बिहार में कई अनुमंडल के एसडीओ बदले गए, 11 आईएएस का ट्रांसफर, 12 नए अफसर को फील्ड पोस्टिंग

लाइव हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

बिहार सरकार ने 11 आईएएस अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, दो दिन पहले ट्रेनिंग कर बिहार पहुंचे 12 नए आईएएस अधिकारियों को फील्ड में पोस्टिंग दी गई है। इसके तहत कई अनुमंडलों में नए एसडीओ की तैनाती की गई है। 

Bihar IAS transfer
बिहार में आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग का आदेश जारी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बिहार सरकार ने एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों का तबादला करते हुए 12 नए आईएएस को फील्ड पोस्टिंग दी गई है। इसके तहत पटना सिटी, दानापुर, नवगछिया समेत कई अनुमंडल के एसडीओ (अनुमंडल पदाधिकारी) बदले गए हैं। अनुमंडलों में तैनात 2022 और 2023 बैच के 11 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, हाल ही में LBSNAA से ट्रेनिंग कर बिहार पहुंचे 2024 बैच के 12 आईएएस अधिकारियों को सम्राट सरकार ने अनुमंडलों में तैनात कर पहली फील्ड पोस्टिंग दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की।

इन आईएएस का हुआ ट्रांसफर

  • 2022 बैच की आईएएएस श्रेया श्री को खगड़िया जिला परिषद का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी नियुक्त किया है।
  • पटना के बाड़ अनुमंडल की एसडीओ गरिमा लोहया का दरभंगा ट्रांसफर हो गया है। उन्हें दरभंगा नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। गरिमा 2023 की आईएएस अधिकारी हैं।
  • पटना के दानापुर अनुमंडल पदाधिकारी अनिरुद्ध पांडेय को पूर्णिया नगर निगम का आयुक्त बनाकर भेजा गया है।
  • पूर्णिया के एसडीओ तषार कुमार का मधुबनी ट्रांसफर कर उन्हें मधुबनी जिला परिषद का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है।
  • कटिहार के एसडीओ प्रद्युमन सिंह यादव का पटना ट्रांसफर हुआ है। उन्हें उद्योग विभाग के खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय का निदेशक बनाया गया है।
  • मुजफ्फरपुर पश्चिमी की एसडीओ आकांक्षा आनंद का सासाराम ट्रांसफर किया गया है। उन्हें रोहतास जिला परिषद का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।
  • पूर्वी चंपारण जिले के अरेराज की एसडीओ अंजली शर्मा को समाज कल्याण विभाग में निःशक्तता निदेशक तैनात किया गया है।
  • नवगछिया (भागलपुर) के एसडीओ रोहित कर्दम का भी तबादला हो गया है। उन्हें कैमूर जिला परिषद का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाकर भभुआ भेजा गया है।
  • आरा सदर की एसडीओ शिप्रा विजय कुमार को जमुई जिला परिषद का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी लगाया गया है।
  • सासाराम की एसडीओ नेहा कुमारी को कटिहार जिला परिषद की मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में पोस्टिंग दी गई है।
  • भागलपुर जिले के कहलगांव एसडीओ कृष्ण चंद्र गुप्ता का भी ट्रांसफर हो गया है। उन्हें मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में निबंधन महानिरीक्षक बनाया गया है।

12 नए आईएएस को फील्ड पोस्टिंग, कौन किस अनुमंडल के एसडीओ बने-

  • विरूपाक्ष विक्रम सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, दानापुर (पटना)
  • प्रिया रानी, अनुमंडल पदाधिकारी, सासाराम
  • कृष्णा जोशी, अनुमंडल पदाधिकारी, बाढ़ (पटना)
  • प्रेम कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, हवेली खड़गपुर (मुंगेर)
  • सैयद आदिल मोहसीन, अनुमंडल पदाधिकारी, मढौरा (सारण)
  • अजय यादव, अनुमंडल पदाधिकारी, बलिया (बेगूसराय)
  • सूरज कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, कटिहार
  • विग्नेश टीए, अनुमंडल पदाधिकारी, पूर्णिया
  • जतिन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, शेरघाटी (गयाजी)
  • के परीक्षित, अनुमंडल पदाधिकारी, नवगछिया (भागलपुर)
  • महेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, तारापुर (मुंगेर)
  • कशिश बक्शी, अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सिटी

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsबिहार में कई एसडीओ बदले, 11 IAS का ट्रांसफर, 12 नए अफसर को फील्ड पोस्टिंग