जमुई में गमछे वाले से कैसे बची लड़की? वीडियो में गोद में उठाकर भागा था

हिन्दुस्तान टीम, जमुई
Follow us on Google News
share

Nandan Yadav: बिहार के जमुई कांड के 5 आरोपी अब तक पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। इनमें मुख्य आरोपी नंदन यादव और हरेराम यादव भी शामिल हैं। वायरल वीडियो में जो शख्स गमछा बांधे नजर आ रहा है, वो हरेराम यादव है। फिलहाल, जांच चल रही है।

Jamui Encounter
जमुई कांड के वायरल वीडियो में नजर आने वाला हरेराम यादव ही समूह का मुखिया था।

मड़वा गांव में सरेराह छात्र-छात्रा के साथ शर्मनाक हरकत के दौरान कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाई। उनके प्रतिरोध और बीच बचाव की वजह से दोनों की जान बची और वे उनके चंगुल से छूट पाए। 19 सितंबर की देर शाम स्कूटी से अपने सहपाठी संग लौट रही छात्रा को लफंगों ने घेर लिया। इसी दौरान एक आरोपी ने छात्रा को उठाकर भागने लगा। संयोग से वहां से पास के गांव के कुछ राहगीरों ने बीच में दखल दिया।

ये राहगीरों के लगातार विरोध के कारण ही बदमाशों ने अंत में छात्र व छात्रा को वहां से जाने दिया। एक ग्रामीण ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि नाबालिग को घेरकर जब अश्लील हरकत की जा रही थी, वहां से कुछ लोग गुजर रहे थे। लड़की को छोड़ दो, जाने दो। ऐसा मत करो। बोलते हुए ये लोग बदमाशों पर दबाव बनाते रहे। बात बिगड़ने का अंदेशा होने पर आरोपियों ने छात्र-छात्रा को वहां से जाने दिया।

शराब के कारोबार में शामिल

शर्मनाक हरकत का मुख्य आरोपी नंदन यादव और उसका साथी हरेराम यादव शराब की तस्करी और अवैध बालू खनन के धंधे में शामिल रहे हैं। दोनों टाउन थाना क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, छात्र-छात्रा से दरिंदगी के दौरान दोनों शराब के नशे में थे। पुलिस ने मंगलवार को उनके ही गांव के समीप मुठभेड़ के बाद दोनों को धर दबोचा। नंदन के पैर में गोली लगी है, जबकि हरेराम का पैर फ्रैक्चर है। दोनों अस्पताल में हैं।

पुलिस का बड़ा खुलासा

आरक्षी अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने दोनों आरोपियों के शराब और अवैध बालू के धंधे में शामिल होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दोनों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि कुंदर जाने वाले रास्ते से शराब का कारोबार चलता है। इसके अलावा प्रतापपुर घाट से इन दोनों का अवैध बालू का कारोबार चल रहा था। दोनों आरोपी ने शराब और अवैध बालू के कारोबार से इन दिनों अच्छा-खासा रुपया कमाया था।

घटना वाले दिन भी यह लोग शराब के नशे में थे। ग्रामीण बताते हैं कि दोनों युवक काफी मनबढ़ू है। अक्सर लोगों से लड़ाई-झगड़ा किया करता था, जिस कारण सब परेशान भी रहते थे। जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग से सटा मड़वा पहाड़ी इलाका सदर थाना से सिर्फ पांच किलोमीटर की दूरी पर है। लेकिन, यहां सुरक्षा व्यवस्था नदारद है।

रोज की है परेशानी

यहां पुलिस कभी गश्त नहीं करती है। सोनाय मड़वा और कुंदर को जोड़ने वाली इस सड़क से सटी कोई आबादी नहीं है। बालू के अवैध कारोबारियों और शराब तस्करों का मनीअड्डा से मंझवे तक 24 घंटे दबदबा रहता है। शाम ढलते ही पहाड़ अपराधियों की शरणगाह बन जाता है। इस अवैध धंधे और अकूत कमाई ने असामाजिक तत्वों के हौसले इतने बुलंद कर दिए हैं कि दिनदहाड़े छात्रा से छेड़खानी जैसी घटनाएं सामने आई हैं।

क्या हुई कार्रवाई

मुंगेर क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक राकेश कुमार ने पीटीआई भाषा से बातचीत में बताया है, 'हरेराम और नंदन के स्वस्थ होने के बाद पूछताछ के आधार पर कुछ और लोगों को पकड़ा जा सकता है। वीडियो क्लिप से यह स्पष्ट नहीं था कि घटना में कितने लोग शामिल थे। हालांकि, यह कहा जा सकता है कि मुख्य आरोपियों को पकड़ लिया गया है। दरअसल, समूह का नेतृत्व करने वाला हरेराम ही था, जो वीडियो में चेहरे पर गमछा बांधे दिखाई दे रहा था।'

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsजमुई में गमछे वाले से कैसे बची लड़की? वीडियो में गोद में उठाकर भागा था