Hindi NewsBihar NewsBihar News One son missing, another tragic death chaos in Katihar Mukhia family
एक बेटा लापता, दूसरे की दर्दनाक मौत; कटिहार में मुखिया के घर मचा कोहराम

एक बेटा लापता, दूसरे की दर्दनाक मौत; कटिहार में मुखिया के घर मचा कोहराम

संक्षेप: किशु कुमार अपनी बाइक से अयोध्यागंज बाजार की ओर जा रहे थे, तभी धर्मशाला के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सिधी दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि किशु कुमार की मौत हो गई।

Thu, 16 Oct 2025 09:23 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, कटिहार
share Share
Follow Us on

बिहार के कटिहार में मुखिया के बेटे की दर्दनाक मौत हो गई मुखिया का एक बेटा लपता है और दूसरे की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया है। कुरसेला थाना क्षेत्र के अयोध्यागंज बाजार की घटना है। बुधवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में शाहपुर धर्मी पंचायत के मुखिया अरुण कुमार यादव के पुत्र किशु कुमार (28) की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पूरे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किशु कुमार अपनी बाइक से अयोध्यागंज बाजार की ओर जा रहे थे, तभी धर्मशाला के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सिधी दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि किशु कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्रभारी चिकित्सक डॉ. रितेश कुमार ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:मोकामा में 25 साल बाद महा-मुकाबला; अनंत सिंह से क्यों लड़ने जा रहे सूरजभान सिंह?
बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मुखिया अरुण यादव और उनके परिवार के सदस्य जैसे ही अस्पताल पहुंचे, वहां का माहौल गमगीन हो गया। मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि बेटा पांच मिनट पहले ही घर से यह कहकर निकला था कि तुरंत आते हैं। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार दल-बल के साथ पीएचसी पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव और पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। लोग मुखिया परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने उनके घर पहुंच रहे हैं।

ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव में योगी की एंट्री, आज दानापुर और सहरसा में करेंगे जनासभाएं
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव: RJD ने टिकट बंटवारे में एमवाई को दी तवज्जो, राजनीतिक परिवारों का भी

बताते चलें कि मृतक किशु तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था, जिसकी पिछले अप्रैल महीने में शादी हुई थी। पिछले 6 अक्टूबर से मुखिया का छोटा पुत्र निशु कुमार भी लापता चल रहा है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।