Jokihat Chunav Result: जोकीहाट में AIMIM के मुर्शीद आलम की बड़ी जीत, JDU-RJD सब हारे

Jokihat Chunav Result: जोकीहाट में AIMIM के मुर्शीद आलम की बड़ी जीत, JDU-RJD सब हारे

संक्षेप:

Jokihat Chunav Result: बिहार विधानसभा की जोकीहाट सीट ओवैसी की AIMIM के मुर्शीद आलम ने चुनाव जीत लिया है। उन्होंने जेडीयू के मंजर आलम को हराया।

Nov 15, 2025 08:55 am ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, अररिया
share

Jokihat Chunav Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में अररिया जिले की जोकीहाट सीट पर AIMIM को बड़ी जीत मिली है। AIMIM के मुर्शीद आलम ने 28 हजार से ज्यादा वोटों से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के मंजर आलम को हरा दिया। इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के शाहनवाज भी चुनाव हार गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जोकीहाट विधानसभा में AIMIM की बड़ी जीत

जोकीहाट विधानसभा सीट पर ओवैसी की पार्टी AIMIM जीत गई है। AIMIM के प्रत्याशी मुर्शीद आलम ने 28803 वोटों से जेडीयू के मंजर आलम को चुनाव हरा दिया। मुर्शीद को कुल 83737 वोट मिले, वहीं मंजर को 54934 वोट मिले।

शाम 4.46 बजे: जोकीहाट सीट पर 25वें राउंड की काउंटिंग के बाद AIMIM के मुर्शीद आलम 28815 वोटों से आगे चल रहे हैं।

सुबह 11: 14 बजे: जोकीहाट सीट पर जेडीयू के मंजर आलम लगातार आगे चल रहे हैं। पांचवे राउंड की काउंटिंग के बाद उन्होंने AIMIM के मुर्शीद आलम को 4773 वोटों से पीछे कर दिया है।

सुबह 11:03 बजे: जोकीहाट में जेडीयू के मंजर आलम ने बड़ी बढ़त बना ली है। वो कुल 8525 वोटों से आगे चल रहे हैं।

सुबह 10:21 बजे: जोकीहाट सीट पर तीसरे राउंड की वोटिंग के बाद जेडीयू के मंजर आलम AIMIM के मुर्शीद आलम से 4576 वोटों से आगे चल रहे हैं।

सुबह 9: 57 बजे: दूसरे राउंड की काउंटिंग के बाद जेडीयू के मंजर आलम 1079 वोटों से आगे चल रहे हैं।

सुबह 9:05 बजे: जोकीहाट विधानसभा सीट पर पहले राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। पहले राउंड में जेडीयू के मंजर आलम 2220 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं दूसरे नंबर पर AIMIM के मुर्शीद आलम बने हुए हैं।

सुबह 8 बजे: जोकीहाट सीट के वोटों की गिनती अररिया जिले के काउंटिंग सेंटर पर शुरू हो गई है।

Jokihat Chunav Result 2025 कौन जीता कौन हारा?

उम्मीदवार का नामपार्टीकुल वोटजीत/हार
मोहम्मद मुर्शीद आलमएआईएमआईएम83737जीते
मंजर आलमजेडीयू (एनडीए)54934हारे
शाहनवाज आलमआरजेडी (महागठबंधन)29659 हारे
सरफराज आलमजन सुराज पार्टी35354हारे
,

जोकीहाट सीट का मुकाबला इसलिए भी रोचत है क्योंकि यह मुस्लिम बहुल सीमांचल क्षेत्र की हॉटसीट है, जहां तस्लीमुद्दीन परिवार का दशकों से दबदबा रहा है। 2020 में एआईएमआईएम के शाहनवाज आलम ने आरजेडी के सरफराज आलम को 7383 वोटों के अंतर से हराया था। वहीं 2015 में जेडीयू के सरफराज आलम ने भारी अंतर से जीत दर्ज की थी, जो परिवार की मजबूत पकड़ को दर्शाता है। इस बार भाइयों के बीच सीधी जंग और अन्य दावेदारों की एंट्री मुकाबले को अनप्रेडिक्टेबल बना रही है।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।