Hindi NewsBihar NewsBihar Police gets 1218 new sub inspectors including 3 transgender CM Nitish attended passing out Parade
बिहार पुलिस को 1218 नए दारोगा मिले, 3 ट्रांसजेंडर; पासिंग आउट परेड में CM नीतीश हुए शामिल

बिहार पुलिस को 1218 नए दारोगा मिले, 3 ट्रांसजेंडर; पासिंग आउट परेड में CM नीतीश हुए शामिल

संक्षेप:

बिहार पुलिस में 1218 नए दारोगा शामिल हो गए हैं। जिसमें 779 पुरुष, 436 महिलाएं और 3 ट्रांसजेंडर भी शामिल हैं। शिक्षु दारोगाओं की पासिंग आउट परेड की सलामी सीएम नीतीश कुमार ने ली। जिसमें डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी शामिल रहे।

Dec 13, 2025 03:17 pm ISTsandeep लाइव हिन्दुस्तान, नालंदा
share Share
Follow Us on

बिहार पुलिस को आधुनिक तकनीक से लैस 1218 नए सब इंस्पेक्टर (दारोगा) मिल गए हैं। राजगीर स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (पीटीसी) में 2023 बैच के इन प्रशिक्षु दारोगाओं की भव्य पासिंग आउट परेड आयोजित की गई, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने परेड की सलामी ली, जबकि उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी , परिवहन मंत्री श्रवण कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस बैच में कुल 1218 प्रशिक्षु दारोगा शामिल हैं, जिनमें 779 पुरुष, 436 महिलाएं और पहली बार 3 ट्रांसजेंडर प्रशिक्षु शामिल हुए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके अलावा खेल कोटा से चयनित 23 अभ्यर्थी तथा झारखंड कैडर के 4 प्रशिक्षु दारोगाओं ने भी यहां प्रशिक्षण प्राप्त किया। यह बैच सामाजिक समावेशन की दिशा में भी एक अहम कदम माना जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान दारोगाओं को पारंपरिक पुलिसिंग के साथ-साथ आधुनिक तकनीक, साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, एटीएम-बैंक फ्रॉड की जांच, डिजिटल साक्ष्य संकलन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही शारीरिक दक्षता के लिए ड्राइविंग, घुड़सवारी, साइक्लिंग, फायरिंग और सामरिक अभ्यास कराए गए। योग और मानसिक प्रशिक्षण के माध्यम से तनाव प्रबंधन और निर्णय क्षमता पर भी जोर दिया गया।

ये भी पढ़ें:अब जल्द होगा न्याय, 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का सम्राट चौधरी ने किया ऐलान
ये भी पढ़ें:पुलिस की मनमानी, थाने का चक्कर खत्म; सिटीजन सर्विस पोर्टल पर सब काम

पीटीसी निदेशक आर. मलर विल्ली ने बताया कि इन नए दारोगाओं की तैनाती से राज्य की कानून-व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, खासकर साइबर और आर्थिक अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण में यह बैच अहम भूमिका निभाएगा। पासिंग आउट परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान बड़ी संख्या में प्रशिक्षुओं के परिजन भी मौजूद थे।