बिहार का सीएम कैसा हो, निशांत कुमार जैसा हो; नीतीश के बेटे के लिए जदयू वाले बना रहे माहौल?

Jayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के लिए जदयू वालों ने माहौल बनाना शुरू कर दिया है। जदयू की सदस्यता लेने के बाद जब निशांत पहली बार पार्टी दफ्तर पहुंचे तो उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की मांग वाले नारे लगने लगे।

बिहार का सीएम कैसा हो, निशांत कुमार जैसा हो; नीतीश के बेटे के लिए जदयू वाले बना रहे माहौल?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में पदार्पण के बाद बुधवार को पहली बार जनता दल यूनाइटेड के पटना स्थित कार्यालय पहुंचे। निशांत के जदयू दफ्तर में पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान जदयू कार्यकर्ताओं ने निशांत को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की मांग करते हुए नारे लगाए। बता दें कि नीतीश कुमार पिछले दिनों राज्यसभा जाने का ऐलान कर चुके हैं। उनके राज्यसभा जाने के बाद बिहार को नया मुख्यमंत्री मिलेगा। इस बीच जदयू कार्यकर्ताओं ने निशांत कुमार के लिए माहौल बनाना शुरू कर दिया है।

निशांत के पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय में पहुंचने के बाद वहां मौजूद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कार्यालय पहुंचते ही समर्थकों ने उन्हें घेर लिया और जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। "बिहार का मुख्यमंत्री कैसा हो, निशांत कुमार जैसा हो" जैसे नारों से पूरा कार्यालय गूंज उठा।

दरअसल, तीन दिन पहले ही निशांत कुमार ने औपचारिक रूप से जदयू की सदस्यता ग्रहण की थी। जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। उस समय केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

राजनीति में आने के बाद से ही नीतीश के बेटे निशांत लगातार पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के संपर्क में हैं। बुधवार को जदयू कार्यालय में आयोजित 'जनता दरबार' में भी वह पहुंचे और उन्होंने आम लोगों की समस्याएं सुनीं।

जनता दरबार की यह परंपरा लंबे समय से पार्टी कार्यालय में चल रही है, जहां आम नागरिक अपनी समस्याएं लेकर आते हैं। इस दौरान बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि हर बुधवार को पार्टी कार्यालय में जनता दरबार आयोजित किया जाता है और कार्यकर्ताओं का उत्साह स्वाभाविक है, क्योंकि निशांत कुमार उनसे सीधे संवाद कर रहे हैं।

डेढ़ घंटे जदयू दफ्तर में रहे निशांत

निशांत ने जदयू कार्यालय में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ संगठन से जुड़े मुद्दों पर विमर्श किया। उन्होंने जदयू के युवा नेताओं से संवाद किया। निशांत ने जदयू कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने एवं पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि बिहार में शांति और भाईचारे के माहौल को बनाए रखने के लिए संगठन में बड़ी संख्या में युवाओं को जोड़ने का काम करें। निशांत ने लगभग डेढ़ घंटे तक जदयू दफ्तर में पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।