बिहार में रैपिड रेल का रूट मैप: पटना से 4 दिशाओं में 160 की स्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, मुजफ्फरपुर समेत 16 शहर जुड़ेंगे

हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
Follow us on Google News
share

Bihar Rapid Rail Full Route Map: बिहार की राजधानी पटना से चार दिशाओं (मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, गया और आरा) में 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से रैपिड ट्रेनें दौड़ेंगी। इसके लिए अलग आरआरटीएस कॉरिडोर बनाया जाएगा। 8 जिलों के 16 शहर रैपिड रेल से आपस में जुड़ जाएंगे।

bihar rapid rail patna muzaffarpur begusarai route map

बिहार में एनसीआर की तर्ज पर रेपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) का जाल बिछने वाला है। राजधानी पटना से चार दिशाओं में 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से रेपिड ट्रेनें दौड़ेंगी। इनका संचालन पटना से मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, आरा और गयाजी रूट पर किया जाएगा। रेपिड रेल का अलग से ट्रैक बिछाया जाएगा। इस कॉरिडोर से पटना, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, वैशाली, सारण, जहानाबाद, गयाजी और भोजपुर जिले के 16 छोटे-बड़े शहर रैपिड रेल से आपस में जुड़ जाएंगे। इन शहरों के बीच आवागमन और भी बेहतर एवं तेज हो जाएगा। इसका सीधा फायदा कामकाजी लोगों, मरीजों, छात्र-छात्राओं समेत अन्य आमजन को होगा।

बिहार में रैपिड रेल कॉरिडोर बनने के बाद पटना के आसपास के शहरों एवं उपनगरों से राजधानी आना-जाना और आसान हो जाएगा। रैपिड रेल से इनकी कनेक्टिविटी बढ़ेगी। इन शहरों का आर्थिक विकास तेज होगा। इससे राजधानी पर आबादी का दबाव भी घटेगा।

बिहार में रैपिड रेल के 4 संभावित रूट-

  • पटना से मुजफ्फरपुर, वाया- सोनपुर, हाजीपुर
  • पटना से आरा, वाया- दानापुर, बिहटा
  • पटना से गयाजी, वाया- मसौढ़ी, जहानाबाद
  • पटना से बेगूसराय, वाया- फतुहा, बख्तिायरपुर, बाढ़, मोकामा, बरौनी

कैबिनेट से डीपीआर बनाने की मंजूरी

सम्राट चौधरी कैबिनेट ने पिछले दिनों ही रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के तहत बिहार में 4 कॉरिडोर बनाने की मंजूरी दी। रूट का डीपीआर बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल का संचालन करने वाली कंपनी एनसीआरटीसी (नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन) को डीपीआर बनाने की जिम्मेदारी दी गई है।

अलग ट्रैक बिछेगा, 160 की रफ्तार

रैपिड रेल की रफ्तार 160 किमी प्रति घंटे से ज्यादा होगी। इसलिए इसके लिए अलग ट्रैक बिछाए जाने की योजना है। वर्तमान रेल ट्रैक से यह अलग होगा। पटना के चारों दिशाओं के नजदीकी शहरों से रोज राजधानी आने-जाने वालों का अध्ययन किया जाएगा। इसी हिसाब से स्टेशन बनाए जाएंगे। वर्तमान में भी इन शहरों से पटना की कनेक्टिविटी बनी हुई है। डीपीआर बनाते समय अध्ययन में यह शामिल किया जाएगा कि कैसे इसे और बेहतर बनाया जाए।

बिहार रैपिड रेल रूट

पटना, गयाजी, सोनपुर, मुजफ्फरपुर में बनने वाले सैटेलाइट टाउनशिप और इस क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र को जोड़ने का भी डीपीआर में अध्ययन किया जाएगा। किन शहरों से ज्यादा यात्री पटना आते-जाते हैं। वहां स्टेशन के लिए जगह चिह्नित की जाएगी। स्टेशन को आसपास के सड़क मार्ग से जोड़ने के मार्ग को भी इसमें शामिल किया जाएगा।

8 जिलों का होगा आर्थिक विकास

पटना समेत 8 जिलों से होकर रैपिड रेल कॉरिडोर गुजरेगा। इन शहरों से रोजाना बड़ी आबादी रोजगार के लिए पटना आती-जाती है। शहरी मामलों के विशेषज्ञ एनआईटी के प्रोफेसर संजीव सिन्हा कहते हैं कि इन शहरों का आर्थिक विकास तेज होगा। कामकाजी लोगों, पढ़ाई, इलाज और सरकारी कामकाज के लिए पटना आने वालों को सबसे ज्यादा फायदा होगा।

Namo Bharat Rapid Rail

हर 15 मिनट में रैपिड ट्रेन!

एनसीआरटीसी वर्तमान में 8 रैपिड रेल कॉरिडोर पर काम कर रही है। ये सभी दिल्ली-एनसीआर में मौजूद हैं। इसमें से दिल्ली से मेरठ कॉरिडोर पर आवागमन शुरू हो चुका है। इस रूट पर हर 10 से 15 मिनट पर यात्रियों को रैपिड रेल उपलब्ध रहती है। एक तरह से यह अलग-अलग शहरों से चलने वाली मेट्रो ट्रेनें है। रैपिड रेल की गति मेट्रो और अन्य लोकल ट्रेनों से बहुत अधिक रहती है। इससे आवागमन में बहुत कम समय खर्च होता है।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsरैपिड रेल रूट: पटना से 4 दिशा में 160 की स्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, 16 शहर जुड़ेंगे