पीएम सूर्य घर योजना का टारगेट पूरा करने में बिहार बहुत पीछे, अब हर रोज 2000 घरों में लगाना होगा सोलर प्लांट

हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
Follow us on Google News
share

पीएम सूर्य घऱ योजना लागू करने में बिहार काफी पीछे हो गया है। बता दें कि आर्थिक रूप से कमजोर कुटीर ज्योति श्रेणी (बीपीएल) परिवार के घरों पर 1.1 किलोवाट का सौर ऊर्जा संयंत्र शत-प्रतिशत सब्सिडी के साथ लगाये जा रहे हैं।

pm surya ghar yojna
पीएम सूर्य घर योजना लागू करने में बिहार काफी पीछे हो गया है। (सांकेतिक तस्वीर)

बिहार में गरीब परिवारों को मुफ्त बिजली देने के लिए पीएम सूर्य घर योजना अपने लक्ष्य से बहुत पीछे है। नवंबर तक राज्य में 2.50 लाख गरीब परिवारों के घरों की छतों पर 1.1 किलोवाट का सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य है। अभी तक सिर्फ 49 हजार घरों में ही सोलर प्लांट लगे हैं। ऐसे में अब लक्ष्य पूरा करने के लिए शेष बचे 100 दिनों में दो लाख एक हजार घरों में सोलर प्लांट लगाने की चुनौती है। यानी टारगेट पूरा करने के लिए अब हर दिन दो हजार घरों में सोलर प्लांट लगाना होगा।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 14 जून को राज्य में इस योजना की शुरुआत की थी। आर्थिक रूप से कमजोर कुटीर ज्योति श्रेणी (बीपीएल) परिवार के घरों पर 1.1 किलोवाट का सौर ऊर्जा संयंत्र शत-प्रतिशत सब्सिडी के साथ लगाये जा रहे हैं। प्रथम चरण में 2.5 लाख उपभोक्तओं की छतों पर सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना यूटिलिटी-लेड एग्रीगेशन (यूएलए) मॉडल के तहत सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य है। योजना शुरू होने के दो माह आठ दिनों में 49 हजार घरों में सोलर प्लांट लगे हैं। यानी अभी प्रति दिन लगभग 720 घरों में ही सोलर प्लांट लग रहे हैं। यही रफ्तार रही तो तीन साल में राज्य के 58 लाख गरीब परिवारों के घरों की छतों पर सोलर कैसे लगेगी, यह सवाल है।

सोलर प्लांट के लिए 98 हजार तक अनुदान

पीएम सूर्य घर बिजली योजना के तहत सामान्य परिवारों की छतों पर सोलर प्लांट लगाने के लिए भी प्रोत्साहन दिया जा रहा है। आवासीय भवनों की छतों पर सोलर प्लांट लगाने के लिए केंद्रीय योजना के तहत तीन किलोवाट या इससे अधिक क्षमता के लिए 78 हजार रुपए अनुदान देने का प्रावधान है।

पिछले दिनों राज्य सरकार ने तीन किलोवाट क्षमता के सोलर पलांट लगाने के लिए 20 हजार रुपये अनुदान देने का निर्णय लिया है। यानी अब तीन किलोवाट सोलर प्लांट लगाने के लिए 98 हजार रुपये अनुदान मिलेगा। तीन किलोवाट सोलर प्लांट लगाने में औसतन दो लाख रुपये खर्च होते हैं। इस अनुदान से सोलर प्लांट लगाने के इच्छुक लोगों को काफी फायदा पहुंचता है।

बिहार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने कहा है कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के यूएलए मॉडल के तहत नवंबर अंत तक ढाई लाख गरीब परिवारों के घरों में सोलर प्लांट लगाना है। इसके लिए लगातार निगरानी की जा रही है। एजेंसियों को रफ्तार बढ़ाने की चेतावनी दी गई है। लापरवाह एजेंसी को कालीसूची में डाला जाएगा।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsपीएम सूर्य घर लागू करने में बिहार बहुत पीछे, रोज 2000 घरों में लगाना होगा प्लांट