प्रशांत किशोर, मायावती और ओवैसी; सीट जीती हो या नहीं मगर कैसे बिहार चुनाव में कर गए खेला

प्रशांत किशोर, मायावती और ओवैसी; सीट जीती हो या नहीं मगर कैसे बिहार चुनाव में कर गए खेला

संक्षेप:

असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM ने बिहार चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया और 5 सीटें जीतीं। इसने 2020 के प्रदर्शन को बरकरार रखा। एआईएमआईएम एक सीट पर दूसरे स्थान पर भी रही। इसने 9 विधानसभाओं के नतीजों को प्रभावित किया।

Nov 16, 2025 07:57 am ISTNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को प्रचंड जीत मिली है। सत्ताधारी गठबंधन को 202 सीटें मिलीं, जबकि महागठबंधन सिर्फ 35 सीटें ही हासिल कर सका। दोनों खेमों के लिए यह नतीजा चौंकाने वाला रहा। कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, 'यह रिजल्ट हम सबके लिए अविश्वसनीय है। न सिर्फ कांग्रेस, बल्कि बिहार की जनता और हमारे गठबंधन सहयोगी भी इस पर विश्वास नहीं कर पा रहे। किसी पार्टी का 90% स्ट्राइक रेट हो, ऐसा कभी नहीं हुआ। हम पूरे बिहार से डेटा इकट्ठा कर रहे हैं और गहन विश्लेषण करेंगे।'

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
read moreये भी पढ़ें:
बिहार में हार के बाद कांग्रेस का ‘वोट चोरी’ वाला राग, बोले नेता- देंगे सबूत

बिहार की इस चुनावी कहानी का एक बड़ा हिस्सा छोटी पार्टियों और उनकी जीत के अंतर में छिपा है। राजनीतिक रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी पहली बार मैदान में उतरी। भले ही पार्टी एक भी सीट न जीत पाई, लेकिन 3.4 फीसदी वोट शेयर हासिल किया। जन सुराज तो खाता नहीं खोल पाई, लेकिन दोनों गठबंधनों के लिए वोट कटर साबित हुई। पीके की पार्टी ने जिन 238 सीटों पर चुनाव लड़ा, वहां एक पर दूसरे स्थान पर रही। 129 पर तीसरे, 73 पर चौथे, 24 पर पांचवें और 12 पर छठे से नौवें स्थान के बीच रही। इस तरह पार्टी ने दोनों एनडीए और एमजीबी को नुकसान पहुंचाया। 33 विधानसभाओं में जन सुराज का वोट शेयर जीत के अंतर से ज्यादा था। इनमें से 18 पर एनडीए और 13 पर महागठबंधन जीता।

मायावती ने किसे पहुंचाया नुकसान

मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने 181 सीटों पर चुनाव लड़ा। BSP एक सीट जीती और एक पर दूसरे स्थान पर रही। बरसों से इंडिया गठबंधन की पार्टियां बीएसपी पर बीजेपी की बी-टीम होने का आरोप लगाती रही हैं। यूपी विधानसभा और लोकसभा चुनावों के बाद ये आरोप और तेज हो गए। बिहार के नतीजों से संकेत मिलता है कि बीएसपी ने महागठबंधन को एनडीए से ज्यादा नुकसान पहुंचाया। 20 सीटों पर BSP ने जीत के अंतर से ज्यादा वोट हासिल किए। इनमें से 18 पर एनडीए और सिर्फ 2 पर एमजीबी जीती। मायावती की मौजूदगी ने 90% मामलों में एनडीए के पक्ष में काम किया।

औवैसी फैक्टर कैसे काम किया

असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM ने बिहार में अच्छा प्रदर्शन किया और 5 सीटें जीतीं। इसने 2020 के प्रदर्शन को बरकरार रखा। एआईएमआईएम एक सीट पर दूसरे स्थान पर भी रही। इसने 9 विधानसभाओं के नतीजों को प्रभावित किया, जहां इसके वोट जीत के अंतर से ज्यादा थे। इनमें से 67% सीटें एनडीए के पास गईं और 33% एमजीबी के। चुनावी नतीजों से संकेत मिलता है कि तीन-तरफा मुकाबला NDA के लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ। आरजेडी को 23.4% वोट मिले लेकिन सिर्फ 25 सीटें हासिल हुईं। बीजेपी ने 20.4% और जेडीयू 19.6% वोट शेयर के साथ तीन गुना ज्यादा सीटें जीतीं। इससे पता चलता है कि एनडीए ने अपने वोट बैंक को एकजुट किया जबकि विपक्ष का वोट बिखर गया।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।