Hindi NewsBihar Newsbihar Pranpur Assembly Seat Result Nisha Singh bjp Ishrat Parween rjd Kunal Nishad jan suraaj counting Updates
Pranpur Chunav Result: प्राणपुर में जीतीं BJP की निशा सिंह, RJD की इशरत परवीन को हराया

Pranpur Chunav Result: प्राणपुर में जीतीं BJP की निशा सिंह, RJD की इशरत परवीन को हराया

संक्षेप: Pranpur Chunav Result: बिहार विधानसभा की प्राणपुर सीट पर बीजेपी से मौजूदा विधायक निशा सिंह फिर से चुनाव जीत गईं। उन्होंने आरजेडी की इशरत परवीन को हराया।

Sat, 15 Nov 2025 11:57 AMAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, कटिहार
share Share
Follow Us on

Pranpur Chunav Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में कटिहार जिले की प्राणपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की मौजूदा विधायक निशा सिंह 7 हजार से ज्यादा वोटों से जीत गईं। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की इशरत परवीन को हराया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्राणपुर विधानसभा में बीजेपी की निशा सिंह ने जीता चुनाव

बिहार के प्राणपुर सीट पर बीजेपी की निशा सिंह फिर एक बार चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने 7752 वोटों से आरजेडी की इशरत परवीन को हराया। निशा सिंह को कुल 108565 वोट मिले। वहीं इशरत परवीन को 100813 वोट मिले।

2:26 PM: प्राणपुर विधानसभा सीट पर सभी राउंड पूरे, बीजेपी की मौजूदा विधायक निशा सिंह 22,114 वोटों की बढ़त के साथ विजयी होती दिख रही हैं।

बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

2:02 PM: 15वें राउंड के बाद बीजेपी की निशा सिंह ने अपनी लीड बढ़ाकर 23,909 वोट कर ली है।

1:44 PM: 14वें राउंड की गिनती पूरी, बीजेपी की निशा सिंह 22,534 वोटों से आगे चल रही हैं।

1:27 PM: 13वें राउंड के बाद बीजेपी की निशा सिंह की बढ़त 20,146 वोटों की हो गई है।

1:05 PM: 12वें राउंड की काउंटिंग पूरी, निशा सिंह अब 19,570 वोटों से आगे।

12:51 PM: 11वें राउंड के बाद बीजेपी की निशा सिंह 17,401 वोटों की लीड के साथ मजबूत स्थिति में।

12:33 PM: 10वें राउंड की गिनती पूरी, निशा सिंह की बढ़त बढ़कर 17,965 वोट हो गई।

12:07 PM: नौवें राउंड के बाद बीजेपी की निशा सिंह 15,202 वोटों से आगे चल रही हैं।

11:49 AM: आठवें राउंड की काउंटिंग पूरी, निशा सिंह की लीड 12,768 वोटों की।

11:28 AM: सातवें राउंड के बाद बीजेपी की निशा सिंह ने 15,597 वोटों की स्पष्ट बढ़त बना ली है।

11:04 AM: छठे राउंड की गिनती पूरी, निशा सिंह 12,816 वोटों से आगे।

10:47 AM: पांचवें राउंड के बाद बीजेपी की निशा सिंह 12,417 वोटों की लीड ले चुकी हैं।

10:21 AM: चौथे राउंड की काउंटिंग पूरी, निशा सिंह की बढ़त बढ़कर 9,418 वोट हो गई।

09:57 AM: तीसरे राउंड के बाद बीजेपी की निशा सिंह 8,823 वोटों से आगे चल रही हैं।

09:35 AM: प्राणपुर सीट पर पहले राउंड की काउंटिंग के बाद बीजेपी की मौजूदा विधायक निशा सिंह 5,632 वोटों से आगे चल रही हैं।

08.00 AM: प्राणपुर में दूसरे चरण में वोटिंग 11 नवंबर 2025 को हुई। इस सीट पर दो बार की विधायक निशा सिंह की मजबूत पकड़ दिख रही है।

Pranpur Chunav Result 2025 कौन जीता कौन हारा?

उम्मीदवार का नामपार्टीकुल वोटजीत/हार
निशा सिंहबीजेपी (एनडीए)108565जीते
इशरत परवीनआरजेडी (महागठबंधन)100813हारे
मो० आफताब आलमAIMIM30163 हारे

प्राणपुर सीट का मुकाबला इसलिए रोचक है क्योंकि यह कटिहार जिले की एक प्रमुख विधानसभा है, जहां बीजेपी का कब्जा 2015 से बरकरार है। 2020 में बीजेपी की निशा सिंह ने कांग्रेस के तौकीर आलम को महज 2,972 वोटों के बेहद करीबी अंतर से हराया था, जबकि 2015 में बीजेपी के विनोद कुमार सिंह ने एनसीपी की उम्मीदवार इशरत परवीन को मात दी थी।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।