बिहार के इस रेड लाइट एरिया में पुलिस ने मारा छापा, 45 लड़कियों को छुड़ाया; मचा हड़कंप

हिन्दुस्तान, सासाराम
Follow us on Google News
share

रोहतास जिले के नटवार में गुरुवार अहले सुबह पुलिस रेड लाइट एरिया में छापेमारी करने पहुंच गई। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने 45 लड़कियों को छुड़ाया।

Police raid in Rohtas Red light area

बिहार के रोहतास जिले में गुरुवार को रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप मच गया। पुलिस ने बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के नटवार रेड लाइट एरिया में अहले सुबह रेस्क्यू कर 45 लड़कियों को छुड़ाया। बरामद की गई लकड़ियों की उम्र का सत्यापन कराने के बाद मेडिकल जांच की कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार देर शाम तक मेडिकल जांच का दौर चलता रहा। पुलिस की इस कार्रवाई से जिले के अन्य रेड लाइट एरिया में हड़कंप मचा गया। बरामद की गईं लकड़ियों में सबसे अधिक छत्तीसगढ़ की बताई गई हैं। हालांकि पुलिस मामले को पूरी जानकारी देने में परहेज कर रही है, क्योंकि अभी जांच चल रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बचपन बचाओ आंदोलन के छत्तीसगढ़ एवं उत्तर प्रदेश टीम की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन पर नाबालिग लकड़ियों को डांसर की आड़ में देह व्यापार में शामिल करने का आरोप है। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग 10 जिलों की कुल 46 नाबालिग लकड़ियों को रेस्क्यू किया गया। जिला बाल कल्याण परिषद में लकड़ियों का उम्र का सत्यापन किया गया।

बताया जा रहा है कि नटवार स्थित रेड लाइट एरिया में डांस पार्टी के साथ-साथ ऑर्केस्टा का संचालन किया जाता है। लेकिन ऑर्केस्टा की आड़ में पिछले कई महीने से अवैध देह व्यापार का धंधा चल रहा था। गुप्ता सूचना के आधार पर रोहतास जिला पुलिस ने अहले सुबह सघन छापामारी की। पुलिस जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि लड़कियों को यहां कब लाया गया था, कौन-कौन सा कार्य कराया जाता था, किसके कहने पर उन्हें देह व्यापार में धकेला गया। मौके से हिरासत में लिए गए करीब एक दर्जन लोगों से भी पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है। एसपी रौशन कुमार ने कह जांच पूरी होने के बाद मामले की पूरी जानकारी दे दी जाएगी।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।