई है। पार्टी 76 सीट पर आगे चल रही है। मौजूदा समय में जेडीयू, एनडीए में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। सिद्धार्थ पटेल वैशाली से पीछे चल रहे हैं।

सुबह 9.28 मिनट - शुरुआती रुझानों में जेडीयू शानदार प्रदर्शन करती हुए दिखाई दे रही है। जेडीयू शुरुआती रुझानों में 59 सीट पर आगे चल रही है। अगर एनडीए के सबसे बड़े दल के तौर जेडीयू उभरती है तो नीतीश कुमार एक बार फिर से सीएम बन सकते हैं।

सुबह 9.04 मिनट- शुरुआती रुझानों में एनडीए को बहुमत मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। शुरुआती रुझानों में जेडीयू 54 सीट पर आगे चल रही है। वहीं, भाजपा 56 सीट पर बढ़त बनाने में सफल रही है।

अभी बिहार चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। मतगणना केंद्रों पर सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी। 8.30 बजे से ईवीएम की काउंटिंग होगी। आज के परिणाम प्रदेश के साथ-साथ नीतीश कुमार और जेडीयू का भविष्य भी तय करेंगे। एनडीए को फिर से सत्ता में वापसी के लिए जेडीयू को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। इस बार के बिहार विधानसभा में 243 सीट में से जेडीयू ने 101 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू, एनडीए में भाजपा के बाद दूसरे नंबर की पार्टी बन गई थी। तब जेडीयू के हिस्से में 45 सीटें आई थी। पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी एनडीए में सबसे बड़े दल के तौर पर उभरी थी। 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के हिस्से में 74 सीटें आई थी। बता दें, 2005 के बिहार विधानसभा चुनाव के बाद यह जेडीयू का सबसे खराब प्रदर्शन रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
LIVE: आने वाला है पहला रुझान; किसे मिलेगी बिहार की कमान, शुरू हुई काउंटिंग

मतगणना स्थल पर पहुंचे अधिकारी

काउंटिंग स्थल पर पार्टियों के द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक और वहीं इलेक्शन कमीशन की तरफ से नियुक्त मतगणना अधिकारी काउंटिंग स्टेशन पर पहुंच गए हैं। 8 बजे सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती होगी। 8.30 बजे से काउंटिंग की गिनती होगी।

8 बजे से शुरू होगी मतगणना

बिहार बिधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। जेडीयू का मानना है कि महिलाओं की वोटिंग बढ़ने का लाभ उन्हें मिलेगा।

‘टाइगर अभी जिंदा है’

बिहार चुनाव की मतगणना 8 बजे से शुरू हो रही है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। लेकिन उससे पहले पटना में जेडीयू कार्यालय के बाहर ‘टाइगर अभी जिंदा है’ के पोस्टर लगे हैं। जिसमें नीतीश कुमार की अगुवाई में एनडीए सरकार बनने का दावा किया जा रहा है।

घट रही हैं जेडीयू की सीटें

2010 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू ने अपना सबसे बेहतर प्रदर्शन किया था। तब नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जनता दल यूनाइटेड को 115 सीट पर विजय हासिल हुई थी। लेकिन इसके बाद हुए दो और विधानसभा चुनाव में जेडीयू के हिस्से की सीट कम हुई हैं। 2015 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू को 71 सीट और 2020 के विधानसभा में 45 सीट पर ही जीत मिली थी। विजय कुमार चौधरी (सरायरंजन), बिजेंद्र प्रसाद यादव (सुपौल), चेतन आनंद (नबीनगर विधानसभा), लेसी सिंह (पूर्णिया), मोकामा से अनंत सिंह जेडीयू के सिंबल पर चुनावी मैदान में हैं।

नीतीश कुमार कुमार के बाद कौन?

जेडीयू के अंदर और बाहर अब इस बात की चर्चा जोरों से शुरू हो गई है कि नीतीश कुमार के बाद पार्टी कौन संभालेगा। उनकी बढ़ती उम्र और खराब स्वास्थ्य चर्चाओं ने पार्टी की इमेज को प्रभावित किया है। नीतीश कुमार के बेटे निशांत की पॉलिटिक्स में एंट्री की खूब चर्चा हुई थी। लेकिन जेडीयू ने उन्हें कहीं से भी उम्मीदवार नहीं बनाया।

एग्जिट पोल में क्या है हाल

ज्यादातर एग्जिट पोल में जेडीयू 50 से 60 सीट के आस-पास जीतती हुई दिखाई दे रही है। अगर एग्जिट पोल की तरह ही चुनाव परिणाम रहे तो जेडीयू की सीटें 2020 के विधानसभा चुनाव परिणाम की तुलना में बढ़ जाएंगी।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।