Hindi NewsBihar NewsBihar new Chief Secretary Pratyaya Amrit took charge Amritlal Meena took over the chair
बिहार के नए मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने संभाला पदभार; अमृतलाल मीणा ने कुर्सी पर बैठाया

बिहार के नए मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने संभाला पदभार; अमृतलाल मीणा ने कुर्सी पर बैठाया

संक्षेप:

1991 बैच के आईएएस प्रत्यय अमृत ने रविवार को बिहार के नए मुख्य सचिव के तौर पर पदभार ग्रहण किया। उन्हें निवर्तमान सीएस अमृत मीणा ने कुर्सी पर बैठाया और शुभकामनाएं दीं। इससे पहले वे विकास आयुक्त और स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव का कार्य संभाल रहे थे।

Sun, 31 Aug 2025 09:23 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार के नये मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने रविवार की देर शाम पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने स्वयं उन्हें उनकी कुर्सी पर बैठाया। साथ ही उन्होंने शुभकामनाएं भी दीं। मौके पर दोनों पदाधिकारियों के परिवार के सदस्य समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे। प्रत्यय अमृत 1991 बैच के आईएएस पदाधिकारी हैं। इससे पहले वह विकास आयुक्त और स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव का कार्य संभाल रहे थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके पहले अमृत लाल मीणा के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन मुख्य सचिवालय के सभागार में किया गया। इस मौके पर मीणा की जीवनी पर एक वीडियो भी दिखाया गया, जिसमें बताया गया है कि वे राजस्थान के करौली जिले के रहने वाले हैं। वर्ष 1989 बैच के आईएएस मीणा का जन्म बहुत ही साधारण परिवार हुआ था। बचपन से वह मेधावी रहे हैं। अपनी मेहनत और ईमानदारी के बल पर वह मुख्य सचिव के पद तक गये।

उन्हें उनके कार्यकाल में तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। विदाई समारोह में भावुक क्षण भी आये। मौके पर डीजीपी विनय कुमार, वरिष्ठ आईएएस हरजोत कौर, मिहिर कुमार सिंह, एन विजया लक्ष्मी, वंदना प्रेयषी, लोकेश कुमार सिंह, एच श्रीनिवास आदि ने अमृत लाल मीणा की कार्यशैली और उनके व्यक्तित्व पर अपने विचार रखे।

बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:सरकारी अस्पतालों में 1 मिनट में होगा इलाज, एसीएस प्रत्यय अमृत ने किया टाइट
ये भी पढ़ें:एक्टिंग लाइक ए चीट मिनिस्टर, नीतीश कुमार पर तेजस्वी की जुबान फिर बहकी

उन्हें और उनकी पत्नी को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। विदाई समारोह में विकास आयुक्त एस सिद्धार्थ, अमृत लाल मीणा की पत्नी बर्फी मीणा, प्रत्यय अमृत की पत्नी रत्ना अमृत मौजूद आदि की मौजूदगी रहीं। वहीं, वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रमंडलीय आयुक्त और जिलाधिकारी विदाई समारोह से जुड़े हुए थे।