बिहार पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, मल्टी पोस्ट ईवीएम इसी महीने आएंगी; 24 घंटे होगी निगरानी

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

बिहार पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने मल्टी पोस्ट ईवीएम मंगा ली है, जो सभी जिलों में इसी महीने पहुंच जाएंगी। राज्य चुनाव आयुक्त ने सभी जिलों के डीएम को इनकी कड़ी निगरानी एवं भंडारण के निर्देश दिए हैं।

EVM

Bihar Panchayat Elections 2026: बिहार के इस साल के अंत में होने वाले पंचायत आम चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने तैयार तेज कर दी है। पंचायत चुनाव में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से मतदान कराया जाएगा। चुनाव आयोग द्वारा एस-3 मॉडल की मल्टी पोस्ट ईवीएम खरीदी जा रही हैं। ये ईवीएम इसी महीने (अप्रैल) सभी जिलों को उपलब्ध करा दी जाएंगी। फिर इन्हें कड़ी निगरानी में रखा जाएगा।

राज्य निर्वाचन आयुक्त दीपक प्रसाद मंगलवार को सभी जिलों के डीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि मल्टी पोस्ट ईवीएम का सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही उनकी 24 घंटे (24x7) सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाए।

चुनाव आयुक्त ने निर्देश दिया कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में एफएलसी (फर्स्ट लेवल चेकिंग) निर्धारित तिथि तक पूर्ण कर ससमय आयोग को भेज दी जाए। बिहार में पहली बार पंचायत चुनाव में मल्टी पोस्ट ईवीएम का प्रयोग किया जा रहा है। इसके लिए आयोग द्वारा मल्टी पोस्ट S-3 मॉडल ईवीएम की 32200 कंट्रोल यूनिट एवं 193200 बैलेट यूनिट की खरीद की जा रही है।

आयुक्त ने सभी डीएम को निर्देश दिया कि साल 2011 की जनगणना के अनुसार वार्ड वार जनसंख्या का सत्यापन कर वेबसाइट पर प्रविष्टि करें। प्रपत्र-एक (फॉर्म 1) में किसी प्रकार की त्रुटि ना रहे, इसके लिए अनुमंडल स्तर पर दोहरी जांच अनिवार्य रूप से की जाए।

संबंधित कार्यालयों के सूचना पट्ट पर निर्धारित तारीख से पहले प्रपत्र-1 का प्रकाशन करने का निर्देश दिया गया है। आयोग ने फॉर्म-1 पर प्राप्त दावा और आपत्तियों का निस्तारण नियमावली की समय सीमा में निष्पादित करने का भी निर्देश है। इस अवसर पर आयोग के सचिव मुकेश कुमार सिन्हा, संयुक्त निर्वाचन आयुक्त शंभु कुमार एवं अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

हर बूथ पर एक कंट्रोल यूनिट के साथ होगी 6 बैलेट यूनिट

मल्टी पोस्ट ईवीएम, सामान्य वोटिंग मशीन से थोड़ी अलग होती है। इसमें कंट्रोल यूनिट तो एक ही होती है, जबकि बैलेट यूनिट एक से अधिक होती है। बिहार पंचायत चुनाव के दौरान ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद के दो-दो यानी कुल 6 पदों पर एक साथ मतदान होगा। इसलिए हर बूथ पर 6 बैलेट यूनिट होगी। इसमें मतदाता मुखिया, पंच, सरपंच, वार्ड सदस्य, जिला परिषद सदस्य आदि को अलग-अलग बैलेट यूनिट में वोट कर सकेंगे। हालांकि, इनकी कंट्रोल यूनिट एक ही होगी। यानी कि सभी 6 बैलेट यूनिट का नियंत्रण वहां पर लगी एक ही कंट्रोल यूनिट से किया जाएगा।

नवंबर-दिसंबर में पंचायत चुनाव

बिहार में पंचायत चुनाव नवंबर और दिसंबर 2026 में होने की संभावना है। निर्वाचन आयोग इसकी पूरी तैयारी में जुटा हुआ है। पिछले दिनों आयोग ने सभी जिलों में डीएम को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) नियुक्त कर उन्हें जिम्मेदारी सौंप दी थी। वहीं, 27 अप्रैल तक सभी पंचायतों में प्रारूप का प्रकाशन कर दिया जाएगा। इसके बाद वोटर लिस्ट का काम शुरू हो जाएगा।

(हिन्दुस्तान ब्यूरो की रिपोर्ट के आधार पर)

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।