Hindi NewsBihar NewsBihar Jhanjharpur Seat Assembly Election Result 2025 Nitish Mishra BJP Ram Narayan Yadav CPI counting update
Jhanjharpur Chunav Result: झंझारपुर से नीतीश मिश्रा की बड़ी जीत, वाम के राम को 54849 वोट से हराया

Jhanjharpur Chunav Result: झंझारपुर से नीतीश मिश्रा की बड़ी जीत, वाम के राम को 54849 वोट से हराया

संक्षेप:

Jhanjharpur Assembly Seat Chunav Result 2025: बिहार के मधुबनी जिले की झंझारपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के मंत्री नीतीश मिश्रा ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने वाम दल सीपीआई के राम नारायण यादव को 54849 वोट के अंतर से हराया। 

Nov 14, 2025 07:02 pm ISTJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

Jhanjharpur Assembly Seat Chunav Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में मधुबनी जिले की झंझारपुर सीट से एनडीए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने बड़ी जीत दर्ज की। महागठबंधन से वाम दल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के कैंडिडेट राम नारायण यादव को उन्होंने 54849 मतों के अंतर से मात दी। झंझारपुर विधानसभा सीट पर कुल 13 प्रत्याशी मैदान में थे। दोनों प्रमुख गठबंधनों के उम्मीदवार के अलावा जन सुराज पार्टी के केशव चंद्र भंडारी और बसपा, आप समेत अन्य कैंडिडेट भी लड़े लेकिन कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। कुल 28 राउंड की मतगणना में नीतीश मिश्रा ने शुरू से बढ़त बनाए रखी। वह झंझारपुर से लगातार दूसरी बार और कुल 5वीं बार विधायक चुने गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

झंझारपुर विधानसभा सीट की मतगणना के सभी अपडेट्स यहां देखें-

शाम 05.17 बजे Jhanjharpur Chunav Result 2025: आखिरी राउंड में झंझारपुर सीट पर किसे कितने वोट मिले-

  • नीतीश मिश्रा बीजेपी- 107958 वोट
  • राम नारायण सीपीआई- 53109 वोट
  • केशवचंद्र जन सुराज- 11563 वोट

दोपहर 03.25 बजे Jhanjharpur Chunav Result 2025: झंझारपुर में 20 राउंड की मतगणना पूरी, भाजपा 45578 वोटों से आगे-

  • नीतीश मिश्रा बीजेपी- 79003 वोट
  • राम नारायण सीपीआई- 33425 वोट
  • केशवचंद्र जन सुराज- 9801 वोट

दोपहर 02.03 बजे Jhanjharpur Chunav Result 2025: झंझारपुर में 14 राउंड की मतगणना के बाद 30633 वोटों से आगे भाजपा-

  • नीतीश मिश्रा बीजेपी- 53700 वोट
  • राम नारायण सीपीआई- 23067 वोट
  • केशवचंद्र जन सुराज- 6933 वोट

दोपहर 12.40 बजे Jhanjharpur Chunav Result 2025: झंझारपुर में 10 राउंड वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। देखें किसे कितने वोट मिले-

  • नीतीश मिश्रा बीजेपी- 38546 वोट
  • राम नारायण सीपीआई- 14546 वोट
  • केशवचंद्र जन सुराज- 5183 वोट

सुबह 11.54 बजे Jhanjharpur Chunav Result 2025: 8 राउंड की गिनती पूरी, झंझारपुर सीट पर भाजपा की 18943 वोटों से लीड, अब तक किसे कितने वोट मिले-

  • नीतीश मिश्रा बीजेपी- 30703 वोट
  • राम नारायण सीपीआई- 11760 वोट
  • केशवचंद्र जन सुराज- 3760 वोट

सुबह 10.46 बजे Jhanjharpur Chunav Result 2025: पांच राउंड की गिनती के बाद झंझारपुर में भाजपा की 11140 वोटों से लीड-

  • नीतीश मिश्रा बीजेपी- 18509 वोट
  • राम नारायण सीपीआई- 7369 वोट
  • केशवचंद्र जन सुराज- 1705 वोट

सुबह 10:21 बजे Jhanjharpur Chunav Result 2025: झंझारपुर विधानसभा सीट पर तीसरे राउंड की गिनती के बाद भाजपा के नीतीश मिश्रा 6968 वोटों से आगे-

  • नीतीश मिश्रा बीजेपी- 11702 वोट
  • राम नारायण सीपीआई- 4734वोट
  • केशवचंद्र जन सुराज- 964 वोट

सुबह 9:32 बजे Jhanjharpur Chunav Result 2025: पहले राउंड में नीतीश मिश्रा ने बनाई बढ़त, भाजपा 2559 वोटों से आगे-

  • नीतीश मिश्रा बीजेपी- 4287 वोट
  • राम नारायण सीपीआई- 1728 वोट
  • केशवचंद्र भंडारी जन सुराज- 293 वोट

सुबह 8.36 बजे Jhanjharpur Chunav Result 2025: ईवीएम से वोटो की गिनती शुरू हो गई है।

सुबह 8:27 बजे Jhanjharpur Chunav Result 2025: झंझारपुर विधासनभा सीट से मंत्री नीतीश मिश्रा शुरुआती रुझानों में आगे चल रहे हैं।

सुबह 8 बजे Jhanjharpur Chunav Result 2025: झंझारपुर विधानसभा सीट की मतगणना शुरू हो गई है। पहले आधे घंटे पोस्टल बैलट की गिनती होगी। ईवीएम 8.30 बजे से खुलेंगे।

झंझारपुर विधानसभा सीट पर बिहार चुनाव 2025 के दूसरे चरण में 11 नवंबर को 60.21 प्रतिशत मतदान हुआ। भाजपा ने अपने मौजूदा विधायक एवं बिहार सरकार में उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा को फिर से झंझारपुर से प्रत्याशी बनाया। वहीं, लेफ्ट पार्टी सीपीआई ने अपने पुराने लड़ाके राम नारायण यादव को दोबारा मैदान में उतारा है।

2020 के विधानसभा चुनाव में नीतीश मिश्रा ने राम नारायण को 41 हजार से ज्यादा वोटों के बड़े अंतर से हराया था। नीतीश मिश्रा इससे पहले तीन बार जेडीयू के टिकट पर झंझारपुर से चुनाव जीत चुके हैं। वह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा के बेटे हैं। दिवंगत जगन्नाथ झंझारपुर से कांग्रेस के लगातार 5 बार (1972-1990) विधायक रहे थे।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat
राजनीतिक, सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और अपराध जैसे विषयों पर लिखना पसंद है। मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं, अभी बिहार कवर कर रहे हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे-2-न्यूज, टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। समाचार के अलावा साहित्य पठन-लेखन में भी रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।