Hindi NewsBihar NewsBihar News BJP ex MP Hari Manjhi emotional post on his ticket denial JDU Manjhi LJP NDA
पहले जदयू, फिर हम, अब लोजपा; फिर बेटिकट होने की खबर पर BJP के हरि मांझी का भावुक पोस्ट आया

पहले जदयू, फिर हम, अब लोजपा; फिर बेटिकट होने की खबर पर BJP के हरि मांझी का भावुक पोस्ट आया

संक्षेप: Bihar Election: बिहार चुनाव में बोधगया से टिकट नहीं मिलने की खबर से बीजेपी नेता हरि मांझी ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट किया है। उन्होंने नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत बीजेपी के बड़े नेताओं को टैग भी किया है।

Sun, 12 Oct 2025 12:44 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एनडीए में सीट शेयरिंग की अंतिम तस्वीर अभी सामने नहीं आई है। इस बीच गया के पूर्व सांसद और बीजेपी नेता हरि मांझी का एक भावुक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है। हरि मांझी ने बोधगया सीट पर टिकट नहीं मिलने की संभावना पर बड़ी बयान दिया है। मांझी 2014 में गया के सांसद बने लेकिन, 2019 में यह सीट जेडीयू के खाते में चली गई। 2024 में यह लोकसभा सीट जीतनराम मांझी ने मांग ली। इस विधानसभा चुनाव में बोधगया की सीट लोजपा के खाते में जाने की बात सामने आ रही है। हरि मांझी ने नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, दिलीप जायसवाल समेत कई नेताओं को टैग किया है। 2020 में बोधगया विधानसभा सीट पर मात्र चार हजार वोट से राजद के सर्वजीत कुमार से हारे थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हरि मंझी ने लिखा है, " मुझे सूचना प्राप्त हुई की बोधगया विधानसभा सीट इस बार एनडीए गठबंधन में लोजपा के खाते में जा रही है। यह गठबंधन की सामूहिक रणनीति और संगठन के निर्णय का परिणाम है, जिसका मैं पूर्ण सम्मान करता हूँ।मुझे याद है कि 2019 में जब गया जी संसदीय सीट जदयू के हिस्से में आई थी, तब भी मैंने तन, मन और लगन से पार्टी के लिए कार्य किया और उस सीट को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी जब हम पार्टी को यह सीट मिली, तब भी मैंने उसी समर्पण के साथ पार्टी के पक्ष में कार्य किया और विजयी होने में योगदान दिया।"

ये भी पढ़ें:तेजस्वी दिल्ली गए; सोम या मंगल तक RJD में शामिल होंगे सूरजभान; मोकामा से बीवी
Bihar Exit Polls, बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

हरि मांझी आगे लिखते हैं, "आज जब बोधगया विधानसभा सीट मुझे नहीं मिल रही तब भी मेरा संकल्प वही है,मैं संगठन और पार्टी के आदेश को सर्वोपरि मानते हुए एक कर्मठ और अनुशासित कार्यकर्ता की तरह मैदान में रहूँगा। मेरा उद्देश्य केवल टिकट पाना नहीं है, बल्कि पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना और विजय पताका फहराना है।मुझे गर्व है कि मैं पार्टी का वफ़ादार सिपाही था, हूँ और हमेशा रहूँगा। बोधगया की धरती पर एनडीए की विजय श्री अवश्य स्थापित होगी - यही मेरा संकल्प है, यही मेरी प्रतिबद्धता है। जय बिहार।"

ये भी पढ़ें:मुकेश सहनी महागठबंधन से बाहर? VIP के नए पोस्टर से तेजस्वी कैंप में टूट के संकेत

जानकारी के मुताबिक इस बार हरि मांझी बोधगया से लड़ने की पूरी तैयारी में थे। 2019 में उन्हें गया लोकसभा का टिकट नहीं मिला तो 2020 में बोधगया विधानसभा लड़ाया गया था। हरि मांझी को राजद के सर्वजीत कुमार ने चार हजार वोटों से हरा दिया था। उन्हें उम्मीद थी कि पार्टी उन्हें 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ाएगी पर टिकट मांझी ले गए। इस बाद उनकी उम्मीदें बोधगया विधानसभा पर टिकी थीं।

ये भी पढ़ें:अटूट हैं, महागठबंधन सरकार बनाएंगे; टूट की अटकलों पर मुकेश सहनी की सफाई
ये भी पढ़ें:मुकेश सहनी पर महागठबंधन का प्लान B? तेजस्वी यादव से मिल लिए पान नेता आईपी गुप्ता
Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar chunav voting, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।