बिहार पेपर लीक की राजधानी, बोले तेजस्वी यादव- 10वीं का भी प्रश्नपत्र लीक होता है
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार शिक्षा के मामले में फिसड्डी है। एक करोड़ नौकरी का वादा करने वाली सरकार ने एक लाख नौकरियां भी नहीं दी है। इसीलिए राजद ने 19 अगस्त को आंदोलन का ऐलान किया है। पार्टी कार्यालय से लोकभवन तक मार्च निकाला जाएगा।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि बिहार अब पेपर लीक की राजधानी बन गया है। उन्होंने कहा कि कोई भी परीक्षा पारदर्शी तरीके से आयोजित नहीं होती है। इसका विरोध करने पर छात्रों पर एके-47 से फायरिंग की जाती है। इन्हीं मुद्दों को लेकर राजद ने 19 अगस्त को लोकभवन तक मार्च का ऐलान किया है। पटना एयरपोर्ट पर रविवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतियोगी परीक्षा तो छोड़िए यहां स्कूली स्तर पर 10वीं और 12वीं परीक्षा का प्रश्नपत्र भी लीक होता है। कोई भी बहाली प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी नहीं है।
बिहार शिक्षा के मामले में फिसड्डी है। एक करोड़ नौकरी का वादा करने वाली सरकार ने एक लाख नौकरियां भी नहीं दी है। इसीलिए राजद ने 19 अगस्त को आंदोलन का ऐलान किया है। पार्टी कार्यालय से लोकभवन तक मार्च निकाला जाएगा। तेजस्वी ने आंदोलनकारियों को दिमागी नक्सल जैसे शब्द के इस्तेमाल पर पीएम से माफी की मांग की। साथ ही राज्य में लागू शराबंदी पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि शराबबंदी लागू है पर सबको पता है कि होम डिलीवरी हो रही है।
राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में नई सरकार गुणवतापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था करने की जगह बिहार में शिक्षा का भगवाकरण करने में लगी हुई है। उन्होंने ने कहा कि प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए साधन उपलब्ध नहीं हैं। बहुत से विद्यालयों के पास अपना भवन नहीं हैं, शिक्षकों की कमी के साथ बच्चों के पास पढने के लिए किताब तक नहीं है, लेकिन सरकार इस बातों पर ध्यान नहीं दे कर अपने भगवा एजेंडे पर काम कर रही है। तेजस्वी यादव ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश अब पेपर लीक की राजधानी बन गया है। उन्होंने पेपर लीक सहित कई मुद्दों को लेकर 19 अगस्त को लोकभवन क एक मार्च निकालने की तैयारी है।


