
बिहार में लेडी कॉन्स्टेबल ने महिला से की लव मैरिज, खूब चर्चा में है यह अनोखी शादी
बिहार पुलिस की एक महिला सिपाही ने अपनी प्रेमिका से शादी रचाई है। सिपाही भागलपुर के नवगछिया थाने में पोस्टेड है। वह समस्तीपुर जिले की रहने वाली है। उसे अपने गांव के पास की एक लड़की से प्रेम हो गया और दोनों ने अब शादी कर ली है। दो महिलाओं की शादी अब इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
बिहार के भागलपुर जिले में एक अनोखी शादी की इन दिनों खूब चर्चा हो रहा है। जिले के नवगछिया की एक लेडी कॉन्स्टेबल यानी महिला सिपाही ने एक महिला से प्रेम विवाह किया है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, हिन्दुस्तान ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारी भी इस पर कुछ नहीं बोल रहे हैं।
बताया जा रहा है कि एक महिला से शादी रचाने वाली लेडी कॉन्स्टेबल नवगछिया पुलिस थाने में तैनात है। सिपाही मूलरूप से समस्तीपुर जिले की रहने वाली है। जिससे उसने लव मैरिज की है वह महिला उसके गांव के ही आसपास की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। फिर उन्होंने एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया।
दो महिलाओं की शादी की इलाके में खूब चर्चा हो रही है। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक महिला सिपाही या पुलिस विभाग के किसी भी पदाधिकारी का इस मामले पर आधिकारिक बयान नहीं आया है। उनकी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दूसरी ओर, सूत्रों का कहना है कि यह शादी टूट भी गई है।

लेखक के बारे में
Jayesh Jetawatजयेश जेतावत बिहार में राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं पर गहराई से नजर रखते हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर के मुद्दे पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। जयेश मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं और लाइव हिन्दुस्तान में 4 साल से बिहार टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे2न्यूज और टाइम्स ऑफ इंडिया में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। समाचार लेखन के अलावा साहित्यिक पठन-लेखन में रुचि है।
और पढ़ें



