Hindi Newsबिहार न्यूज़bihar police destroyed rs 20 crore opium crop in sasarma

बिहार में कहां मिली 20 करोड़ की अफीम, SP-DSP समेत 500 पुलिस वालों ने डाली रेड

  • बिहार- झारखंड के सीमा पर स्थित नौहट्टा थाना के बेलौजा सोनडीला पर एसपी रौशन कुमार के नेतृत्व मे बड़ी छापेमारी की गई। इस दौरान बीस करोड़ के अफीम की खेती को नष्ट किया गया। इस दौरान शराब की कई भट्ठियों को भी ध्वस्त किया गया है।

Nishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, रोहतासTue, 4 Feb 2025 12:20 PM
share Share
Follow Us on
बिहार में कहां मिली 20 करोड़ की अफीम, SP-DSP समेत 500 पुलिस वालों ने डाली रेड

नशे के खिलाफ बिहार में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने करीब 20 करोड़ की अफीम की खेती को नष्ट किया है। बताया जा रहा है कि रोहतास जिले में बिहार- झारखंड के सीमा पर स्थित नौहट्टा थाना के बेलौजा सोनडीला पर एसपी रौशन कुमार के नेतृत्व मे बड़ी छापेमारी की गई। इस दौरान बीस करोड़ के अफीम की खेती को नष्ट किया गया। इस दौरान शराब की कई भट्ठियों को भी ध्वस्त किया गया है।

बताया जा रहा है कि एसपी-डीएसपी, 23 थानाध्यक्ष समेत करीब पांच सौ पुलिस बल छापामारी में शामिल थे। इतनी बड़ी संख्या में पुलिस की इस छापेमारी से हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस दौरान अफीम की खेती को नष्ट कर नशे पर जोरदार प्रहार किया है।

ये भी पढ़ें:चूल्हा-चौका से मना करने पर दो बहनों की पिटाई, रेप की भी कोशिश; बिहार में गुंडई
ये भी पढ़ें:VIDEO: बिहारी हर जगह छाए हुए हैं, सिकंदर से मिल बोले सोनू- टेंशन क्यों लेते हो…

कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रोहतास जिले के सुदूर सिंहपुर गांव में अफीम की यह खेती की जा रही है। इसके बाद पुलिस ने एक बड़ा ऑपरेशन चलाया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने पूरे इलाके को सीज कर दिया। ट्रैक्टर ला कर पुलिस ने पूरी फसल को नष्ट कर दिया। कहा जा रहा है कि अफीम की यह पूरी खेती 10 एकड़ में की गई थी।

10 एकड़ की अफीम की खेती की कीमत 20 करोड़ बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि फसल के पूरी तरह से तैयार होने के बाद इसकी कीमत और भी ज्यादा हो सकती है। खुले आसमान के नीचे अफीम की यह फसल लहलहा रही थी और अफीम की मोटी-मोटी गांठें लहरा रही थीं। हालांकि, अफीम की यह खेती किसने की थी अभी इसके बारे में पुलिस की तरफ से विशेष जानकारी नहीं दी गई है।

ये भी पढ़ें:नाक काटी और आंख फोड़ दी, चेहरे पर भी हमला: पति ने पत्नी को क्यों दी दर्दनाक मौत
ये भी पढ़ें:बिहार में शराब की घूंट पीकर हेडमास्टर मस्त, सरस्वती पूजा में खूब लगाए ठुमके
अगला लेखऐप पर पढ़ें