Bihar Rajbhawan March LIVE: तेजस्वी लोकभवन गए, कांग्रेस नेता राजेश राम हिरासत में; MGB का मार्च खत्म

Bihar Rajbhawan March LIVE: पटना में महागठबंधन ने राजभवन मार्च किया। इस मार्च के दौरान सड़क पर खूब हंगामा भी हुआ। तेजस्वी यादव समेत कई नेता और कार्यकर्ता पुलिस की बैरिकेड पर चढ़े नजर आए। विपक्ष के नेता ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। विपक्षी नेताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।

Bihar Rajbhawan March LIVE: तेजस्वी लोकभवन गए, कांग्रेस नेता राजेश राम हिरासत में; MGB का मार्च खत्म

पटना में मार्च के दौरान तेजस्वी यादव बैरिकेड पर चढ़ गए।

Nishant Nandan| लाइव हिन्दुस्तान,पटना |
WhatsAppFacebookX
YouTubeFollow us on Google News

Bihar Rajbhawan March LIVE: पटना में महागठबंधन के नेताओं के राजभवन मार्च के दौरान जमकर हंगामा और बवाल हुआ है। यह भी जानकारी सामने आई कि पुलिस ने राष्ट्रीय जनता दल के नेता और इस मार्च का नेतृत्व कर रहे तेजस्वी यादव को हिरासत में लिया है। हालांकि, बाद में पुलिस ने तेजस्वी यादव या किसी भी कार्यकर्ता को हिरासत में लेने की बात से इनकार किया। बिहार में एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी पार्टियों ने जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन का ऐलान किया था। पटना में राजभवन मार्च का ऐलान किया गया था। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पटना में महागठबंधन के नेता प्रदर्शन करने उतरे। शहीद स्मारक चौक के पास महागठबंधन के नेता जुटे थे।

मार्च के दौरान विपक्षी नेताओं के साथ पुलिस की धक्कामुक्की हुई है। विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ता पुलिस की बैरिकेडिंग पर चढ़ गए थे। पुलिस ने कई बार उन्हें रोकने की कोशिश भी की थी।तेजस्वी यादव बैरिकेडिंग लांघ कर आगे बढ़ गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ कर अन्य कार्यकर्ताओं को रोकने में जुट गई।

Bihar Rajbhawan March LIVE: विपक्षी नेताओं ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

इंडिया गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को छह सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा है। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने, उनपर कार्रवाई करने, आईटी प्रमुख सीमा खन्ना को हटाने की मांग की गई है। एसआईआर में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए बिहार में दुबारा चुनाव कराने की मांग की गई है। अन्य मांगों में चुनाव आयुक्त की नियुक्ति से संबंधित 2023 के आदेश को रद्द करने और बैलेट पेपर से चुनाव की मांग शामिल है। राज्यपाल से इन मांगों को राष्ट्रपति के संज्ञान में लाने का आग्रह किया गया है।

Share

Bihar Rajbhawan March LIVE: भागलपुर में विपक्षी दलों का प्रदर्शन

Bihar Rajbhawan March LIVE: भागलपुर में भी विपक्षी दल के कार्यक्रताओं-नेताओं ने प्रदर्शन किया है। कचहरी चौक समेत शहर के कई इलाकों में विपक्षी दलों के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की है।

Share

Bihar Rajbhawan March LIVE: नालंदा में महागठबंधन का प्रदर्शन

Bihar Rajbhawan March LIVE: बिहार के नालंदा जिले में भी महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया है। नालंदा में ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से पुतला दहन किया गया है। इसके अलावा विरोध में नारेबाजी की गई है।

Share

Bihar Rajbhawan March LIVE: नालंदा में महागठबंधन का प्रदर्शन

बिहार के नालंदा जिले में भी महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया है। नालंदा में ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से पुतला दहन किया गया है। इसके अलावा विरोध में नारेबाजी की गई है।

Share

Bihar Rajbhawan March LIVE: हिरासत में लिए गए कांग्रेस नेता राजेश राम

Bihar Rajbhawan March LIVE: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को हिरासत में कोतवाली थाने में रखा गया है। गुरुवार को कांग्रेस की ओर से प्रदर्शन और राजभवन मार्च के दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है।

Share

Bihar Rajbhawan March LIVE: वे लोकतंत्र को नष्ट कर रहे हैं - तेजस्वी

Bihar Rajbhawan March LIVE: पटना में इंडिया गठबंधन का मार्च बिहार विधानसभा परिसर के सामने स्थित शहीद स्मारक से शुरू हुआ। यह मार्च बिहार लोक भवन की ओर बढ़ रहा था। हालांकि, पुलिस ने पटना स्थित मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के पास रेली को रोक दिया।

पुलिस के अनुसार, तेजस्वी यादव और कई अन्य नेताओं ने बैरिकेड पर चढ़कर उसे पार करने की कोशिश भी की। जब पुलिस ने तेजस्वी यादव को गाड़ी बैठाया तब तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें राज्यपाल से मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। वे लोकतंत्र को नष्ट कर रहे हैं।

Share

Bihar Rajbhawan March LIVE: अररिया में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन

Bihar Rajbhawan March LIVE: इंडिया गठबंधन जिला स्तरीय संयुक्त समन्वय समिति ने मतदाता सूची में गड़बड़ियों और "वोट चोरी"को लेकर गुरुवार को अररिया में जोरदार प्रदर्शन किया। गठबंधन के नेता मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग कर रहे थे प्रदर्शन के बाद इंडिया गठबंधन में शामिल दलों के नेताओं ने शहर के चांदनी चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया।

गठबंधन के नेताओं ने कहा कि देश भर में मतदाता सूचियों से वैध मतदाताओं के नाम हटाने, फर्जी प्रविष्टियों को जोड़ने, मृत व्यक्तियों के नाम शामिल रखने और एक ही व्यक्ति के कई स्थानों पर नाम दर्ज होने जैसी गंभीर शिकायतें सामने आ रही हैं।नेताओं ने आरोप लगाया कि संगठित तरीके से मतदाता सूची में फेरबदल कर जनता के मताधिकार के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जो सीधे तौर पर लोकतंत्र पर हमला है।

Share

Bihar Rajbhawan March LIVE: एसडीपीओ की गाड़ी से गए तेजस्वी यादव

Bihar Rajbhawan March LIVE: कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी, मीसा भारती और डेलिगेशन के अन्य सदस्य एसडीपीओ की गाड़ी में बैठकर राजभवन के लिए रवाना हुए। पुलिस ने साफ किया है कि किसी को भी डिटेन नहीं किया गया है।

Share

Bihar Rajbhawan March LIVE: बैरिकेड फांद कुछ नेता आगे बढ़े

Bihar Rajbhawan March LIVE: पटना में विपक्ष के मार्च के दौरान जमकर हंगामा हो रहा है। महागठबंधन के कुछ नेता पटना में सड़क पर लगाए गए बैरिकेड को फांद कर राजभवन मार्च करने के लिए आगे बढ़े हैं।

Share

Bihar Rajbhawan March LIVE: बुधवार को विपक्ष ने निकाला था आक्रोश मार्च

Bihar Rajbhawan March LIVE: बता दें कि इससे पहले बुधवार को भी बिहार में INDIA ब्लॉक ने 'ज्ञानेश हटाओ, लोकतंत्र बचाओ' अभियान के तहत आक्रोश मार्च और प्रदर्शन किया था। राज्य के सभी 534 प्रखंडों में प्रदर्शन किया गया था।

Share

Bihar Rajbhawan March LIVE: ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र का मजाक बनाया- तेजस्वी यादव

Bihar Rajbhawan March LIVE:INDIA ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "जिस हिसाब से ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र का मजाक बनाया है जिस हिसाब से लोकतंत्र को ये लोग खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं ये बिहार की धरती है और लोकतंत्र की जननी से ये लोग ने SIR की शुरुआत की। हम लोग लोकतंत्र को खत्म नहीं होने देंगे। हम लोग संविधान मानने वाले लोग हैं लेकिन जिस हिसाब पूरा फर्जीवाड़ा चुनाव आयोग में चल रहा है ये ज्यादा देर तक चलने वाला नहीं है। इनके जाने की शुरुआत हो चुकी है।"

Share

Bihar Rajbhawan March LIVE: एसएसपी पहुंचे प्रदर्शनस्थल

विपक्ष के जोरदार प्रदर्शन के बाद अब पटना रेंज के डीआई और एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा प्रदर्शनस्थल पर पहुंचे हैं।

Share

Bihar Rajbhawan March LIVE: किसी प्रदर्शनकारी को हिरासत में नहीं लिया- पुलिस

पुलिस का कहना है कि तेजस्वी या अन्य किसी प्रदर्शनकारी को हिरासत में नहीं लिया गया है। पुलिस और मजिस्ट्रेट की गाड़ी से प्रतिनिधिमंडल को लोकभवन ले जाया गया है।

Share

Bihar Rajbhawan March LIVE: बिहार में फिर से चुनाव हो- शकील अहमद खान

Bihar Rajbhawan March LIVE: कांग्रेस नेता शकील अहमद खान ने कहा कि विपक्ष की एकजुटता देखकर सरकार घबरा गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है। शकील अहमद खान ने कहा कि बिहार में सबसे पहले एसआईआर हुआ। यहां धांधली से चुनाव जीता गया लिहाजा फिर से चुनाव कराया जाए।

Share

Bihar Rajbhawan March LIVE: पटना एयरपोर्ट जाने वाली सड़क जाम

Bihar Rajbhawan March LIVE: पटना में महागठबंधन के राजभवन मार्च की वजह से सड़कों पर अफरातफरी की स्थिति रही। इस मार्च की वजह से पटना एयरपोर्ट जाने वाली सड़क पर जाम लग गया है।

Share

Bihar Rajbhawan March LIVE: लोकभवन गए तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव, मिशा भारती और मुकेश साहनी इत्यादि नेताओं को पुलिस और मजिस्ट्रेट की गाड़ी से लोक भवन ले जाया गया। पुलिस ने नेताओं को हिरासत में लिए जाने की बात से इनकार किया है।

Share

Bihar Rajbhawan March LIVE: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़ा है विपक्ष

महागठबंधन ने SIR और कथित वोट चोरी को आज के प्रदर्शन का प्रमुख मुद्दा बनाया है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि SIR की शुरुआत बिहार से हुई थी और विपक्ष लगातार चुनाव आयोग की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठाता रहा है। तेजस्वी यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी की है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने भाजपा के दबाव में काम किया।

Share

Bihar Rajbhawan March LIVE: सचिवालय थाना के सामने प्रदर्शन

Bihar Rajbhawan March LIVE: तेजस्वी यादव को पुलिस हिरासत में लेने के बाद सचिवालय थाना गई। इधर महागठबंधन के कई कार्यकर्ता सचिवालय थाना के सामने प्रदर्शन करने लगे हैं। कई कार्यकर्ताओं ने हाथ में हाथ में हथकड़ी और बेड़ी पहन कर प्रदर्शन किया है। प्रदर्शकारियों को रोकने के लिए सचिवालय थाना के सामने भारी तादाद में पुलिस बल मौजूद है।

Share

Bihar Rajbhawan March LIVE: राजभवन गया इंडिया गठबंधन का प्रतिनिधिमंडल

Bihar Rajbhawan March LIVE: इंडिया गठबंधन के एक प्रतिनिधिमंडल को राजभवन ले जाया गया है। इसमें कांग्रेस के शकील अहमद खान, माले के संदीप सौरभ आदि शामिल हैं।

Share

Bihar Rajbhawan March LIVE: राजभवन मार्च पर क्या बोले तेजस्वी यादव

Bihar Rajbhawan March LIVE: इस मार्च के दौरान बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठाता रहा है। अब SIR से जुड़े मुद्दों को लेकर महागठबंधन के सभी सहयोगी दल एकजुट होकर सड़क पर उतर रहे हैं। विपक्ष का आरोप है कि SIR के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम प्रभावित हुए। महागठबंधन ने चुनाव आयोग से इन आरोपों पर जवाब देने की मांग की है।

Share

Location : पटना

First Published : October 8, 2026, 09:02 IST

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsबिहारBihar Rajbhawan March LIVE: तेजस्वी लोकभवन गए, कांग्रेस नेता राजेश राम हिरासत में; MGB का मार्च खत्म