बिहार में पुलिस पर खतरनाक 'शनि'वार; आरा में हवलदार का गला रेता, कैमूर में DSP की कार को ट्रक ने ठोका

Dec 20, 2025 10:26 am ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

आरा में हवलदार की गला रेतकर हत्या कर दी गयी तो कैमूर के मोहनिया में डीएसपी मुख्यालय की कार में सामने से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें चार पुलिस कर्मी घायल हो गए।

बिहार में पुलिस पर खतरनाक 'शनि'वार; आरा में हवलदार का गला रेता, कैमूर में DSP की कार को ट्रक ने ठोका

बिहार में पुलिस वालों के लिए शनिवार खतरनाक साबित हो रहा है। आरा में झारखंड में पोस्टेड हवलदार की गला रेतकर हत्या कर दी गयी तो कैमूर के मोहनिया में डीएसपी मुख्यालय की कार में सामने से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें चार पुलिस कर्मी घायल हो गए। सुपौल में शराब माफिया ने पुलिस पर हमला कर दिया तो बाढ़ में लापता कन्हैया शर्मा का शव मिलने के बाद पहुंची पुलिस पर भीड़ ने हमला कर दिया।

कैमूर के मोहनियां में एनएच 319 पर शुक्लपिपरा गांव के पास शुक्रवार की देर रात मुख्यालय डीएसपी गजेंद्र कुमार की बोलेरो में एक ट्रक में जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में डीएसपी की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में मुख्यालय डीएसपी के साथ क्राइम सेक्शन के इंस्पेक्टर राजेश कुमार , चालक राजीव कुमार व करण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सभी पुलिसकर्मियों को अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए बीएचयू के ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक हरमन शुक्ला मौके पर पहुंचे। बताया जाता है कि डीएसपी मुख्यालय पटना से लौट रहे थे और ट्रक गलत दिशा में चल रहा था।

सुपौल में शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। एक दारोगा समेत चार जवान घायल हो गए। पुलिस नरमा टोला में अवैध शराब पर छापेमारी करने गई थी। कार्रवाई के दौरान शराब माफिया के समर्थकों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए पुलिस बलों को पीछे हटना पड़ा। सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक जवान की हालत गंभीर है। इस मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इधर बाढ़ में पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला किया जिसमें सात पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। पुलिस ने दस हिरासत में लिया है उनसे पूछताछ की जा रही है। कई दिनों से लापता कन्हैया शर्मा का शव मिलने के बाद लोग आक्रोशित हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस पर भीड़ ने हमला कर दिया।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
Hindi NewsBihar NewsBihar police dangerous Saturdays constable throat slit in Arrah DSP car hit by truck in Kaimur
;;;