Hindi NewsBihar Newsbihar Kasba Assembly Seat Result Irfan Alam congress Nitesh Singh ljp Shahnawaz Alam aimim counting Updates
Kasba Chunav Result: कसबा में LJP के नीतेश सिंह जीते, कांग्रेस के इरफान आलम को हराया

Kasba Chunav Result: कसबा में LJP के नीतेश सिंह जीते, कांग्रेस के इरफान आलम को हराया

संक्षेप:

Kasba Chunav Result: बिहार विधानसभा की कसबा सीट पर एलजेपी के नीतेश कुमार सिंह चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के मोहम्मद इरफान को हरा दिया।

Nov 15, 2025 10:18 am ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Kasba Chunav Result LIVE 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में पूर्णिया जिले की कसबा सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के नीतेश कुमार सिंह 12 हजार से ज्यादा वोटों से चुनाव जीत गए। वहीं महागठबंधन की ओर से कांग्रेस के मोहम्मद इरफान आलम हार गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कसबा विधानसभा में LJP ने कांग्रेस को हराया

कसबा विधानसभा सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी के नीतेश कुमार सिंह ने जीत अपने नाम कर ली है। उन्होंने 12875 वोटों से कांग्रेस के मोहम्मद इरफाम आलम को मात दी। नीतेश सिंह को कुल 86877 वोट मिले, जबकि इरफान को 74002 वोट मिले।

12:32 PM: कसबा में सात राउंड की काउंटिंग के बाद एलजेपी के नीतेश कुमार सिंह 9111 वोटों से आगे चल रहे हैं।

11:51 AM: छठे राउंड की काउंटिंग के बाद एलजेपी के नीतेश कुमार सिंह 9872 वोटों से आगे चल रहे हैं।

11:27 AM: कसबा विधानसभा सीट पर एलजेपी के नीतेश कुमार सिंह ने बड़ी बढ़त बना ली है। वो 8475 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक पांच राउंड की काउंटिंग हो गई है।

10: 49 AM: कसबा सीट पर चार राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। एलजेपी के नीतेश कुमार सिंह लगातार आगे चल रहे हैं। उन्होंने 7091 वोटों की बढ़त बना ली है।

10: 03 AM: कसबा में तीसरे राउंड की काउंटिंग के बाद एलजेपी के नीतेश कुमार ने 5713 वोटों की बढ़त बना ली है।

09:37 AM: दूसरे राउंड के वोटों की गिनती के बाद एलजेपी के नीतेश कुमार 3461 वोटों से आगे हो गए हैं।

09: 05 AM: कसबा में पहले राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। पहले राउंड में एलजेपी के नीतेश कुमार ने 4970 वोटों की बढ़त बना ली है।

8:00 AM: कसबा में दूसरे चरण में 11 नवंबर 2025 को वोटिंग हुई थी, जबकि वोटों की गिनती पूर्णिया जिले के काउंटिंग सेंटर पर शुरू हो गई है।

Kasba Chunav Result 2025 कौन जीती कौन हारा?

उम्मीदवार का नामपार्टीकुल वोटजीत/हार
नीतेश कुमार सिंहएलजेएपी (राम विलास) (एनडीए)86877जीते
मोहम्मद इरफान आलमकांग्रेस (महागठबंधन)74002हारे
मोहम्मद शाहनवाज आलमएआईएमआईएम35309हारे

कसबा सीट का मुकाबला इसलिए भी रोचक है क्योंकि यह मुस्लिम प्रभावित सीमांचल क्षेत्र की बाढ़-प्रभावित विधानसभा है, जहां कांग्रेस का पारंपरिक दबदबा 2015 से कायम है। 2020 में कांग्रेस के मोहम्मद अफाक आलम ने एलजेएपी के प्रदीप कुमार दास को 17,278 वोटों के अंतर से हराया था। वहीं 2015 में अफाक आलम ने बीजेपी के प्रदीप कुमार दास को 1,794 वोटों के बेहद करीबी मुकाबले में पराजित किया था। इस बार अफाक आलम की स्वतंत्र उम्मीदवारी, इरफान आलम की नई एंट्री (पोस्टमैन के बेटे के रूप में) और एनडीए-जन सुराज की चुनौतियां मुकाबले को अनप्रेडिक्टेबल बना रही हैं।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।