Hindi News बिहार Bihar News Live 27 Jan 2023: पटना में विसर्जन जुलूस में चली गोली, एक की मौत नीतीश कैबिनेट की 21 एजेंडों पर मुहर,

Bihar News Live 27 Jan 2023: पटना में विसर्जन जुलूस में चली गोली, एक की मौत नीतीश कैबिनेट की 21 एजेंडों पर मुहर,

Bihar News Live 27 Jan 2023: पटना में विसर्जन जुलूस में चली गोली जिसमें एक की मौत हो गई। नीतीश कैबिनेट में 21 एजेंडों पर मुहर लगी है। उपेंद्र कुशवाहा ने फिर से सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है।

Bihar News Live 27 Jan 2023: पटना में विसर्जन जुलूस में चली गोली, एक की मौत नीतीश कैबिनेट की 21 एजेंडों पर मुहर,
bihar news live updates
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीPublished By: Jayesh JetawatEdited By: Sudhir Kumar
Fri, 27 Jan 2023 09:22 PM

Bihar News Live 27 January 2023: बिहार की राजधानी पटना में सरस्वती प्रतिमा विर्जन के दौरान एक युवक की मौत हो गई। बताया गया है कि उसकी मौत गोली लगने से हुई।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट की बैठक में 21 एजेंडों पर मुहर लगी है। राज्य कैबिनेट ने विभिन्न विभागों में 321 नए पदों के सृजन की स्वीकृति दी है। जेडीयू में बगावत पर उतरे उपेंद्र कुशवाहा ने एक बार फिर सीएम नीतीश पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाए कि जब-जब जेडीयू कमजोर हुई, तब-तब उन्हें बुलाया गया। अब कह रहे हैं कि जब मन है आए और चले गए। उन्होंने जेडीयू छोड़ने की बात से इनकार कर दिया है। जेडीयू ने कांग्रेस का भारत जोड़ो यात्रा का निमंत्रण ठुकरा दिया है। बिहार में कड़ाके की ठंड पर फिलहाल ब्रेक लगा हुआ है। आज मौसम साफ रहने का अनुमान है। बिहार की हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स यहां पढ़ें-

Fri, 27 Jan 2023 09:22 PM

पटनाः विसर्जन जुलूस में चली गोली, एक की मौत

बिहार की राजधानी पटना से बड़ी घटना की खबर है। गांधी मैदान में सरस्वती प्रतिमा विर्जन के दौरान एक युवक की मौत हो गई। बताया गया है कि उसकी मौत गोली लगन से हुई है। प्रतिमा विसर्जन के मौके पर समितियों की ओर से जुलूस निकाला गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर गोली चल गई।

Fri, 27 Jan 2023 07:17 PM

छपराः उत्पाद टीम पर हमला

छपरा में जलालपुर थाना क्षेत्र के मंगोलपुर की नट बस्ती में शराब बरामदगी के लिए छापेमारी को गयी उत्पाद पुलिस पर हमला कर दिया गया। गांव की  एक महिला ने जवान की राइफल छीन तान दी।  शराब का धंधा छोड़ने के बावजूद परेशान करने का महिला का उत्पाद पुलिस पर आरोप लगाया।  रोड़ेबाजी कर उत्पाद विभाग के वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

Fri, 27 Jan 2023 05:24 PM

खगड़िया : ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत

खगड़िया रेलवे स्टेशन के पश्चिमी यार्ड  में शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आनंद विहार ट्रेन की चपेट में आने से शहर के कमलपुर वार्ड 18 के 57 वर्षीय तेजनारायण प्रसाद की मौत हो गई। इधर जीआरपी थानाध्यक्ष सुमन प्रसाद सिंह ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Fri, 27 Jan 2023 05:23 PM

पटनाः नीतीश कुमार के लिए उनके ये करीबी बन चुके हैं मुसीबत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा नई मुसीबत बन गए हैं। कुशवाहा से पहले नेता नहीं है जो करीब रहते हुए नीतीश कुमार के लिए मुसीबत बने।  इससे पहले जीतन राम मांझी, आरसीपी सिंह और प्रशांत किशोर नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोला। जीतन राम मांझी तो कुछ दिनों के बाद मान गए। लेकिन पीके, और आरसीपी की बगावत जारी है। पूर्व जदयू अध्यक्ष शरद यादव के साथ भी ऐसा ही हुआ।  इस बीच उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश के लिए नई मुश्किल खड़ी कर दी है।

पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें- 

Fri, 27 Jan 2023 04:39 PM

बेगूसरायः जनेऊ मे चली गोली, तीन घायल

जनेऊ में गीत-संगीत के दौरान  फायरिंग में तीन बच्चे घायल हो गये। इनमें एक की हालत गंभीर बतायी गयी। जबकि दो बच्चे  मामूली रूप से जख्मी थे जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना पहसारा गांव की है। थानाध्यक्ष परशुराम ने बताया कि घायलों में से एक बच्चे का इलाज सदर अस्पताल में हो रहा है।

Fri, 27 Jan 2023 02:14 PM

नीतीश कैबिनेट की बैठक में 21 एजेंडों पर लगी मुहर

राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज, सदर और अनुमंडल अस्पतालों में मरीजों के वस्त्रों की आपूर्ति, उसकी धुलाई तथा भवनों की साफ-सफाई जीविका दीदी करेंगी। राज्य कैबिनेट ने इसकी सहमति दी। राज्य के 10 शहरों के प्लानिंग एरिया की स्वीकृति दी गई। इन शहरों में अरवल, सुपौल, सोनपुर, शेखपुरा, बांका, गोपालगंज, जहानाबाद, मधेपुरा, नवादा और भागलपुर शामिल है। विभिन्न विभागों में 321 नए पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई।
 

Fri, 27 Jan 2023 02:06 PM

उपेंद्र कुशवाहा जेडीयू छोड़कर नहीं जा रहे, खुलकर बताया नीतीश से क्या है नाराजगी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से तकरार के बीच जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी छोड़ने की बात से इनकार कर दिया है। उनके कई दिनों से बीजेपी में जाने की अटकल चल रही थी, जिसे उन्होंने खारिज कर दिया। कुशवाहा ने शुक्रवार को अपने घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलकर बताया कि वे सीएम नीतीश से नाराज क्यों हैं। साथ ही पार्टी में जारी मौजूदा घमासान पर वे आगे क्या चाहते हैं। हालांकि, कुशवाहा के तेवर से यह नहीं लग रहा कि वे अब रुकने वाले हैं। आगे भी वे अपनी बयानबाजी जारी रखने वाले हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

Fri, 27 Jan 2023 01:47 PM

नरकटियागंज : निजी क्लिनिक में इलाज कराने गई महिला की मौत

पश्चिमी चंपारण जिले के नरकटियागंज स्थित एक निजी क्लिनिक में महिली का मौत के बाद हंगामा हो गया। गैस की शिकायत पर महिला को क्लिनिक में भर्ती कराया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। परिजन ने हंगामा कर दिया तो डॉक्टर भाग गया। पुलिस ने कंपाउंटर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर की फर्जी डिग्री बताकर कंपाउंडर इलाज कर रहा था।

Fri, 27 Jan 2023 01:26 PM

बगहा: शराब छापेमारी करने पहुंची टीम की नाव दलदल में फंसी, आरोपी फरार

पश्चिमी चंपारण जिले में सरेया मन से सटे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर उत्पाद विभाग समेत पुलिस टीम ने बीती शाम को एक साथ छापेमारी की। मझरिया और मलाही बलुआ के बीच यह अवैध शराब का अड्डा था। छापेमारी के दौरान पुलिस की नाव दलदल मे फंस गई, जिसके कारण सभी धंधेबाज फरार होने मे सफल हो गए। थानाध्यक्ष प्रणय कुमार ने बताया कि तीन पर  एफआईआर की गई है । धंधेबाज लखु चौधरी, शिवनाथ चौधरी व मनमोहन चौधरी को नामजद बनाया गया है । जो सरेया मलाही का रहने वाला है  । वही अवैध शराब अड्डे से 18 पीस टीन का ड्राम समेत अन्य समान पुलिस ने बरामद किया है । वही दो हजार आठ सौ लीटर अधर्निर्मित देशी अवैध शराब को नष्ट किया गया ।

Fri, 27 Jan 2023 01:22 PM

छुट्टी के बाद बच्चा नहीं पहुंचा घर, ढूंढते परिजनों को स्कूल की टंकी में शव; साजिश का जताया शक

पूर्वी चंपारण के आदापुर के माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर के रेन वाटर टंकी में डूबने से एक तीसरे कक्षा के छात्र की मौत हो गई है। घटना बुधवार शाम की है। जानकारी के मुताबिक, तीसरे कक्षा का छात्र पूर्जित कुमार की मौत स्कूल के टंकी में डूबकर हो गई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को घंटों तक विद्यालय में हंगामा किया

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Fri, 27 Jan 2023 01:16 PM

नीतीश ने ही बहस शुरू की, मुझे दो साल में एक फोन तक नहीं किया: कुशवाहा खूब बरसे

जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर फिर से हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश उन्हें मीडिया और सार्वजनिक तौर पर बयान देने से मना कर रहे हैं, मगर खुद सीएम ने इसकी शुरुआत की है। कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार ने उनसे दो सालों में एक बार भी फोन करके नहीं बुलाया। जब जरूरत पड़ी हर बार वे ही गए या सामने से फोन किया। उन्होंने कहा कि जेडीयू कमजोर हो रही है, इसे बचाने के लिए बैठकर बात करनी जरूरी है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

Fri, 27 Jan 2023 12:36 PM

पूर्णिया के गुलाब बाग में पाट व्यवसाई भवन में लगी आग

 र्णिया के गुलाब बाग पाट व्यवसाई भवन में अभी अचानक आग लग गई है। आग लगने के बाद अफरा-तफरी का माहौल है। फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दे दी गई है। मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुट गई है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
 

Fri, 27 Jan 2023 12:34 PM

KCR फिर कर रहे बड़ा जुटान, इस बार नीतीश और तेजस्वी को भी बुलाया

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव यानी केसीआर फिर बड़ा जुटान करने जा रहे हैं। हैदराबाद में नए सचिवालय के उद्घाटन कार्यक्रम में उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को भी आमंत्रित किया है। यह कार्यक्रम 17 फरवरी को होना प्रस्तावित है। हालांकि, सीएम नीतीश इसमें शामिल होंगे या नहीं, इसपर संशय बरकरार है। पिछले दिनों तेलंगाना के खम्मम में आयोजित केसीआर की रैली में नीतीश कुमार को केसीआर ने नहीं बुलाया था, जबकि अरविंद केजरीवाल, पिनरई विजयन, अखिलेश यादव सरीखे नेता उसमें शामिल हुए थे। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

 

Fri, 27 Jan 2023 12:33 PM

आरा में 86 लोगों को काटने वाले पागल कुत्ते का अंत, गुस्साए लोगों ने लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला

बिहार के आरा में पागल कुत्ते के आतंक का अंत हो गया है। सड़क पर घूम-घूमकर कुत्ते ने 80 से ज्यादा लोगों को काटा था। जिसके बाद से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश था। और इलाके में कुत्ते की दहशत थी। जिसके बाद लोगों ने खुद ही पागल कुत्ते को लाठी-डंडों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया है। कुत्ते के हमले में जख्मी हुए लोगों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Fri, 27 Jan 2023 12:13 PM

मुंगेर: अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए की तीन राउंड फायरिंग

मुंगेर के सफियासराय ओपी क्षेत्र अंतर्गत इंद्ररुक पूर्वी पंचायत मे रंगदारी नहीं मिलने पर अपराधियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से 3 राउंड फायरिंग की और घर पर गाली गलौज की। घटना 25 जनवरी रात की है। अपराधियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Fri, 27 Jan 2023 12:04 PM

तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान, कहा- नीतीश से कभी हाथ नहीं मिलाएगी बीजेपी, अब भरोसे के लायक नहीं

बिहार में चल रहे सियासी घमासान के बीच बीजेपी ने बड़ा ऐलान किया है। पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि अब NDA में नीतीश कुमार की नो एंट्री है। और अब भविष्य में कभी भी बीजेपी नीतीश कुमार से हाथ नहीं मिलाएगी। तारकिशोर ने कहा कि बीजेपी ने हमेशा नीतीश को नेतृत्व का अवसर दिया है। लेकिन उन्होने विश्वनीयता को खो दिया है। और अब उनकी पॉलिटिकल क्रेडिबिलिटी भी खत्म हो गई है। बिहार की जनता ने कई बार उनको जो जनादेश दिया था। उस पर वो खरे नहीं उतरे।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Fri, 27 Jan 2023 11:59 AM

अगलगी की घटना में निजी विद्यालय जलकर राख

पूर्वी चंपारण में पहाड़पुर थाना क्षेत्र के पश्चिमी सरेया पंचायत के वार्ड नंबर बारवा टोला कारखाना मंदिर के पास स्थित एक निजी विद्यालय में गुरुवार की रात अचानक आग लगने से पूरा विद्यालय जलकर राख हो गया। टाट के दिवाल के ऊपर अल्बेस्ट्स रख वर्ग एक से छह तक विद्यालय चलता था। 

Fri, 27 Jan 2023 11:15 AM

अब क्या कहने वाले हैं उपेंद्र कुशवाहा, नीतीश से तल्खी के बीच बुलाई PC

जेडीयू में जारी घमासान के बीच उपेंद्र कुशवाहा ने शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। इस दौरान वे उनको लेकर हो रही बयानबाजी पर अपने विचार रख सकते हैं। दो दिन पहले भी उन्होंने मीडिया से बातचीत में खुद को नीतीश कुमार का वफादार बताया था, लेकिन जेडीयू नेताओं पर उन्हें साइडलाइन करने की साजिश रचने का आरोप भी लगाया। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

Fri, 27 Jan 2023 11:01 AM

लखीसराय: कुश्ती दंगल के दौरान गई पहलवान की जान

लखीसराय में एक पहलवान की कुश्ती खेलने के दौरान जान चली गई। जिले के मेदन चौकी थाना इलाके के हुसैना गांव में सरस्वती पूजा के मौके पर दंगल का आयोजन किया गया। इसमें राज्यभर से पहलवान कुश्ती खेलने के लिए पहुंचे। इस दौरान एक मुकाबले में मोकामा के पहलवान त्रिपुरारी कुमार की मौत हो गई। पटखनी देने के बाद गिरा पहलवान फिर उठ नहीं पाया। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

Fri, 27 Jan 2023 10:42 AM

वैशाली : मंदिर के पास पेड़ से लटका मिला युवक का शव

वैशाली जिले में महनार थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव में बजरंगबली मंदिर के निकट आज सुबह एक युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। युवक की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पहचान करवाने और आगे की कार्रवाई में जुटी है।