Bihar Polls: ना खुद का घर, ना जमीन; सिर्फ 37000 रुपये की संपत्ति, कौन है 'गरीब' कैंडिडेट?

Bihar Polls: ना खुद का घर, ना जमीन; सिर्फ 37000 रुपये की संपत्ति, कौन है 'गरीब' कैंडिडेट?

संक्षेप:

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जहां लखपति और करोड़पति उम्मीदवारों की भरमार है, वहीं एक कैंडिडेट ऐसा भी है जिसके पास संपत्ति के नाम पर सिर्फ 37000 रुपये रखे हुए हैं। 

Oct 28, 2025 12:41 pm ISTJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, आरा
share

बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान एनडीए, महागठबंधन और अन्य दलों में कई प्रत्याशी ऐसे हैं जो लाखों और करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। हालांकि, महागठबंधन में एक ऐसा कैंडिडेट भी है, जिसके पास ना तो खुद का घर है और ना ही कोई जमीन है। खुद की संपत्ति के नाम पर महज 37000 रुपये हैं, जो उनके बैंक खाते और जेब में रखे हुए हैं। इस 'गरीब' उम्मीदवार का नाम कयामुद्दीन अंसारी है। वह आरा विधानसभा सीट से लेफ्ट पार्टी सीपाआई माले के टिकट पर महागठबंधन के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आरा सीट से नामांकन के दौरान कयामुद्दीन अंसारी ने जो हलफनामा चुनाव आयोग के सामने पेश किया, उसमें उन्होंने अपनी संपत्ति का जिक्र किया है। इसके अनुसार, उनके पास 20000 रुपये नकद और दो बैंक खातों में 17000 रुपये रखे हुए हैं। इसके अलावा, उनके नाम पर कोई दूसरी चल या अचल संपत्ति नहीं है। हालांकि, कयामुद्दीन अंसारी की पत्नी के पास लगभग 5 लाख रुपये की संपत्ति है। इसमें 3 लाख रुपये सोना और 1 लाख रुपये के मूल्य के चांदी के जेवरात शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
NDA के 92 प्रत्याशी करोड़पति तो महागठबंधन के 86, कितने लखपति और सबसे गरीब कौन

सीपीआई माले के प्रत्याशी कयामुद्दीन का दावा है कि भले ही उनके पास ज्यादा संपत्ति नहीं है, लेकिन जनता का उन्हें पूरा समर्थन मिलेगा। इस चुनाव में वे पैसे की ताकत को पराजित कर देंगे। वह सीपीआई माले के टिकट पर आरा से पहले भी विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि, हर बार हार का सामना करना पड़ा। 2020 के विधानसभा चुनाव में कयामुद्दीन को भाजपा के अमरेंद्र प्रताप सिंह से 3 हजार वोटों के अंतर से हार मिली थी। पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए 2025 के चुनाव में दोबारा उन्हें टिकट दिया है। उनका मुकाबला भाजपा के संजय सिंह टाइगर से होगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat
राजनीतिक, सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और अपराध जैसे विषयों पर लिखना पसंद है। मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं, अभी बिहार कवर कर रहे हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे-2-न्यूज, टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। समाचार के अलावा साहित्य पठन-लेखन में भी रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।