Hindi News बिहार Bihar News Live 28 Jan 2023: गृह मंत्री अमित शाह अब आगामी 25 फरवरी को बिहार आएंगे, 22 फरवरी को ही पटना आना था, दरभंगा में बीजेपी का मंथन

Bihar News Live 28 Jan 2023: गृह मंत्री अमित शाह अब आगामी 25 फरवरी को बिहार आएंगे, 22 फरवरी को ही पटना आना था, दरभंगा में बीजेपी का मंथन

Bihar News Live 28 January 2023: देश के गृह मंत्री अमित शाह अब आगामी 25 फरवरी को बिहार आएंगे। पहले उन्हें 22 फरवरी को ही पटना आना था। सीएम नीतीश कुमार की समाधान यात्रा आज खगड़िया जिले में है।

Bihar News Live 28 Jan 2023: गृह मंत्री अमित शाह अब आगामी 25 फरवरी को बिहार आएंगे, 22 फरवरी को ही पटना आना था, दरभंगा में बीजेपी का मंथन
bihar news live updates
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीPublished By: Jayesh JetawatEdited By: Sudhir Kumar
Sat, 28 Jan 2023 08:57 PM

Bihar News Live 28 January 2023: देश के गृह मंत्री अमित शाह अब आगामी 25 फरवरी को बिहार आएंगे। पहले उन्हें 22 फरवरी को ही पटना आना था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के तहत आज खगड़िया जिले का दौरा कर रहे हैं। दरभंगा में आज से बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक शुरू होने जा रही है। भागलपुर के मायागंज अस्पताल में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के भाई की मौत हो गई। परिजन ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया, जिसके बाद दो डॉक्टरों को सस्पेंड किया गया है। जेडीयू में जारी घमासान के बीच सीएम नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा में तनातनी और बढ़ गई है। बिहार में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। तापमान में खास परिवर्तन नहीं होगा। बिहार की हर छोटी-बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स यहां पढ़ें-

Sat, 28 Jan 2023 08:57 PM

जहानाबादः दो कारों के बीच सीधी भिड़ंत, बाल बाल बचे सभी यात्री

पटना गया राष्ट्रीय सड़क मार्ग एनएच-83 पर बाइक सवार को बचाने के क्रम में दो कारों के बीच सीधी टक्कर हो गयी। जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए । हादसे में एक कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार में सवार सभी लोग बाल बाल बच गए। घटना मखदुमपुर थाना क्षेत्र के मुस्सी गांव के समीप की है। 

Sat, 28 Jan 2023 08:56 PM

पटनाः अब 25 फरवरी को पटना आएंगे अमित शाह

देश के गृह मंत्री अमित शाह अब आगामी 25 फरवरी को बिहार आएंगे। पहले उन्हें 22 फरवरी को ही पटना आना था। गृह मंत्री ने इसकी सूचना बिहार भाजपा के नेताओं को दे दी है। 

Sat, 28 Jan 2023 07:09 PM

गोपालगंजः प्रशांत किशोर ने PM मोदी पर किया बड़ा हमला

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला किया है। पीके ने कहा है कि बिहार-यूपी में जनता उनका नाम तक नहीं जानती थी। उन्होंने पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि बिहार के विकास के लिए एक समीक्षा बैठक तक नहीं की। पीके ने लालू नीतीश पर भी कई आरोप लगाए।

पूरी खबर के  लिए यहां क्लिक करें- 

Sat, 28 Jan 2023 04:01 PM

पटनाः उपेंद्र कुशवाहा और नीतीश के बीच पप्पू यादव ने मारी इंट्री

बिहार के महागठबंधन सरकार में शामिल सत्ताधारी दल जदयू का अंदरूनी कलह  चरम पर है। एक तरफ उपेंद्र कुशवाहा तो दूसरी और नीतीश कुमार और अन्य जदयू नेता आमने-सामने हैं।  इस बीच जन अधिकार पार्टी के प्रमुख और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने ट्विटर के माध्यम से उपेंद्र कुशवाहा और नीतीश कुमार के बीच एंट्री मारी है।  यादव ने कहा है कि सत्ता में हिस्सेदारी के लिए बेटे का नाम पर कसम खाना बहुत शर्मनाक है। 

पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें- 

Sat, 28 Jan 2023 03:58 PM

पटनाः कोई बहू-बेटी पर बुरी नज़र रखे तो मार दो गोलीः पप्पू यादव

जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव  एक बार फिर अपने गैर कानूनी और विवादित बयान को लेकर  चर्चा में हैं। पप्पू यादव ने कहा कि महिलाओं और बहू बेटियों के साथ छेड़खानी या दुष्कर्म जैसी वारदात को अंजाम देने वालों को गोली मार देनी चाहिए। उन्होंने इसके लिए 2 लाख इनाम की भी घोषणा की है।

पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें- 

Sat, 28 Jan 2023 02:09 PM

बिहार में फिर बढ़ रही ठंड, पटना-गया समेत कई जिलों में गिरा तापमान

बिहार के मौसम में ठंड फिर बढ़ने लगी है। बीते 24 घंटे के भीतर पटना, गया, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार सुबह भी कई इलाकों में सर्द हवा चलने से ठंड का एहसास हुआ। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अभी बिहार में शीतलहर का एक और चक्र आने की संभावना है। अगले दो दिनों के भीतर राज्य में एक बार फिर कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होगा। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

Sat, 28 Jan 2023 01:56 PM

चिराग पासवान का आरोप- बिजली दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव घोटाले की तैयारी

लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने राज्य सरकार पर बिजली महंगी के माध्यम से आम लोगों की परेशानी बढ़ाने की साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बिजली की कीमत में 40 फीसदी की बढ़ोतरी का प्रस्ताव देकर बड़ा घोटाले की तैयारी में है। जिस आदमी को 1071 रुपये में 152 यूनिट बिजली मिल रही है, उससे 1654 रुपये देने होंगे।
 

Sat, 28 Jan 2023 01:55 PM

हाइटेशन तार टूटने से दो घंटे देर से आई बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस

25 हजार वोल्ट की हाइटेशन तार टूटने से शनिवार को दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति सुपर फास्ट एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर जंक्शन पर दो घंटे देर से पहुची। घटना दरभंगा के पास रामभद्रपुर में घटना घटी। इससे बिहार संपर्क क्रांति सुपर फास्ट एक्सप्रेस डेढ़ घंटे तक रुकी रही। यह ट्रेन मुजफ्फरपुर जंक्शन पर सुबह सवा दस बजे के बदले दोपहर सवा 12 बजे पहुंची। इससे नई दिल्ली जाने वाले सैकड़ों यात्री परेशान रहे।
 

Sat, 28 Jan 2023 01:20 PM

पूर्व CM मांझी की तेजस्वी के सामने शराबबंदी खत्म करने की मांग, कहा- 10 गुना बढ़ जाएगा पर्यटन, यूपी-झारखंड चले जाते हैं पर्यटक

बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने एक बार फिर से बिहार में शराबबंदी कानून को खत्म करने की मांग कर डाली। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के सामने उन्होने कहा कि शराबबंदी हटने से राज्य के पर्यटन में 10 गुना बढ़ोतरी होगी। बोधगया अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल कहने से नहीं, बल्कि विदेशी मेहमानों को खाने-पीने के चीजों को प्रबंध करने से अंतरराष्ट्रीय स्थल कहलाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री मांझी ने ये बातें बोधगा के कालचक्र मैदान में तीन दिवसीय बौद्ध महोत्सव कार्यक्रम के शुभारंभ के मौके पर कहीं। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Sat, 28 Jan 2023 12:52 PM

सहरसा : घर में सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या

सहरसा जिले के बख्तियारपुर में सलखुआ थाना अंतर्गत गौसपुर गांव में बीती देर रात घर में पत्नी व बच्चों के साथ सो रहे एक 39 वर्षीय किसान की गोली मार हत्या कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की छानबीन शुरू कर दिया है। मृतक की पत्नी ने गांव के ही पिता - पुत्र पर हत्या का आरोप लगाया है। 
 

Sat, 28 Jan 2023 12:44 PM

चिराग पासवान का नीतीश पर तंज, कहा- जदयू में अब बचा ही क्या है, जिस पार्टी का वर्तमान नहीं उसका भविष्य क्या होगा?

जदयू में चल रहे सियासी घमासान के बीच लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होने कहा कि अब जदयू में बचा ही क्या है। जिस दल का नेता दूसरे दल के नेता को अपना उत्तराधिकारी मान ले तो उसका अस्तित्व बचता कहां है। नीतीश कुमार ने तो कबूल कर ही लिया है कि उनके बाद सीएम पद के लिए दूसरे दल का नेता उत्तराधिकारी होगा। चिराग ने कहा कि जिस दल का कोई भविष्य ही नहीं है उसका वर्तमान क्या होगा। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Sat, 28 Jan 2023 12:22 PM

खगड़िया में विकास कार्यों का जायजा ले रहे सीएम नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के तहत आज खगड़िया जिले के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री अलौली प्रखंड का दौरा कर रहे हैं। कामाथान में उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया और जीविका दीदियों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

Sat, 28 Jan 2023 12:16 PM

नीतीश ने विपक्ष को साथ लाने की उम्मीद नहीं छोड़ी, देश यात्रा पर अपडेट

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बीजेपी विरोधी सभी विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने की उम्मीद अभी नहीं छोड़ी है। वे इंतजार कर रहे हैं कि सभी पार्टियां एक साथ बैठे और फिर मोर्चेबंदी पर चर्चा करें। इसके लिए आने वाले दिनों में सीएम नीतीश देश यात्रा पर निकलने वाले हैं। बता दें कि पिछले साल शुरू हुई नीतीश की विपक्षी एकजुटता की मुहिम फिलहाल ठंडे बस्ते में है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

Sat, 28 Jan 2023 11:53 AM

औरंगाबाद में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई में 162 आईईडी बरामद

बिहार के औरंगाबाद में नक्सलियों के खिलाफ सघन अभियान में 162 IED बरामद किए गए हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगाए गए हथियार और गोला-बारूद बरामद करने का अभियान जारी है। सीआरपीएफ ने कहा कि औरंगाबाद में 13 IED नष्ट किए और पास की एक गुफा से एक-एक किलो वजन के 149 IED बरामद कर नष्ट कर दिए गए हैं।

Sat, 28 Jan 2023 11:41 AM

CM की कुर्सी बचाने के लिए नीतीश ने रखी महागठबंधन की नींव, प्रशांत किशोर ने किया दिल्ली वाली डील का खुलासा

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार महागठबंधन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होने कहा कि उन्होंने कहा कि मार्च 2022 में ही दिल्ली में नीतीश कुमार ने मुझे बताया था कि महागठबंधन बनाने जा रहे हैं। और शामिल होने के लिए आग्रह भी किया था। उनका मानना था कि यदि वे बीजेपी के साथ रहते हैं तो 2024 में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद सबसे पहले बीजेपी उन्हें हटाकर देगी। और बीजेपी का सीएम बना देगी। अपनी कुर्सी सुरक्षित रखने के लिए उन्होने महागठबंधन की नींव रखी। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Sat, 28 Jan 2023 11:22 AM

सीएम नीतीश पहुंचे खगड़िया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के तहत खगड़िया पहुंच गए हैं। पटना से हेलिकॉप्टर के जरिए वे अलौली पहुंचे हैं।

Sat, 28 Jan 2023 11:19 AM

गोपालगंज में क्रिकेट के विवाद में युवक की हत्या, पथराव के बाद तनाव

गोपालगंज जिले में क्रिकेट खेल के दौरान हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। चार दिन बाद युवक अंकित ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। शनिवार सुबह सड़क पर शव लेकर प्रदर्शन कर रहे परिजन पर दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया। इसके बाद मौके पर तनाव हो गया। पथरावर में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पुलिस द्वारा हवाई फायरिंग किए जाने की भी खबर है। मामला बसडीहा गांव का है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

Sat, 28 Jan 2023 11:10 AM

वैशाली : शौच करने गए युवक की डूबने से मौत

वैशाली जिले के बेलसर सहायक थाने के मनोरा चौर में एक अधेड़ की डूबने से मौत होगई। घटना आज सुबह की बताई जा रही है। अधेड़ शौच के लिए सुबह घर से निकला था। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई है।

Sat, 28 Jan 2023 10:57 AM

औरंगाबाद में आज से तीन दिन सूर्य महोत्सव का आय़ोजन, तेजस्वी करेंगे उद्घाटन

औरंगाबाद में बिहार सरकार आज से तीन दिवसीय सूर्य महोत्सव का आयोजन करने जा रही है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव इसका उद्घाटन करेंगे। 30 जनवरी तक चलने वाले इस महोत्सव में बॉलीवुड के जाने माने सिंगर प्रस्तुतियां देंगे। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होगा।
 

Sat, 28 Jan 2023 10:53 AM

भागलपुर: आम में आने लगे मंजर, किसानों के खिल उठे चेहरे, इस बार होगी बंपर पैदावार

आम के पेड़ में मंजर आने लगे हैं। मंजर देख किसानों के चेहरों पर खुशी है। किसान और कृषि विभाग के अधिकारियों का मानना है कि फलन के सायकल के अनुसार, इस बार आम का मंजर ठीक रहेगा और उत्पादन भी ज्यादा होगा। उद्यान विभाग के अधिकारी तो यहां तक बता रहे हैं कि पिछले साल की तुलना में आम का फलन या उत्पादन तीगुना हो जाएगा। अगर मौसम प्रतिकूल नहीं हुआ और ज्यादा बारिश और ओलावृष्टि नहीं हुई तो आम का जिले में रिकॉर्ड उत्पादन होगा।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें