Hindi NewsBihar NewsBihar Police arrested independent MP Pappu Yadav in an old case
बिहार पुलिस ने पप्पू यादव को गिरफ्तार किया, सांसद बोले- मैं ठीक नहीं हूं

बिहार पुलिस ने पप्पू यादव को गिरफ्तार किया, सांसद बोले- मैं ठीक नहीं हूं

संक्षेप:

पटना शहर के एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि यह 1995 का मामला है, जो पुरानी भारतीय दंड संहिता (IPC) के तहत दर्ज था और अब भारतीय न्याय संहिता (BNS) में परिवर्तित हो चुका है।

Feb 07, 2026 01:07 am ISTNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिहार पुलिस ने एक पुराने मामले में पूर्णिया निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पटना शहर के एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि यह 1995 का मामला है, जो पुरानी भारतीय दंड संहिता (IPC) के तहत दर्ज था और अब भारतीय न्याय संहिता (BNS) में परिवर्तित हो चुका है। इस केस में धारा 419, 420, 468, 448, 506 और 120बी लगाई गई हैं। यह मामला गर्दनीबाग थाने से संबंधित है। अदालत में मुकदमे की सुनवाई चल रही थी और सांसद को निर्धारित तारीख पर पेश होना था, लेकिन वे पेश नहीं हुए, इसलिए उन्हें इन धाराओं के तहत गिरफ्तार किया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:पूर्णिया एयरपोर्ट की फोर लेन कनेक्टिविटी : सीएम से समीक्षा बैठक का अनुरोध

गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव ने पत्रकारों से कहा, 'मैं ठीक नहीं हूं। मुझे नहीं पता मेरे साथ क्या होगा।' वहीं, एसपी सिटी भानु प्रताप सिंह ने कहा कि अदालत ने इस संबंध में आदेश जारी किया था। उन्होंने बताया कि पप्पू यादव को उनकी जरूरी दवाइयां उपलब्ध करा दी गई हैं, उनके केयरटेकर को उनके साथ भेजा गया है और अब उन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है, जिसके बाद उन्हें थाने ले जाया जाएगा।

मारे जाने की जताई आशंका

पप्पू यादव को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पटना में उनके आवास पर पहुंची थी। इस पर पप्पू यादव ने कहा, ‘मेरी लड़ाई न्याय को लेकर है और मुझे शंका है कि ये लोग मुझे मार सकते हैं। मैं सीधे यहां से कोर्ट जाऊंगा। मैं पुलिस स्टेशन नहीं जाऊंगा। अगर वे चाहें तो मुझे हाउस अरेस्ट कर सकते हैं... कोर्ट ने मुझे कल बुलाया है। पुलिस अपराधी की तरह सिविल ड्रेस में यहां आई। मुझे लगा कि वे मुझे मारने आए हैं। क्या यह किसी अपराधी का घर है? करीब 35 साल पहले एक केस दर्ज हुआ थी और पुलिस उसी केस के सिलसिले में मुझे गिरफ्तार करने आई थी।’

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।