Hindi NewsBihar NewsBihar police forget to registered case in sc st act in gang rape with minor girl
गजब है बिहार पुलिस! नाबालिग से गैंगरेप के केस में SC-ST एक्ट की धारा लगाना ही भूल गई

गजब है बिहार पुलिस! नाबालिग से गैंगरेप के केस में SC-ST एक्ट की धारा लगाना ही भूल गई

संक्षेप:

लिस इस मामले में पीड़िता व आरोपितों के कपड़े एवं घटनास्थल जब्त साक्ष्यों को कोर्ट में पेश करेगी। इसका एफएसएल व डीएनए जांच के लिए विशेष कोर्ट से अनुमति देने की प्रार्थना की जाएगी।

Wed, 8 Oct 2025 09:39 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

बिहार पुलिस अक्सर अपने अलग-अलग कारनामों की वजह से चर्चा में रहती है। अब यहां की पुलिस गैंगरेप जैसे संवेदनशील मामले में जरुरी धारा लगाना ही भूल गई। मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र में अनुसूचित जाति की किशोरी के साथ गैंगरेप के मामले में दर्ज एफआईआर में पुलिस एससी-एसटी एक्ट की धारा लगाना ही भूल गई। अब इसको लेकर विशेष पॉक्सो कोर्ट संख्या-तीन में बुधवार को पुलिस शुद्धि पत्र दाखिल करेगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसमें एससी-एसटी की धारा जोड़ने व इसके तहत जांच करने की अनुमति देने की विशेष कोर्ट से प्रार्थना की जाएगी। विशेष कोर्ट की अनुमति मिलने पर एफआईआर में एससी-एसटी एक्ट की धारा जोड़कर जांच की जाएगी। वहीं, मामले में नामजद पांचों आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें:रामविलास की बरसी पर भावुक हुए चिराग, बोले- बिहार चुनाव में आपके सपने पूरे करूंगा

उधर, पीड़ित किशोरी को मामले के आईओ ने मंगलवार को विशेष पॉक्सो कोर्ट संख्या-तीन में पेश किया। प्रभारी विशेष कोर्ट के आदेश पर न्यायिक दंडाधिकारी अमृतांशा के कोर्ट में किशोरी का बयान दर्ज किया। पुलिस इस मामले में पीड़िता व आरोपितों के कपड़े एवं घटनास्थल जब्त साक्ष्यों को कोर्ट में पेश करेगी। इसका एफएसएल व डीएनए जांच के लिए विशेष कोर्ट से अनुमति देने की प्रार्थना की जाएगी।

ये भी पढ़ें:बिहार में नाबालिग छात्रा से 2 छात्रों ने किया रेप, 4 महीने की हुई गर्भवती

दो अन्य आरोपितों को पुलिस ने दबोचा

मामले में पांच युवकों को आरोपित बनाया गया था। इसमें से तीन को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। दो आरोपित मंजय कुमार व मिथिलेश कुमार को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों को विशेष पॉक्सो कोर्ट संख्या-तीन के समक्ष पेश किया गया। विशेष कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।