Hindi NewsBihar Newsbihar munger district become new hub of brown sugar minor boys are drug peddler
हथियारों की मंडी में 'सफेद जहर' का तड़का, किशोर बने कुरियर; यह जिला ब्राउन शुगर का नया हब

हथियारों की मंडी में 'सफेद जहर' का तड़का, किशोर बने कुरियर; यह जिला ब्राउन शुगर का नया हब

संक्षेप:

हथियारों के साथ अब ‘सफेद जहर’ का तड़का जुड़ गया है, जिसने न सिर्फ कानून-व्यवस्था बल्कि स्थानीय युवाओं के भविष्य को भी गंभीर संकट में डाल दिया है। ऐसे में अपराध के नए चेहरे एवं ग्राफ चिंता बढ़ा दी है।

Feb 06, 2026 09:14 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान, गौरव मिश्रा, मुंगेर
share Share
Follow Us on

ऐतिहासिक विरासत और योग नगरी के रूप में पहचान रखने वाले बिहार के मुंगेर जिले में एक बार फिर अपराध की काली परछाईं में घिरता नजर आ रहा है। अवैध हथियार निर्माण के लिए देशभर में कुख्यात यह जिला अब नशीले पदार्थों की तस्करी का नया ठिकाना बनता जा रहा है। हथियारों की मंडी में अब नशे की घुसपैठ हो गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हथियारों के साथ अब ‘सफेद जहर’ का तड़का जुड़ गया है, जिसने न सिर्फ कानून-व्यवस्था बल्कि स्थानीय युवाओं के भविष्य को भी गंभीर संकट में डाल दिया है। ऐसे में अपराध के नए चेहरे एवं ग्राफ चिंता बढ़ा दी है। वर्ष- 2025-26 के आंकड़े बताते हैं कि, पुलिस की सख्ती के बावजूद अपराधियों ने तस्करी के नए रास्ते और नए तरीके इजाद कर लिए हैं। अब तस्करों के द्वारा हथियार तस्करी के पुराने रूट का इस्तेमाल ड्रग पेडलिंग के लिए किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:बिहार में पेंटावेलेंट वैक्सीन लगने के बाद बच्ची की मौत, परिजनों का हंगामा

पुलिस-प्रशासन का दावा

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तारियों में बढ़ोतरी हुई है और निगरानी बढ़ाई गई है। बावजूद इसके आम जनता में पुलिस के प्रति भरोसे की कमी साफ झलकती है। लोगों का कहना है कि, सूचना देने के बाद भी कई बार पुलिस समय पर नहीं पहुंचती, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद रहते हैं। वहीं, दुर्गम दियारा इलाका आज भी पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है।

बिक रहा सफेद जहर

शहर के कासिम बाजार और कोतवाली थाना क्षेत्र के कुछ इलाके अब ‘नशा जोन’ के रूप में पहचाने जाने लगे हैं। स्थानीय महिलाओं का आरोप है कि, शाम ढलते ही खंडहरों, सुनसान पार्कों और गंगा किनारे झोपड़ियों में स्मैक और नशे के इंजेक्शन का खुलेआम लेते है।

पिस्तौल के साथ नशीले पाउडर की डिलीवरी

पुलिस ने हाल के महीनों में ऐसे कई गिरोहों को पकड़ा है, जो अवैध पिस्तौल की डिलीवरी के साथ-साथ नशीले पाउडर की छोटी खेप भी सप्लाई कर रहे थे। सूत्र ने तो बताया कि, अब हथियार के बदले ड्रग्स का व्यापार फल फूल रहा है।

सामाजिक इलाज जरूरी

विशेषज्ञों का मानना है कि, मुंगेर की समस्या का समाधान सिर्फ छापेमारी और गिरफ्तारियों से संभव नहीं है। जब तक युवाओं को रोजगार, कौशल और नशे से मुक्ति का रास्ता नहीं मिलेगा, तब तक अपराध की जड़ें कमजोर नहीं होंगी। हथौड़े की गूंज को फैक्ट्री के शोर में बदलना और नशीली पुड़ियों की सप्लाई चेन तोड़ना ही होगा।

प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी

सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि, हथियार तस्करी के पुराने रूट का इस्तेमाल अब ड्रग पेडलिंग के लिए भी किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल और पड़ोसी राज्यों से जुड़ाव के कारण मुंगेर ब्राउन शुगर, स्मैक और प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी का नया हब बनता जा रहा है।

किशोर बने कुरियर

अब हथियार तस्करी केवल बड़े अपराधियों तक सीमित नहीं रह गई है। कम उम्र के किशोर, जिन्हें ‘कूरियर’ के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है, चंद पैसों या नशे के लालच में पिस्तौल और ड्रग्स की डिलीवरी कर रहे हैं। कई किशोर अपनी ‘मजदूरी’ पैसे में नहीं, बल्कि नशे के रूप में ले रहे हैं।

चिंता: अब दहलीज भी सुरक्षित नहीं

शहर के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी कहते हैं किपहले डर सिर्फ दूसरों की रंगदारी का था, अब डर इस बात का है कि, कहीं हमारा बच्चा नशे की गिरफ्त में न आ जाए। हर दूसरी गली के नुक्कड़ पर संदिग्ध युवक खड़े नजर आते हैं। ऐसे में लोगों का आरोप है कि, पुलिस की गश्त मुख्य सड़कों तक सीमित है।

पुलिस उप-महानिरीक्षक, मुंगेर प्रमंडल, मुंगेर, राकेश कुमार ने कहा कि हथियार तस्कर अगर इस तरह के कामों में संलिप्त हैं तो यह निश्चित रूप से चिंताजनक स्थिति है। हालांकि, इसकी जानकारी मुझे नहीं है। आपके द्वारा मामला संज्ञान में आया है। पुलिस की निगाहें जिस तरह हथियार तस्करों पर है निश्चित तौर पर इस पैटर्न पर भी पुलिस काम करेगी और उम्मीद है कि, मामले का उद्वेदन भी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:बिहार में पीएम आवास के पैसे लेकर 300 से ज्यादा लाभुक हो गए गायब, अब तलाश शुरू
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।