Bihar Police Recruitment: बिहार पुलिस में 15821 पदों पर सैप की बहाली, पूर्व सैनिकों को भी मिलेगा मौका; कब होगी रैली

हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
Follow us on Google News
share

Bihar Police Recruitment: पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी विज्ञापन के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी इसके लिए संबंधित अंचलाधिकारी से निर्गत आवासीय प्रमाण पत्र साथ लायेंगे। बहाली में राज्य सरकार के आरक्षण के नियमों का पालन होगा।

Bihar Police Recruitment: बिहार पुलिस में 15821 पदों पर सैप की बहाली, पूर्व सैनिकों को भी मिलेगा मौका; कब होगी रैली

Bihar Police Recruitment: बिहार पुलिस में 15821 पदों पर विशेष सहायक पुलिस (सैप) की अनुबंध पर बहाली की प्रक्रिया एक जून से प्रारंभ होगी। इन पदों के लिए पूर्व सैनिकों के साथ ही पहली बार केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के सेवानिवृत्त अर्द्धसैनिक बलों को भी मौका मिलेगा। बिहार पुलिस मुख्यालय ने भर्ती को लेकर दानापुर कैंट के सेना रोजगार कल्याण संगठन को नोडल इकाई बनाया है। साथ ही भर्ती का कैलेंडर भी घोषित किया है। दानापुर कैंट में एक से छह जून तक प्रमंडलवार रैलियां होंगी, जिसमें भर्ती के इच्छुक सेवानिवृत्त सैन्य व अर्द्धसैनिक बलों के जवान शामिल हो सकेंगे। यह रैली सुबह 6.30 से शाम चार बजे तक आयोजित होगी।

बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना अनिवार्य

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी विज्ञापन के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी इसके लिए संबंधित अंचलाधिकारी से निर्गत आवासीय प्रमाण पत्र साथ लायेंगे। बहाली में राज्य सरकार के आरक्षण के नियमों का पालन होगा। शारीरिक परीक्षा नहीं ली जायेगी, पर मेडिकल जांच अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों के लिए छोटे आधुनिक एवं स्वचलित हथियारों के इस्तेमाल का पूरा ज्ञान होना आवश्यक किया गया है। आपदा प्रबंधन, बम डिटेक्शन और डिस्पोजल, ड्राइविंग, तैराकी, गोताखोरी और मोटरबोट चलाने का अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता दी जायेगी।

प्रमंडलवार रैली की तिथियां

पूर्णिया, भागलपुर व दरभंगा: एक जून

कोसी, मुंगेर व सारण: दो जून

तिरहुत: तीन जून

मगध: चार जून

पटना (पटना, नालंदा): पांच जून

पटना (भोजपुर, भभुआ, रोहतास, बक्सर): छह जून

(उपरोक्त तिथियों के अलावा भी हर महीने के पहले हफ्ते में वॉक इन इंटरव्यू आयोजित होगा)

25 से लेकर 35 हजार रुपये मिलेगा मानदेय

बिहार पुलिस मुख्यालय के मुताबिक 15821 पदों में 148 पर जेसीओ, 15135 पर सैप जवान और 538 पर रसोईया की बहाली होगी। जेसीओ का मानदेय 35 हजार, सैप जवान का मानेदय 30 हजार और रसोइया का मानदेय 25 हजार रुपये होगा। इसके अतिरिक्त उन्हें बिहार पुलिस में कार्यरत जवानों के समतुल्य वर्दी, यात्रा और विराम भत्ता भी देय होगा। चयनित भूतपूर्व सैनिकों व अर्द्धसैनिक बलों को एक वर्ष के लिए अनुबंध पर रखा जायेगा।

आवश्यकतानुसार उनके अनुबंध अवधि का विस्तार होगा। विज्ञापन के मुताबिक बहाल सैप जवानों की परिवहन, उत्पाद और खनन विभाग में भी प्रतिनियुक्ति की जायेगी। इन्हें एक जिला से दूसरे जिला में स्थानांतरित किया जा सकेगा। गृह जिला में बहाली नहीं होगी। अनुबंध के पश्चात चयनित जवान संबंधित जिला एसपी के अधीन एवं उनके नियंत्रण में काम करेंगे।

● बिहार पुलिस मुख्यालय ने दानापुर कैंट को सौंपी भर्ती की जिम्मेदारी

आरक्षण कोटिवार पदों की संख्या

अनारक्षित वर्ग : 6417

अत्यंत पिछड़ा वर्ग : 2936

अनुसूचित जाति : 2688

पिछड़ा वर्ग : 1525

पिछड़ा वर्ग (महिला) : 510

अनुसूचित जनजाति : 163

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग : 1582

विशेष जानकारी के लिए संपर्क करें :

एसपी, एसटीएफ : 0612-2294172

क्षेत्रीय कार्यालय दानापुर कैंट: 06115-222251 (सुबह छह से दोपहर दो बजे तक)

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।