Hindi NewsBihar Newsbihar police announced prize on sanjiv mukhiya neet paper leak mastermind
कहां छिपा है संजीव मुखिया, पता बताने पर इनाम का ऐलान; NEET पेपर लीक का है मास्टरमाइंड

कहां छिपा है संजीव मुखिया, पता बताने पर इनाम का ऐलान; NEET पेपर लीक का है मास्टरमाइंड

संक्षेप:

  • संजीव मुखिया को गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मी या गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले नागरिक या पुलिसकर्मी को तीन लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है। इनके साथ ही नालंदा जिले के सोहसराय के शुभम कुमार के विरुद्ध एक लाख रुपये और अरवल के राजकिशोर कुमार के विरुद्ध एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई है।

Apr 10, 2025 12:46 pm ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share Share
Follow Us on

चर्चित नीट पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया को ढूंढ पाने में पुलिस अब तक नाकाम रही है। अब बिहार पुलिस मुख्यालय ने परीक्षा पेपर लीक के सरगना संजीव कुमार सिंह उर्फ संजीव मुखिया सहित तीन लोगों पर इनाम घोषित किया है। ईओयू की अनुशंसा पर संजीव मुखिया को गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मी या गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले नागरिक या पुलिसकर्मी को तीन लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है। इनके साथ ही नालंदा जिले के सोहसराय के शुभम कुमार के विरुद्ध एक लाख रुपये और अरवल के राजकिशोर कुमार के विरुद्ध एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

संजीव मुखिया का नाम सिर्फ बिहार में नहीं बल्कि पूरे देश में चर्चित हो गया है। NEET पेपर लीक मामले में जांच टीम को संजीव मुखिया की काफी वक्त से तलाश है लेकिन वो कहां छिपा है यह किसी को नहीं मालूम। हालांकि, संजीव मुखिया को लेकर कभी यह कहा जाता है कि वो नेपाल में है तो कभी उसके भारत में होने की बात सामने आती है। लेकिन उसका सही-सही लोकेशन ट्रेस कर पाना अब तक टेढ़ी खीर बना हुआ है।

ये भी पढ़ें:बिहार में सिपाही की परीक्षा देने वाले 500 पर केस, AI ने पकड़ी धांधली
ये भी पढ़ें:ASI को धक्का दिया, धमकाया और पिस्टल छिनने का प्रयास; बिहार में पुलिस पर फिर हमला

जांच टीम नीट पेपर लीक मामले के सरगना कहे जाने वाले संजीव मुखिया के कई ठिकानों पर तलाशी कर चुकी है। हालांकि, संजीव मुखिया तो अब तक नहीं मिला है लेकिन यह जरुर पता चला है कि संजीव मुखिया ने अकूत संपत्ति जमा की है। संजीव मुखिया के बारे में कहा जाता है कि वो नालंदा जिले के एक कॉलेज में कार्यरत था। ईओयू यानी आर्थिक अपराध शाखा संजीव मुखिया को शिद्दत से तलाश रही है।

ये भी पढ़ें:बिहार में पकड़ौआ विवाह के लिए टीचर किडनैप, तलाश में जुटी पुलिस; मचा हड़कंप
ये भी पढ़ें:बिहार के आठ जिलों में 12 अप्रैल तक मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट, मौसम का हाल
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।