Hindi NewsBihar Newsbihar police shot three miscreanst during half encounter in sitamarhi bihar
बिहार में पुलिस ने 3 अपराधियों को मारी गोली, हाफ एनकाउंटर से दहला सीतामढ़ी

बिहार में पुलिस ने 3 अपराधियों को मारी गोली, हाफ एनकाउंटर से दहला सीतामढ़ी

संक्षेप:

जानकारी के मुताबिक, इन बदमाशों ने बाजपट्टी में आदित्य की हत्या, डुमरा में मुखिया के देवर मदन महतो की हत्या, लगमा में ब्रह्मर्षि सेना के पूर्व अध्यक्ष राममनोहर शर्मा उर्फ गणेश जी की हत्या और सीएसपी संचालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने की वारदात में शामिल थे।

Mon, 6 Oct 2025 08:39 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, एक प्रतिनिधि, सीतामढ़ी
share Share
Follow Us on

बिहार में जिले में रविवार देर रात सीतामढ़ी पुलिस और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की संयुक्त टीम और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन कुख्यात अपराधी घायल हो गए। मुठभेड़ में जख्मी हुए शूटर राहुल झा, दीपक ठाकुर और लोहा सिंह तीनों कुख्यात रंजन पाठक और कपूर झा गैंग से ताल्लुक रखते है। हाल के दिनों में जिले में हुई हत्याओं के पीछे कुख्यात रंजन पाठक गिरोह का नाम सामने आया था। पुलिस से जानकारी के अनुसार, रंजन पाठक गिरोह के राहुल झा, दीपक ठाकुर और लोहा सिंह को बिहार एसटीएफ और जिला पुलिस की टीम ने रविवार को गिरफ्तार किया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ये तीनों बदमाश लंबे समय से जिले की विभिन्न वारदातों में वांछित थे। पूछताछ में तीनों ने बताया कि उन्होंने अपराध में इस्तेमाल हथियार बाजपट्टी थाना क्षेत्र के संडवारा स्थित डोरा पुल के पास छिपा रखे हैं। जब पुलिस टीम देर रात उन्हें बरामदगी के लिए उनके बताए स्थान पर लेकर पहुंची, तो तीनों ने अंधेरे का फायदा उठाकर अपने छिपाए हथियार से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ नियंत्रित कार्रवाई की, जिसमें तीनों अपराधी गोली लगने से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें:बिहार के 7 जिलों में 17 लोग डूब कर मरे, गंगा नदी में एक युवक को खोज रहे गोताखोर

घटनास्थल से दो लोडेड अवैध पिस्टल बरामद की गई हैं। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि तीनों अपराधी कुख्यात रंजन पाठक और कपूर झा गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। यह गिरोह जिले में हत्या, रंगदारी और लूट जैसी वारदातों को अंजाम देता रहा है।

जानकारी के मुताबिक, इन बदमाशों ने बाजपट्टी में आदित्य की हत्या, डुमरा में मुखिया के देवर मदन महतो की हत्या, लगमा में ब्रह्मर्षि सेना के पूर्व अध्यक्ष राममनोहर शर्मा उर्फ गणेश जी की हत्या और सीएसपी संचालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने की वारदात में शामिल थे। लगातार हो रही हत्याओं के बाद ये अपराधी जिला पुलिस और एसटीएफ के रडार पर थे। गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को टीम ने कार्रवाई की, जो मुठभेड़ में बदल गई।

ये भी पढ़ें:LIVE: बिहार चुनाव का शाम 4 बजे ऐलान, नीतीश ने पटना मेट्रो का उद्घाटन किया
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।